बारिश के आते ही कई लोगों को एक जैसी शिकायत होने लगती है, स्किन पर खुजली और जलन. कई बार ये खुजली शरीर के कुछ हिस्सों तक सीमित रहती है और कभी-कभी पूरे शरीर में फैल जाती है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे गीले कपड़े देर तक पहनना, त्वचा का ठीक से न सूखना या फंगल इन्फेक्शन.
बारिश के आते ही कई लोगों को एक जैसी शिकायत होने लगती है, स्किन पर खुजली और जलन. कई बार ये खुजली शरीर के कुछ हिस्सों तक सीमित रहती है और कभी-कभी पूरे शरीर में फैल जाती है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे गीले कपड़े देर तक पहनना, त्वचा का ठीक से न सूखना या फंगल इन्फेक्शन.
आइए जानते हैं इसका आसान इलाज और बचाव के तरीके.पिछले 4 महीने ने इंटरनेट पर गदर मचा रहा ये गाना, हिला कर रख दिया यूट्यूब-इंस्टाग्राम, सिंगर भी रातों-रात बन गया स्टारअपनी नाराज गर्लफ्रेंड को दें ये ट्रेंडी डिजाइन के झुमके, देखते ही लग जाएगी गले!सावन के महीने में जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना बुरी तरह बिगड़ सकती है सेहतबारिश का मौसम एक तरफ जहां गर्मी से राहत देता है, तो वहीं दूसरी तरफ नमी और बैक्टीरिया के कारण स्किन संबंधी बीमारियां भी होने लगती हैं. बारिश के दिनों में कई लोगों को स्किन पर लगातार खुजली या एलर्जी की शिकायत होती है. कई बार तो दिक्कत इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति को दवा लेना पड़ता है. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? आइए आज के इस आर्टिकल में जानते हैं कि बारिश के दिनों में खुजली क्यों होती है और इससे कैसे बचा जा सकता है.मानसून के समय में स्किन से जुड़ी बीमारियों को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि मानसून में हवा में नमी यानी ह्यूमिडिटी काफी ज्यादा बढ़ जाती है. हवा में नमी बढ़ने के कारण और गर्म वातावरण में बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं. इनके संपर्क में आने से स्किन पर जलन और खुजली जैसी समस्या होने लगती है. वहीं हमारे शरीर से निकलने वाला पसीना इस समस्या को और बढ़ा देता है. इसके साथ ही, इस मौसम में लोगों को डाइजेशन से भी जुड़ी समस्या होती है, जिससे शरीर में पित्त असंतुलन होता है. जिससे अंदरूनी गर्मी त्वचा पर असर डालती है और इससे खुजली, जलन और एलर्जी जैसी परेशानी होती है.बारिश के मौसम में खुजली की समस्या केवल मौसम के वजह से ही नहीं होती है, बल्कि पर्सनल साफ-सफाई की कमी से भी इस तरह की दिक्कत होती है. अगर हर दिन शरीर की सफाई पर सही से ध्यान न दिया जाए तो पसीना, गंदगी और नमी मिलकर बैक्टीरिया और फंगस को जन्म देते हैं, जिससे खुजली और जलन जैसी समस्या होती है. इसलिए स्किन हाइजीन यानी त्वचा की साफ-सफाई पर खास ध्यान देना बहुत जरूरी है. मानसून के मौसम में शरीर जल्दी गीला और पसीने से भर जाता है. ऐसे में हर दिन नहाना चाहिए. अगर बारिश में भीग जाएं तो तुरंत कपड़े बदलें और साफ पानी से शरीर को धो लें. शरीर के कुछ हिस्से जैसे अंडरआर्म्स, गर्दन, कमर और जांघों के बीच में पसीना ज्यादा आता है और यहां संक्रमण का खतरा भी ज्यादा होता है, इन हिस्सों को नहाने के दौरान अच्छे से साफ करना चाहिए. वहीं अगर आपकी स्किन संवेदनशील है या बार-बार खुजली जैसी समस्या होती है, तो डॉक्टर की सलाह से एंटीफंगल पाउडर या मेडिकेटेड साबुन का प्रयोग करें.इस परेशानी से राहत पाने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर बरसात के दिनों में कुछ खास बातों पर ध्यान देकर और खासकर हाइजीन का ख्याल रखा जाए तो खुजली की समस्या से तुरंत राहत पाई जा सकती है. जैसे...जब भी शरीर में खुजली जैसी समस्या होतो किसी गीले कपड़े से त्वचा को साफ कर लें. नमी, पसीना, गंदगी और फंगल इंफेक्शन जैसे कारणों से स्किन पर जलन और खुजली हो सकती है. ऐसे में तुरंत राहत पाने के लिए ठंडक देना एक असरदार तरीका साबित हो सकता है.खुजली को दूर भगाने के लिए नहाने के बाद बॉडी पर एलोवेरा जेल लगाकर हल्की मसाज करनी चाहिए. एलोवेरा जेल शरीर को ठंडक प्रदान करता है, जिससे खुजली की समस्या दूर होती है.इन सब से अलग खुजली को दूर करने के लिए आप नीम का तेल लगाकर मालिश कर सकते हैं. नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण खुजली और संक्रमण को कम करने का काम करता है.हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार थोड़ा कपूर नारियल तेल में मिलाकर लगाने से खुजली और जलन की परेशानी दूर होती है.खुजली की दिक्कत होने पर दही, पनीर जैसे डेयरी और खट्टी-फर्मेंटेड चीजों को खाने से बचना चाहिए. साथ ही बारिश के समय में शरीर की पाचन शक्ति और इम्युनिटी कमजोर हो जाती है. इसलिए बहुत जरूरी हो जाता है कि इस मौसम में बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और भारी खाना त्वचा और सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. इसलिए खानपान में लाइट और सादा चीजें लें. इन टिप्स को फॉलो करके आप खुजली की समस्या से तुरंत राहत पा सकते हैं, साथ ही आगे भी इस तरह की परेशानी से बच सकते हैं. Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी इसे अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.'हिंदी बोलूंगा..' ड्राइवर ने इतना कहा तो लाल हुए ठाकरे के कार्यकर्ता, ऑन कैमरा पीटाuddhav thackeraySwachh SurvekshanBJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? RSS की पहली पसंद कौन, ये गुण होना सबसे जरूरीAir India Plane crashराज्यसभा के लिए राष्ट्रपति ने नॉमिनेट किए 4 सदस्य, वकील उज्ज्वल निकम का नाम शामिलबेटी की जान गई... एयर होस्टेस की मां ने Air India को अब क्या कहा, होने लगी चर्चा9KM लंबी सुरंग, 185 मीटर ऊंचा पुल... मुंबई-पुणे सफर करने वालों को मिलेगी बड़ी सौगात
Skin Allergy In Rainy Season Fungal Infection Treatment How To Stop Itching Home Remedies For Itchy Skin Monsoon Skin Problems मानसून में स्किन खुजली बारिश में खुजली का इलाज फंगल इंफेक्शन मानसून त्वचा पर खुजली के घरेलू उपाय स्किन एलर्जी मानसून में भीगने के बाद खुजली
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शादी में क्यों होती है जूते चुराई की रस्म, ये है इसके पीछे की बड़ी वजहभारतीय शादियां सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का मेल होती हैं. यहां हर रस्म में मस्ती, इमोशन और कुछ खास सीख छिपी होती है. जब भी घर में शादी होती है तो हर कोई चाहता है कि सब कुछ यादगार और हटके हो. लाइफ़स्टाइल | Others
Read more »
Rajasthan dams have 14 percent more water than last year|राजस्थान में पिछले साल के मुकाबले बांधों में 14 प्रतिशत ज्यादा पानी भरा, सबसे आगे कोटा संभागRajasthan News: राजस्थान में इस मानसून अच्छी बारिश की उम्मीद है.क्योंकि अबकी बार सामान्य से 15 प्रतिशत ज्यादा बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.
Read more »
अब नहीं होगा बार-बार UTI, बस मान लो एक्सपर्ट की 3 बातें!कुछ महिलाओं को बार-बार UTI हो जाता है, लेकिन इसके पीछे की असली वजह उन्हें पता नहीं होती। दरअसल, यह समस्या एक खास बैक्टीरिया के कारण होती है, और अगर समय पर इसका सही इलाज न किया जाए तो यह धीरे-धीरे और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है।
Read more »
दो दिन में 187.1 मिमी बारिश, आज भी अलर्ट: आगरा में पिछले 10 साल में सबसे कम तापमान इस जुलाई में रहा, कल से ...आगरा में इस बार झमाझम बारिश हो रही है। सूरज की तपिश को बादलों ने ठंडा कर दिया है। जून ही नहीं, जुलाई में भी काफी बारिश हो रही है।
Read more »
बारिश के मौसम में दाद और खुजली का बढ़ता है खतरा, जानें इससे बचाव के टिप्सFungal Infection Prevention: बारिश और गर्मी के उमस भरे मौसम में शरीर में फंगल इन्फेक्शन और खुजली का खतरा काफी अधिक होता है. आमतौर पर गर्मी के मौसम में लोग फंगल इन्फेक्शन की समस्या से काफी परेशान रहते हैं. आज हम आपको इसके उपचार के लिए घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जो आपकी इस समस्या से छुटकारा के लिए बेहद कारगर हो सकती है.
Read more »
गंगा में ही क्यों प्रवाहित की जाती हैं अस्थियां, जानिए क्या है इसके पीछे की वजहहिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार गंगा नदी में स्नान करने से लोगों को उनके पापों से मुक्ति मिलती है. वहीं यहां अस्थियां विसर्जित करने की भी परंपरा है. धर्म-कर्म
Read more »
