Babar Azam reveals his future plans to AB de Villiers: पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम ने पूर्व अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के साथ अपने रिटायरमेंट पर चर्चा की है.
Babar Azam and AB de Villiers Babar Azam reveals his future plans to AB de Villiers: पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अमेरिका में हैं. पाकिस्तान के साथ-साथ क्रिकेट पंडितों को भी टी20 वर्ल्ड कप के महाकुंभ में उनसे उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद है.
टूर्नामेंट में ग्रीन टीम के मेन मुकाबले शुरू हो उससे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने उनका खास इंटरव्यू लिया है. आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर बाबर आजम से कई मुद्दों पर अहम बात की. इस दौरान फैंस ने भी इस जोड़ी कि खूब सराहना की. हालांकि खुछ फैंस बाबर के इंग्लिश का मजाक उड़ाने से भी पीछे नहीं रहे. यही बात डिविलियर्स को नागवार गुजर गई. उन्होंने खुद मजाक उड़ाने वाले फैंस का जवाब दिया है. जो काफी मजेदार है. दरअसल, जब डिविलियर्स और बाबर आजम जब बात कर रहे थे तब एक फैन ने यूट्यूब वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा, 'एबीडी बड़ी मुश्किल से अपनी हंसी पर काबू पा रहे हैं. बाबर आजम अंग्रेजी में बात करें हैं.' इसके बाद क्रिकेट प्रेमी ने खुशी के आंसू वाले कुछ इमोजी पोस्ट किए.Well done, AB, you have even earned more respect. #T20WorldCup2024 #T20WorldCup pic.twitter.com/DKAF3QnzYL — sehrish qayyum June 1, 2024डिविलियर्स को फैन का ये कमेंट बिल्कुल रास नहीं आया. उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'उनकी अंग्रेजी मेरी उर्दू से कहीं बेहतर है और उनकी बल्लेबाजी भी आला दर्जे की है. मेरा मानना है कि यह चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है.' बता दें डिविलियर्स के साथ हुई बातचीत के दौरान बाबर आजम ने अपने शुरुआती दिनों के संघर्षों को याद किया. उन्होंने बताया कि उनका घर में कैसे पालन-पोषण हुआ था. फिर वह कैसे क्रिकेट के मैदान तक पहुंचे और क्रिकेट खेलना शुरू किया. बाबर आजम की मौजूदा उम्र 29 साल है. इसके बावजूद उन्होंने डिविलियर्स के साथ हुई बातचीत के दौरान संन्यास पर चर्चा की. उन्होंने कहा, 'मैं फिलहाल एक बार में एक दिन के बारे में सोच रहा हूं. मैं यह नहीं सोच रहा हूं कि मैं कहां जा रहा हूं या किस उम्र ब्रेक लूंगा. मौजूदा समय में मैं सिर्फ अपना खेल खेल रहा हूं और हर पल का लुत्फ उठा रहा हूं. मुझे क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है.' उन्होंने आगे कहा, 'हमारा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. क्योंकि हमारे पास एक अच्छी टीम है. इस टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं. टी20 वर्ल्ड कप को लेकर हम काफी उत्साहित हैं.'पूरी स्टोरी पढ़ें Comments NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं फॉलो करे: India, South Africa, Mohammad Babar Azam, Abraham Benjamin De Villiers, ICC T20 World Cup 2024, Cricket
South Africa Mohammad Babar Azam Abraham Benjamin De Villiers ICC T20 World Cup 2024 Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 World Cup: टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के सामने पैदा हो सकती हैं ये 4 बड़ी परेशानियां, सवाल मुश्किल हैंT20 World Cup 2024: अच्छी टीम होने के पास भी रोहित के लिए सुलझाने के लिए कई बड़े सवाल अभी से ही हैं
Read more »
T20 World Cup: पाकिस्तानी कप्तान का बड़बोलापन- टीम घोषित हुई नहीं और जता रहे ट्रॉफी जीतने का भरोसा...T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कौन-कौन होंगे, अभी यह भी तय नहीं है लेकिन कप्तान बाबर आजम को जीत का भरोसा जता रहे हैं.
Read more »
आईसीसी-विंडीज बोर्ड ने मिलकर कर दिया 'गेम', कहीं टीम इंडिया के साथ टी20 विश्व कप में न हो जाए यह बड़ा खेलाT20 World Cup 2024: टीम इंडिया के लिए करोड़ों फैंस को एक दुआ भी करनी होगी
Read more »
Sunil Chhetri Retirement: भारत के कप्तान सुनील छेत्री ने लिया संन्यास, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैचभारत के फुटबॉल आइकन सुनील छेत्री ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 6 जून को कुवैत के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लेंगे।
Read more »
T20 World Cup: 'गति, उछाल और...' भारत-पाकिस्तान मैच के लिए कैसी होगी पिच, ICC ने दिया अपडेटT20 World Cup: भारत-पाकिस्तान महा-मुकाबले के लिए कैसी होगी पिच, आईसीसी ने दिया अपडेट
Read more »
ENG vs PAK: बाबर आजम पर भड़का पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर, कहा- जब कप्तानी नहीं सीखी तो फिर क्यों तुमने…बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान को इंग्लैंड के दूसरे टी20 मैच में हार मिली। इसके बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम पर भड़क गए।
Read more »
