Fauja Singh की मौत से पहले का CCTV

Fauja Singh Death News

Fauja Singh की मौत से पहले का CCTV
Cctv FootageUnknown Vehicle HitAthlete Accident
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 181 sec. here
  • 27 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 153%
  • Publisher: 63%

Athlete Fauja Singh की मौत से पहले का CCTV फुटेज आया सामने

दुनिया भर में टर्बनड टॉर्नेडो, रनिंग बाबा, सिख सुपरमैन के नाम से जाने जाने वाले मशहूर एथलीट फौजा सिंह का निधन हो गया. 114 साल की उम्र में फौजा सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई. जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सैर के दौरान सफेद रंग के अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.

इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. Advertisementवहीं, मौत से कुछ समय पहले की फौजा सिंह की सैर करते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह गांव से अकेले ही नेशनल हाईवे की ओर सैर करने के लिए जा रहे हैं. मामले की जानकारी देते हुए फौजा सिंह के छोटे बेटे हरविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगी है.कार की हुई पहचान फौजा सिंह को टक्कर मारने वाली फॉर्च्यूनर गाड़ी की पहचान हो गई है. इस गाड़ी का नंबर PB 20 C 7100 है. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और हादसे की जगह से मिली गाड़ी की हेडलाइट के टुकड़ों से अहम सुराग मिले हैं.​फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई हैं. थाना आदमपुर में इस मामले में FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने BNS की धारा 281 और 105 के तहत केस दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी है. फौजा सिंह की सड़क हादसे में मौत के बाद इस मामले को लेकर लोगों में गुस्सा भी है और जल्द कार्रवाई की मांग हो रही है. Advertisement ​परिवार को आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीदपरिवार को उम्मीद है कि आज या कल तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है. उनके बेटे हरविंदर सिंह ने कहा कि अभी एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें बापू अकेले सैर करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक अन्य व्यक्ति घर पर नहीं है और ना ही उससे संपर्क हो पा रहा है. इस व्यक्ति के आने पर जल्द अन्य सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ जाएगी. उन्होंने कहा कि बापू कपड़ों का कॉम्बिनेशन बनाकर रखते थे. वह ब्रांडेड कपड़े और जूते पहनते थे. पिता जिस रंग के कपड़े पहनते थे, उसी रंग की पगड़ी और जूते पहनते थे. उन्हें एक रंग के कपड़े और ब्रांडेड जूते पहनने का शौक था और वह 10 हजार से कम के जूते नहीं पहनते थे.यह भी पढ़ें: दौड़ते वक्त रब से बातें करने वाले फौजा सिंह... मैराथन में उम्र को हराया, लेकिन जिंदगी में रह गया एक मलाल स्कूलों में भी दी जाती थी मिसालफौजा सिंह जब स्कूलों में जाते थे तो स्कूलों के प्रिंसिपल बच्चों को बापू की मिसाल देते थे. 114 साल की आयु में भी वह फिट थे. विदेश की सिटीजनशिप होने के बावजूद वह अपने देश में रहना पसंद करते थे. उन्होंने कहा कि विदेश में सर्दी में रहना उनके लिए कठिन था और विदेश में सभी काम पर चले जाते थे. जिसके बाद वह अकेले घर पर रहते थे. हरविंदर सिंह ने कहा कि उसकी 2 बेटियां हैं और पिता का बेटियों के साथ काफी प्यार था, लेकिन अब दोनों बेटियां विदेश में हैं. हरविंदर सिंह ने कहा कि पिता के निधन पर स्मारक बनाने को लेकर वह गांव वासियों से विचार-विमर्श करने के बाद प्रशासन के सामने मांग रखेंगे. Advertisement गांव में बिताना चाहते थे आखिरी पलफौजा सिंह के परिजनों ने बताया कि 114 साल की आयु में फिट थे और वह बच्चों के लिए मिसाल थे. फौजा सिंह की अंतिम इच्छा थी कि वह अपनी जिंदगी के आखिरी पल अपने गांव में बिताना चाहते थे.यह भी पढ़ें: पंजाब के 114 वर्षीय मैराथन धावक फौजा सिंह की एक्सीडेंट में मौत, सड़क पार करते समय गाड़ी ने मारी टक्करसड़क हादसे में हुई मौतएसएसपी ने कहा कि आदमपुर थाने के अंतर्गत आने वाले ब्यास गांव के रहने वाले फौजा सिंह बीते दिन दोपहर 3 बजे खाना खाने के बाद सैर करने के लिए निकले. जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कार ने फौजा सिंह को हिट कर दिया. इस सड़क हादसे में घायल फौजा सिंह को श्रीमन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया.जहां देर शाम 7 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. एसएसपी ने कहा कि इस मामले में मृतक फौजा सिंह के बेटे के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की सीआईए सहित अलग-अलग टीमों द्वारा मामले की जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की जांच की जा रही है. एसएसपी ने कहा कि घटना के दौरान नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही काफी होती है. ऐसे में टीमों द्वारा उक्त वाहन की जांच की जा रही है. वहीं आसपास के लोगों के मुताबिक, इनोवा, स्कॉर्पियो, फॉर्च्यूनर सहित स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की आशंका है. मौके पर गाड़ी के बंपर टूटने के कुछ पार्ट पुलिस टीम के हाथ लगे हैं. उक्त गाड़ी के पार्ट्स की मैकेनिक द्वारा जांच की जा रही है. जिसके बाद जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Cctv Footage Unknown Vehicle Hit Athlete Accident Tragic Death Road Accident Viral Video Fatal Collision Athlete Killed Shocking Footage फौजा सिंह मौत सीसीटीवी फुटेज अज्ञात वाहन टक्कर एथलीट हादसा सड़क दुर्घटना दर्दनाक मौत वायरल वीडियो तेज रफ्तार वाहन जोरदार टक्कर एथलीट की मौत दुर्घटना की तस्वीरें सड़क पर हादसा अंतिम क्षणों की वीडियो

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एक और एक 11 का 23 साल पुराना फॉर्मूला, लीड्स में ऐसे इंग्लैंड का काम तमाम करेगा भारत?एक और एक 11 का 23 साल पुराना फॉर्मूला, लीड्स में ऐसे इंग्लैंड का काम तमाम करेगा भारत?Harbhajan Singh ने कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में रविंद्र जडेजा के साथ शामिल करने का समर्थन किया है.
Read more »

दिन की नींद जान की दुश्मन, समय से पहले मौत का खतरा, जानें वजहदिन की नींद जान की दुश्मन, समय से पहले मौत का खतरा, जानें वजहदिन में सोना जरूरी नहीं कि हमेशा नुकसानदेह हो, लेकिन बार-बार और जरूरत से ज्यादा सोना शरीर में किसी बीमारी का संकेत हो सकता है. या जानलेवा बीमारियों के रिस्क को बढ़ा सकता है.
Read more »

सावन से पहले शिव जी की कृपा पाने का सुनहरा मौका, भौम प्रदोष पर इस मुहूर्त में करें पूजासावन से पहले शिव जी की कृपा पाने का सुनहरा मौका, भौम प्रदोष पर इस मुहूर्त में करें पूजाPradosh Vrat 2025: जुलाई से सावन महीना शुरू हो रहा है और सावन से पहले ही भगवान शिव की कृपा पाने का एक खास मौका भी मिलने जा रहा है.
Read more »

ट्रेन रवाना होने से 8 घंटे पहले टिकट कन्फर्म होगा: GST से पिछले 5 साल में दोगुनी हुई टैक्स वसूली, जानें ITR...ट्रेन रवाना होने से 8 घंटे पहले टिकट कन्फर्म होगा: GST से पिछले 5 साल में दोगुनी हुई टैक्स वसूली, जानें ITR...कल की बड़ी खबर रेलवे से जुड़ी रही। अब ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन निकलने से 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। अभी तक यह चार्ट सिर्फ 4 घंटे पहले बनता था।
Read more »

गुजरात: पुल टूटने से कई वाहन माही नदी में गिरे, तीन लोगों की मौतगुजरात: पुल टूटने से कई वाहन माही नदी में गिरे, तीन लोगों की मौतगुजरात के आणंद और पादरा को जोड़ने वाले पुल का बीच का हिस्सा ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई.
Read more »

शुभांशु की आईएसएस से वापसी का काउंटडाउन शुरू, सावन के पहले सोमवार को परिवार ने की विशेष शिव पूजाशुभांशु की आईएसएस से वापसी का काउंटडाउन शुरू, सावन के पहले सोमवार को परिवार ने की विशेष शिव पूजाशुभांशु की आईएसएस से वापसी का काउंटडाउन शुरू, सावन के पहले सोमवार को परिवार ने की विशेष शिव पूजा
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:56:52