बाराबंकी: निकाह में परोस दिया जहर! खाना खाते ही 40 से अधिक लोगों बिगड़ी तबीयत, पहुंच गए अस्पताल

Barabanki Nikah Feast Food Poisoning News

बाराबंकी: निकाह में परोस दिया जहर! खाना खाते ही 40 से अधिक लोगों बिगड़ी तबीयत, पहुंच गए अस्पताल
Barabanki Food Poisoning CaseBarabanki Wedding Food Poisoning 40 IllBarabanki Cmo On Dewa Food Poisoning Case
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 51%

Barabanki Food Poison Case: बाराबंकी के शादी समारोह की दावत ने 40 लोगों को बीमार कर दिया। हालत बिगड़ने के बाद लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।

जितेंद्र कुमार मौर्य, बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब निकाह की दावत खाने से 40 से अधिक लोगों की हालत बिगड़ गई। शादी कार्यक्रम में बने नॉनवेज खाने के कुछ देर बाद से लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द शुरू हो गया। गंभीर रूप से बीमार लोगों को अलग-अलग सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ.

अवधेश यादव ने बताया फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। जिला अस्पताल में भर्ती लोगों का इलाज जारी है।क्या है पूरी घटना?जानकारी के मुताबिक, देवा कोतवाली क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी मोहम्मद मुफीद की पुत्री सलमा का निकाह था। निन्दूरा ब्लॉक के खिंझना गांव से बारात आई थी। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद भोजन का आयोजन किया गया। इसमें नॉनवेज के कई व्यंजन परोसे गए थे। भोजन करने के लगभग आधे घंटे बाद ही लोगों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत शुरू हो गई।निकाह की दावत खाने के बाद देखते ही देखते बीमारों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। खुशियों का माहौल देखते ही देखते चीख-पुकार में बदल गया। एक-एक कर लोग उल्टी, पेट दर्द और चक्कर की शिकायत के साथ गिरने लगे।40 अधिक लोग हुए बीमारखाना खाने के बाद लोगों की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने आनन-फानन में करीब 31 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा में भर्ती कराया। करीब 20 लोगों को निजी अस्पताल और जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मोहम्मद शरिक, मोहम्मद सफात, वारिश, जिया, फाहरुन निशा, मो. अनीश, रफिया, मो. जावेद, रहमा, मो. इरफान, जब्बार और असमीन रजा, रजिया, जावेद, समीर, सबनम, इरफान, जबीर, अलीम, फैजुर्रहमान, अलीजा, असलम, अरमान, रिजवान सहित अन्य लोग भर्ती कराए गए।डॉक्टरों ने बताया सभी बीमार मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के बाद सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव सीएचसी देवा पहुंचे। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना।जांच के लिए भेजे गए खाने के सैंपलमामले की गंभीरता को देखते हुए सदर तहसील नवाबगंज एसडीएम और क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजने की बात कही है। पुलिस प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद शादी समारोह की खुशियां अचानक चिंता और अफरा-तफरी में बदल गईं। सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि मरीजों की हिस्ट्री के आधार पर प्रथम दृष्टया फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आ रहा है। सभी मरीजों को ऑब्जर्वेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Barabanki Food Poisoning Case Barabanki Wedding Food Poisoning 40 Ill Barabanki Cmo On Dewa Food Poisoning Case Barabanki News Up News बाराबंकी में फूड पॉइजनिंग केस बाराबंकी में निकाह का खाना खाने से 40 बीमार बाराबंकी न्यूज यूपी न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

डिबडीह वैकल्पिक सड़क 40 मीटर पाइपलाइन के कारण अटकी, अप्रैल तक चालू करने का लक्ष्यडिबडीह वैकल्पिक सड़क 40 मीटर पाइपलाइन के कारण अटकी, अप्रैल तक चालू करने का लक्ष्यरांची के डिबडीह में जाम से राहत दिलाने वाली वैकल्पिक सड़क का निर्माण 40 मीटर लंबी पाइपलाइन के कारण अटक गया है। सड़क का 90% काम पूरा हो चुका है, लेकिन पाइपलाइन शिफ्टिंग में देरी के कारण परियोजना अधूरी है। अप्रैल तक सड़क शुरू करने का लक्ष्य है।
Read more »

वुमन हेल्थ: 40 से पहले मेनोपॉज तो दिल की बीमारी का खतरा 40% ज्यादावुमन हेल्थ: 40 से पहले मेनोपॉज तो दिल की बीमारी का खतरा 40% ज्यादाdainikbhaskar
Read more »

'कांच के टुकड़ों पर नंगे पैर दौड़े जवान', छिंदवाड़ा बस हादसे में 40 जानें बचाने वाले 113 पुलिसकर्मियों को CM मोहन यादव देंगे नकद इनाम'कांच के टुकड़ों पर नंगे पैर दौड़े जवान', छिंदवाड़ा बस हादसे में 40 जानें बचाने वाले 113 पुलिसकर्मियों को CM मोहन यादव देंगे नकद इनामChhindwara Bus Accident Rescue: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हुए भीषण बस हादसे के दौरान देवदूत बनकर उभरे पुलिसकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़े सम्मान और इनाम की घोषणा की है. अपनी जान की परवाह किए बिना, कांच के टुकड़ों पर नंगे पैर दौड़कर 40 लोगों की जान बचाने वाले 113 पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा.
Read more »

हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट: MP के 40 जिलों में 3 दिन बारिश की चेतावनी; UP के 3 जिलो...हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट: MP के 40 जिलों में 3 दिन बारिश की चेतावनी; UP के 3 जिलो...Madhya Pradesh (MP) 40 districts 3 days rain warning. Uttar Pradesh (UP) 3 districts hailstorm. Follow Latest Updates. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, रायबरेली और अमेठी में ओले गिरे। प्रयागराज और वाराणसी बारिश हुई।
Read more »

UP Weather Today, 29 March: बारिश का अलर्ट 31 मार्च तक, 40 Km की स्‍पीड से चलेंगी धूल भरीं हवाएं, IMD अपडेटUP Weather Today, 29 March: बारिश का अलर्ट 31 मार्च तक, 40 Km की स्‍पीड से चलेंगी धूल भरीं हवाएं, IMD अपडेटUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 29 March 2026: उत्‍तर प्रदेश में 29 से 31 मार्च तक नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई शहरों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसका असर पूर्वी यूपी में भी दिखेगा।
Read more »

हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट: MP के 40 जिलों में 3 दिन बारिश की चेतावनी; UP के 3 जिलो...हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट: MP के 40 जिलों में 3 दिन बारिश की चेतावनी; UP के 3 जिलो...Madhya Pradesh (MP) 40 districts 3 days rain warning. Uttar Pradesh (UP) 3 districts hailstorm. Follow Latest Updates. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, रायबरेली और अमेठी में ओले गिरे। प्रयागराज और वाराणसी बारिश हुई।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:24:23