राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- आप आशा और शक्ति की किरण

United States News News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- आप आशा और शक्ति की किरण
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- आप आशा और शक्ति की किरण

नई दिल्ली, 20 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मुर्मू को देश के करोड़ों लोगों को प्रेरित करने वाली शख्सियत बताया है। पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी राष्ट्रपति को बधाई दी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए शुभकामनाएं दीं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका जीवन और नेतृत्व देश भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा। जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है। उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।“कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीर्घायु होने की कामना करते हुए लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से हम भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उनकी बुद्धिमत्ता और राष्ट्र की प्रगति, कल्याण और न्याय के प्रति अटूट समर्पण देश को सत्य और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ाता रहे। हम उनके दीर्घायु, स्वस्थ और पूर्ण जीवन की कामना करते हैं।“रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जमीनी स्तर से लेकर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक का उनका सफर भारत के लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है। सामाजिक न्याय, गरीबों के सशक्तिकरण और समावेशी विकास के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता राष्ट्र को प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्र की सेवा में उनके दीर्घ, स्वस्थ और संपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।“उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सेवा और सादगी का प्रतीक बताते हुए लिखा, “सेवा और सादगी की प्रतीक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई! भगवान श्री जगन्नाथ से आपके सुदीर्घ, स्वस्थ व यशस्वी जीवन की प्रार्थना है।“उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सहजता, सरलता, सौम्यता और महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु बदरी विशाल से आपके सुदीर्घ, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।“--आईएएनएसडीकेएम/केआर Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर ली जे-म्यांग को दी बधाईपीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर ली जे-म्यांग को दी बधाईपीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर ली जे-म्यांग को दी बधाई
Read more »

ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएंईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएंईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
Read more »

पीएम मोदी ने दी बकरीद की शुभकामनाएं, कश्मीर से लेकर केरल तक से सामने आई नमाज अदा करने की VIDEOSपीएम मोदी ने दी बकरीद की शुभकामनाएं, कश्मीर से लेकर केरल तक से सामने आई नमाज अदा करने की VIDEOSPM modi wishes Bakrid Eid Namaz in all states of india पीएम मोदी ने दी बकरीद की शुभकामनाएं, कश्मीर से लेकर केरल तक से सामने आई नमाज अदा करने की VIDEOS
Read more »

पत्नी किरण को अनुपम खेर ने दी जन्मदिन की बधाई, कहा– 'तुम अनोखी'पत्नी किरण को अनुपम खेर ने दी जन्मदिन की बधाई, कहा– 'तुम अनोखी'पत्नी किरण को अनुपम खेर ने दी जन्मदिन की बधाई, कहा– 'तुम अनोखी'
Read more »

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटनराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटनराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन
Read more »

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : संघर्ष, सेवा और सादगी की मिसालराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : संघर्ष, सेवा और सादगी की मिसालराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : संघर्ष, सेवा और सादगी की मिसाल
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:19:08