बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। ये हादसा तब हुआ, जब एयरफोर्स का एक ट्रेनिंग विमान जमान पर आकर गिर गया।
ढाका: बांग्लादेश की एयरफोर्स का ट्रेनिंग जेट हादसे का शिकार हुआ है। यह विमान सोमवार को राजधानी ढाका के उत्तरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चीनी मूल का F-7 BGI विमान ने सोमवार दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरी थी। बांग्लादेश की मीडिया विंग ने बताया है कि अपनी उड़ान के कुछ देर बाद ही ये जेट उत्तरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अग्निशमन सेवा ने इस हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि विमान माइलस्टोन कॉलेज की कैंटीन की छत पर जाकर गिरा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान अचानक एक जोरदार धमाके के साथ इमारत से टकराया, जिससे परिसर में मौजूद छात्रों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। यह इमारत प्लेग्रुप कक्षाओं के लिए इस्तेमाल की जाती है। दुर्घटना से कुछ ही क्षण पहले ही ये कक्षाएं समाप्त हुई थीं।चीनी मूल का है विमानढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के उत्तरा डिवीजन के उपायुक्त मोहिदुल इस्लाम ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि वायु सेना के प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर है। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और हालात को सामान्य करने के लिए काम हो रहा है। फायर ब्रिगेड की ड्यूटी ऑफिसर लीमा खान ने प्रोथोमओलो को बताया कि दोपहर 1:30 बजे दियाबारी में हुई दुर्घटना के बाद चार घायलों को सैन्य अस्पताल लाया गया। घटनास्थल पर अभी भी अग्निशमन सेवा की तीन यूनिट राहत के काम में लगी हैं। ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कुर्मीटोला जनरल अस्पताल, कुवैत बांग्लादेश मैत्री सरकारी अस्पताल, उत्तरा महिला मेडिकल कॉलेज और शहीद मोनसूर अली मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायलों को भिजवाया गया है।बांग्लादेश की राजधानी में हादसे का शिकार हुआ F-7 BGI चीन में बना बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है। यह विशेष रूप से बांग्लादेश वायु सेना के लिए डिजाइन किए गए एफ-7 का एक उन्नत संस्करण है। इसे एफ-7 श्रृंखला का सबसे उन्नत संस्करण माना जाता है। बांग्लादेश का क्रैश चीनी मूल के इस विमान की विश्वनीयता के लिए बड़ा झटका है।.
ढाका: बांग्लादेश की एयरफोर्स का ट्रेनिंग जेट हादसे का शिकार हुआ है। यह विमान सोमवार को राजधानी ढाका के उत्तरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चीनी मूल का F-7 BGI विमान ने सोमवार दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरी थी। बांग्लादेश की मीडिया विंग ने बताया है कि अपनी उड़ान के कुछ देर बाद ही ये जेट उत्तरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अग्निशमन सेवा ने इस हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि विमान माइलस्टोन कॉलेज की कैंटीन की छत पर जाकर गिरा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान अचानक एक जोरदार धमाके के साथ इमारत से टकराया, जिससे परिसर में मौजूद छात्रों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। यह इमारत प्लेग्रुप कक्षाओं के लिए इस्तेमाल की जाती है। दुर्घटना से कुछ ही क्षण पहले ही ये कक्षाएं समाप्त हुई थीं।चीनी मूल का है विमानढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के उत्तरा डिवीजन के उपायुक्त मोहिदुल इस्लाम ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि वायु सेना के प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर है। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और हालात को सामान्य करने के लिए काम हो रहा है। फायर ब्रिगेड की ड्यूटी ऑफिसर लीमा खान ने प्रोथोमओलो को बताया कि दोपहर 1:30 बजे दियाबारी में हुई दुर्घटना के बाद चार घायलों को सैन्य अस्पताल लाया गया। घटनास्थल पर अभी भी अग्निशमन सेवा की तीन यूनिट राहत के काम में लगी हैं। ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कुर्मीटोला जनरल अस्पताल, कुवैत बांग्लादेश मैत्री सरकारी अस्पताल, उत्तरा महिला मेडिकल कॉलेज और शहीद मोनसूर अली मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायलों को भिजवाया गया है।बांग्लादेश की राजधानी में हादसे का शिकार हुआ F-7 BGI चीन में बना बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है। यह विशेष रूप से बांग्लादेश वायु सेना के लिए डिजाइन किए गए एफ-7 का एक उन्नत संस्करण है। इसे एफ-7 श्रृंखला का सबसे उन्नत संस्करण माना जाता है। बांग्लादेश का क्रैश चीनी मूल के इस विमान की विश्वनीयता के लिए बड़ा झटका है।
Bangladesh Air Force Training Jet Crash Bangladesh Air Force Dhaka News बांग्लादेश वायु सेना प्रशिक्षण विमान दुर्घटना बांग्लादेश प्रशिक्षण विमान दुर्घटना बांग्लादेश वायु सेना ढाका समाचार Plane Crash News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
₹17142 करोड़ में 1 मेगा जेट...इतने में मिल जाएंगे 5th जेनरेशन के 18 F-35, 29 तेजस MK1A और 20 राफेल फाइटर प्...Fighter Jet Cost: भारत का हाल ही में पाकिस्तान के साथ सैन्य टकराव हुआ था. आतंकवादियों का इस्तेमाल करने वाले पड़ोसी देश को इंडियन एयरफोर्स के सामने घुटने टेकने पड़े थे. इसमें फाइटर जेट की भूमिका काफी अहम थी. भारत अब पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान हासिल करने में जुटा है. साथ ही देसी तकनीक से 5th जेनरेशन का फाइटर जेट बनाने में भी जुटा है.
Read more »
जन-भागीदारी की शक्ति से देशवासियों ने आपातकाल की भयावहता का मुकाबला किया : पीएम मोदीजन-भागीदारी की शक्ति से देशवासियों ने आपातकाल की भयावहता का मुकाबला किया : पीएम मोदी
Read more »
F-35B फाइटर जेट को केरल से ले जाना पड़ रहा भारी..अमेरिकी इंजीनियरों के छूटेंगे पसीने..डिकोड हो जाएगी स्टील्थ की सीक्रेट टेक्नोलॉजी?ब्रिटेन का एफ-35बी फाइटर जेट 14 जून से तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर खड़ा है। विमान को ले जाने में कई चुनौतियां हैं, खासकर इसकी स्टील्थ तकनीक की सुरक्षा।
Read more »
भारत की मार के बाद पाकिस्तान का चीनी हथियारों से उठा भरोसा, अब इस देश से सुरक्षा की आसPakistan has lost faith in Chinese weapons After defeated by India in, भारत की मार के बाद पाकिस्तान का चीनी हथियारों से उठा भरोसा, अब इस देश से सुरक्षा की आस
Read more »
Bomb Threats in Delhi: दिल्ली में अब स्कूल के साथ कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी, एक दिन पहले भी आया था थ्रेट ईमेलदेश की राजधानी में स्कूल-कॉलेज को बम से उड़ान की धमकी मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज लगातार दूसरे दिन ऐसी धमकियां मिली हैं।
Read more »
Fauja Singh की मौत से पहले का CCTVAthlete Fauja Singh की मौत से पहले का CCTV फुटेज आया सामने
Read more »
