रामपुर में क्राइम ब्रांच ने कोडीन युक्त सीरप की अवैध बिक्री के दो मामलों में दवा विक्रेता भाइयों उस्मान और दानिश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इन पर बिना बिल के करीब 42 लाख रुपये की 71,000 बोतलें बेचने का आरोप है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस अब एक अन्य दवा विक्रेता सलमान की तलाश कर रही है, जिसने 93 लाख रुपये का सीरप बेचा...
जागरण संवाददाता, रामपुर। कोडीन युक्त सीरप की अवैध बिक्री के दो अन्य मामलों में पुलिस की जांच पूरी हो गई है। इन दोनों मामलों की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने दवा विक्रेता दो भाइयों उसमान और दानिश के खिलाफ चार्जशीट भी लगा दी है। चार्जशीट में दोनों भाइयों पर आरोप है कि उनके द्वारा करीब 42 लाख रुपये कीमत की कोडीन युक्त सीरप को बिना बिल के अवैध तरीके से बेचा गया था। दोनों भाइयों के खिलाफ करीब तीन दिसंबर 2025 को औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार की ओर से गंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इनमें एक भाई उस्मान खां उर्फ नाजिश ने मुहल्ला घेर कलंदर खां में मैसर्स बाबी एजेंसी के नाम से दवा की दुकान का लाइसेंस लिया था, जबकि उनके भाई उमर खान उर्फ दानिश मैसर्स केयर एजेंसी पक्का बाग चौराहा पर दुकान का लाइसेंस लिया था। दोनों भाइयों का थोक का लाइसेंस था। पुलिस कार्रवाई से पहले दोनों भाइयों को औषधि विभाग की ओर से नोटिस भेजकर कोडीन सीरप की खरीद व बिक्री के संबंध में रिकार्ड मांगा गया था। रिकार्ड न देने पर दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बाद में इस मुकदमे की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। क्राइम ब्रांच ने छह फरवरी को दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुकदमे की विवेचना कर रहे क्राइम ब्रांच के निरीक्षक अजय वीर सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमा दर्ज है। दोनों ही मुकदमों की जांच पूरी हो गई है और दोनों में चार्जशीट लगा दी है। जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि दोनों भाइयों ने कोडीन सीरप की खरीद तो बिल से की थी, लेकिन उसकी बिक्री बिल पर नहीं की। उमर ने कोडीन सीरप की 29 हजार बोतलें बेचीं, जिसकी कीमत 16.
82 लाख है और उस्मान ने करीब 25 लाख कीमत के 42 हजार बोतलों की बिक्री की थी। इनकी बिक्री कहां की गई, इस संबंध में कोई रिकार्ड नहीं दिखाया। इनके द्वारा अवैध रूप से कोडीन सीरप की बिक्री करने का आरोप है। कोडीन सीरप बेचने वाले दवा विक्रेता सलमान की तलाश अवैध रूप से कोडीन सीरप की बिक्री करने के मामले में अभी क्राइम ब्रांच को एक और दवा विक्रेता सलमान की तलाश है। उसके खिलाफ भी गंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज है, जिसकी जांच क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट चला गया था, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। अब क्राइम ब्रांच उसे कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। सलमान ने भी कोडीन सीरप की 91 हजार बोतल बेची थी, जिसकी कीमत 93 लाख है। कोडीन युक्त सीरप की बिक्री को लेकर पहली प्राथमिकी चार माह पहले दर्ज हुई थी। यह प्राथमिकी आठ सितंबर को शहर कोतवाली में औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार की ओर से कराई गई थी। तब पुलिस ने मोरी गेट के पास एक गोदाम पर छापा मारा था। यहां एक गोदाम में कोडीन युक्त सीरप की 11893 बोतल बरामद हुई थीं, जिसकी कीमत 17 लाख रुपये थी। इस मामले में टांडा थाना क्षेत्र के करीमपुर गर्वी गांव के अब्दुल कादिर, टांडा के ग्राम परसुपुरा के अहसान नूरी और अजीमनगर थाना क्षेत्र के बजावाला गांव के अनीस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने अनीस का नाम निकाल दिया था। कोडीन सीरप की अवैध बिक्री में अब तक हो चुकी पांच गिरफ्तारी कोडीन युक्त सीरप की अवैध बिक्री के मामले में अब तक तीन मुकदमों में चार्जशीट लग चुकी है और पांच दवा विक्रेताओं की गिरफ्तारी हो चुकी है। कोडीन सीरप मामले में पहली प्राथमिकी आठ सितंबर 2025 को शहर कोतवाली में औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार की ओर से कराई गई थी। तब पुलिस ने मोरी गेट के पास एक गोदाम पर छापा मारा था। यहां एक गोदाम में कोडीन युक्त सीरप की 11,893 बोतल बरामद हुई थीं, जिसकी कीमत 17 लाख रुपये थी। इस मामले में टांडा थाना क्षेत्र के करीमपुर गर्वी गांव के अब्दुल कादिर, टांडा के ग्राम परसुपुरा के अहसान नूरी और अजीमनगर थाना क्षेत्र के बजावाला गांव के अनीस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब्दुल कादिर और अहसान नूरी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। जांच के दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने अनीस का नाम निकाल दिया था और बाकी दोनों के खिलाफ चार्जशीट लगाई थी। इसके बाद दर्ज सभी मुकदमों की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा की गई थी। तीन दिसंबर 2025 को गंज कोतवाली में हुई प्राथमिकी में नामजद उस्मान और दानिश को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था, जबकि 15 दिसंबर 2025 को औषधि निरीक्षक की ओर से ही शहर के मुहल्ला राजद्वारा में लता फार्मास्युटिकल फर्म के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस फर्म के प्रोपराइटर हर्ष अग्रवाल हैं। उन्हें भी क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एनडीपीएस एक्ट की बढ़ाई गई है धारा कोडीन युक्त सीरप की अवैध बिक्री से जुड़े सभी मुकदमों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा बढ़ाई है। इस संबंध में हाई कोर्ट की ओर से आदेश जारी हुए थे। धारा बढ़ाने की कार्रवाई के बाद आरोपितों में खलबली मची है। इस धारा के बाद आरोपितों को जेल से जल्दी जमानत नहीं मिलेगी। वर्तमान में सभी आरोपित जेल में हैं। यह भी पढ़ें- अवैध रूप से बेची 42 लाख की कोडीन सीरप, रामपुर में दो भाइयों के खिलाफ लगी चार्जशीट
Illegal Drug Sale Usman Danish Arrest Codeine Syrup Racket Crime Branch Rampur NDPS Act Rampur Drug Trafficking Uttar Pradesh Bobby Agency Rampur Care Agency Rampur Rampur News Codeine Syrup Sales Rampur Drug Crimes Illegal Drug Trafficking Pharmacist Arrests Rampur Crime Branch Investigation NDPS Act Codeine Syrup Charges Unlicensed Codeine Syrup Distribution Indian Illegal Medicine Market Codeine Syrup Illegal Sale Rampur Drug Trafficking NDPS Act Violations Codeine Syrup Arrests Illegal Codeine Syrup Sales Rampur Crime Branch Investigation Rampur Pharmaceutical License Fraud Rampur Codeine Syrup Distributors Caught Rampur Rampur News Rampur Latest News Rampur News In Hindi Rampur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gold Price Today: लगातार सस्ता हो रहा सोना, क्या यही है खरीदारी का सही समय? जानें ताजा रेटGold-Silver Price Today: सोने की कीमतें केवल 10 दिनों में 2,900 रुपये गिरकर 73,958 रुपये के उच्चतम स्तर से 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गई हैं .
Read more »
Onion Stock: प्याज और न रुलाए! सरकार ने बफर स्टॉक के लिए 71000 टन खरीदे, सामान्य मानसून से राहत की उम्मीदOnion Stock: प्याज और ना रुलाए! सरकार ने बफर स्टॉक के लिए 71000 टन खरीदे, सामान्य मानसून से राहत की उम्मीद
Read more »
Jawa 42 FJ vs Jawa 42: कीमत, परफॉर्मेंस और माइलेज के मामले में कौन है बेहतरजावा ने 42 FJ को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे नए कलर ऑप्शन और कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। Jawa 42 FJ कई मामलों में Jawa 42 से मिलती है। इसके साथ ही कई अंतर भी देखने के लिए मिले है। आइए जानते हैं कि Jawa 42 FJ vs Jawa 42 में कौन कीमत परफॉर्मेंस और माइलेज के मामले में बेहतर...
Read more »
रोजगार मेले में प्रधानमंत्री मोदी 71,000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्ररोजगार मेले में प्रधानमंत्री मोदी 71,000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
Read more »
बड़ा मौका! GST 2.0 के बाद Maruti Suzuki Ignis हुई ₹71,000 तक सस्ती, जानिए नई कीमतेंMaruti Suzuki Ignis: GST 2.0 व्यवस्था के तहत संशोधित कर संरचना (Revised Tax Structure) लागू होने के बाद, त्योहारी सीज़न से ठीक पहले इग्निस की कीमतों में भारी कटौती की गई है.
Read more »
'दुबई उड़ जाएगा', ईरान जंग के बीच अमेरिकी एक्सपर्ट की UAE को वॉर्निंग, 42 लाख भारतीयों का दूसरा घरअमेरिका और ईरान की जंग एक महीने बीत जाने के बाद भी जारी है। इस बीच ईरान के जवाबी हमलों ने खाड़ी के दूसरे देशों के लिए बड़ी सुरक्षा चिंता पैदा कर दी है। एक्सपर्ट ने UAE के लिए बड़ा खतरा बताया है।
Read more »
