जन-भागीदारी की शक्ति से देशवासियों ने आपातकाल की भयावहता का मुकाबला किया : पीएम मोदी

United States News News

जन-भागीदारी की शक्ति से देशवासियों ने आपातकाल की भयावहता का मुकाबला किया : पीएम मोदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

जन-भागीदारी की शक्ति से देशवासियों ने आपातकाल की भयावहता का मुकाबला किया : पीएम मोदी

नई दिल्ली, 29 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 123वें एपिसोड में कई महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से बात की। इनमें से एक अहम मुद्दा था 1975 में कांग्रेस शासनकाल के दौरान लगाया गया आपातकाल। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों को उस दौर की भयावहता और संकट से अवगत कराने के लिए विभिन्न नेताओं के ऑडियो संदेशों को भी सुनाया। इन ऑडियो के माध्यम से उन्होंने उस समय के हालात को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया, जब लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की गई थी।पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, जन-भागीदारी की शक्ति से, बड़े-बड़े संकटों का मुकाबला किया जा सकता है।इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी भाई देसाई के एक ऑडियो का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने आपातकाल की क्रूरता को बयां किया। मोरारजी भाई ने कहा था, आखिर ये जो ज़ुल्म हुआ दो साल तक, जुल्म तो 5-7 साल से शुरू हो गया था। मगर वो शिखर पर पहुंच गया है दो साल में, जब लोगों पर इमरजेंसी थोप दी और अमानवीय बर्ताव किया गया। लोगों के स्वतंत्रता के हक छीन लिए गए, अखबारों को कोई स्वतंत्रता न रही। न्यायालय बिल्कुल निर्बल बना दिए गए। जिस ढंग से एक लाख से ज्यादा लोग जेल में बंद कर दिए , और फिर सरकार की मनमानी होती रही, उसकी मिसाल दुनिया के इतिहास में भी मिलना मुश्किल है।पीएम मोदी ने कहा कि मोरारजी भाई देसाई ने संक्षेप में, लेकिन बहुत ही स्पष्ट तरीके से इमरजेंसी के बारे में बताया है। आप कल्पना कर सकते हैं, वो दौर कैसा था। इमरजेंसी लगाने वालों ने ना सिर्फ हमारे संविधान की हत्या की बल्कि उनका इरादा न्यायपालिका को भी अपना गुलाम बनाए रखने का था। इस दौरान लोगों को बड़े पैमाने पर प्रताड़ित किया गया था। इसके ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। जॉर्ज फर्नांडिस को जंजीरों में बांधा गया था। अनेक लोगों को कठोर यातनाएं दी गई। "मीसा" के तहत किसी को भी ऐसे ही गिरफ्तार कर लिया जाता था। विद्यार्थियों को भी परेशान किया गया और अभिव्यक्ति की आजादी का भी गला घोंट दिया गया।पीएम मोदी ने इस दौरान भारत की जनता की अदम्य शक्ति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उस काले दौर में भी भारतीय जनता न झुकी, न टूटी, और न ही लोकतंत्र के साथ कोई समझौता किया। आखिरकार, जनता-जनार्दन की जीत हुई और आपातकाल को हटाने के साथ-साथ इसे थोपने वाली ताकतों को भी सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।इस संदर्भ में पीएम ने बाबू जगजीवन राम के एक ऑडियो का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा, पिछला चुनाव, चुनाव नहीं था। भारत की जनता का एक महान अभियान था। उस समय की परिस्थितियों को बदल देने का, तानाशाही की धारा को मोड़ देने का और भारत में प्रजातंत्र के बुनियाद को मजबूत कर देने का।इसी तरह, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शब्दों को उद्धृत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, देश में जो कुछ हुआ, उसे केवल चुनाव नहीं कह सकते। एक शांतिपूर्ण क्रांति हुई है। लोकशक्ति की लहर ने लोकतंत्र की हत्या करने वालों को इतिहास के कूड़ेदान में फेंक दिया है।पीएम मोदी ने यह भी बताया कि आपातकाल थोपे जाने के 50 वर्ष हाल ही में पूरे हुए हैं। इस अवसर पर देशवासियों ने संविधान हत्या दिवस मनाया, ताकि उस दौर की क्रूरता को याद रखा जाए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सजग रहा जाए। उन्होंने उन सभी वीरों को याद करने का आह्वान किया, जिन्होंने आपातकाल का डटकर मुकाबला किया और संविधान को सशक्त बनाए रखने में योगदान दिया।--आईएएनएसएएस/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पीएम मोदी ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सांसदों से की मुलाकात, सांसदों ने साझा किए अनुभवपीएम मोदी ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सांसदों से की मुलाकात, सांसदों ने साझा किए अनुभवपीएम मोदी ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सांसदों से की मुलाकात, सांसदों ने साझा किए अनुभव
Read more »

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- आप आशा और शक्ति की किरणराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- आप आशा और शक्ति की किरणराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- आप आशा और शक्ति की किरण
Read more »

PM Modi Odisha Visit: 'मुझे तो महाप्रभु की धरती पर जाना है', ट्रंप के​ निमंत्रण को PM मोदी ने ऐसे किया मनाPM Modi Odisha Visit: 'मुझे तो महाप्रभु की धरती पर जाना है', ट्रंप के​ निमंत्रण को PM मोदी ने ऐसे किया मनाPM Modi Odisha Visit: ओडिश सरकार की पहली वर्षगांठ के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ओडिशा में डबल इंजन की सरकार ने यहां की जनता का डबल बेनेफिट किया है
Read more »

पीएम मोदी ने योग से पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति की पताका लहराई : मुख्यमंत्री मोहन यादवपीएम मोदी ने योग से पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति की पताका लहराई : मुख्यमंत्री मोहन यादवपीएम मोदी ने योग से पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति की पताका लहराई : मुख्यमंत्री मोहन यादव
Read more »

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से की बात, मौजूदा हालात पर जताई चिंतापीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से की बात, मौजूदा हालात पर जताई चिंतापीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से की बात, मौजूदा हालात पर जताई चिंता
Read more »

पीएम मोदी ने खनन, रेलवे और जल संसाधन क्षेत्रों की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा कीपीएम मोदी ने खनन, रेलवे और जल संसाधन क्षेत्रों की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा कीपीएम मोदी ने खनन, रेलवे और जल संसाधन क्षेत्रों की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:53:50