Harbhajan Singh ने कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में रविंद्र जडेजा के साथ शामिल करने का समर्थन किया है.
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून को लीड्स में शुरू होगा. पारंपरिक रूप से लीड्स की पिच स्पिनर्स की तुलना में तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद देती है. दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने रविंद्र जडेजा के साथ कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में खिलाने की बात कही है.
कुलदीप-जडेजा दोनों को खिलाओ हरभजन सिंह ने सोमवार को ‘पीटीआई वीडियोज’ से कहा, ‘भारत को कुलदीप यादव को खिलाने पर विचार करना चाहिए. बेशक जडेजा उनके साथ गेंदबाजी करेंगे इसलिए तीन तेज गेंदबाजों के साथ दो स्पिनर इस मैच के लिए एकदम सही जोड़ी होंगे.’ मंगेतर वंशिका की फोटोज में ऐसा क्या था, जो कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम से डिलिट कर दिया? दोनों मैच विनर स्पिनर्स हरभजन सिंह ने बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप को किसी भी तरह की परिस्थितियों में संभावित मैच विजेता करार दिया. उन्होंने कहा, ‘देखते हैं कि क्या परिस्थितियां बदलती हैं और स्पिनरों को मदद मिलती है. लेकिन अगर ऐसा नहीं भी होता है तो भी मुझे लगता है कि ये दो सक्षम गेंदबाज हैं जो किसी भी पिच पर विकेट ले सकते हैं.’ 2002 टेस्ट मैच में क्या हुआ था? अपने अनुभव के आधार पर हरभजन ने 2002 में हेडिंग्ले में दो स्पिनरों को मैदान में उतारने के भारत के साहसिक फैसले को याद किया, जब उन्होंने और अनिल कुंबले ने मिलकर 11 विकेट चटकाए थे. भारत ने वो मैच एक पारी और 46 रन से जीता था. World Cup 2025: इस दिन और इस जगह होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, वनडे वर्ल्ड कप का मुकाबला 23 साल पुराने फॉर्मूले से मिलेगी जीत हरभजन ने कहा, ‘उस समय यह एक बहुत ही अनोखा फैसला था. पिच पर काफी घास थी, लेकिन प्रबंधन ने फैसला किया कि हम दो स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरेंगे और संजय बांगड़ भी गेंदबाजी करेंगे.’ उन्होंने कहा, ‘हमने पांच सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को चुना जो विकेट ले सकते थे. अंत में यही मायने रखता है. आपको उन गेंदबाजों का समर्थन करना चाहिए जो किसी भी परिस्थिति या किसी भी तरह की पिच पर विकेट ले सकते हैं.’
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच Leeds Test Pitch लीड्स टेस्ट पिच Harbhajan Singh हरभजन सिंह Ravindra Jadeja रविंद्र जडेजा India Playing Xi Vs England In Leeds Test India Vs England Leeds 2002
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सद्दाम हुसैन के परमाणु ऑफर को मारी लात, भारत को बनाया न्यूक्लियर पावर... कहानी पोखरण के हीरो राजा रमन्ना कीएक ऐसे वैज्ञानिक की कहानी, जिसे इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का ऑफर भी नहीं डिगा पाया। ऑफर था इराक का परमाणु कार्यक्रम संभालने और बदले में मुंह मांगी रकम का।
Read more »
राजेश, अमिताभ और रजनीकांत नहीं , इस एक्टर का गिनीज बुक में है नाम दर्ज, 700 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, 50 से ज्यादा ब्लॉकबस्टरसाउथ एक्टर प्रेम नजीर के नाम एक साल में 41 फिल्मों में काम करने का रिकॉर्ड दर्ज है जिसे साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड का कोई भी एक्टर नहीं तोड़ पाया है.
Read more »
चीन की छाती पर चढ़कर बचा लाया भारत की जमीन! ना गोली चलाई और ना लड़ी जंग, एक गुमनाम मेजर की अनसुनी कहानीएक ऐसे यौद्धा की कहानी, जिसने अपनी बहादुरी के दम पर एक नया इतिहास लिख दिया। उसे काम सौंपा गया चीन से मुकाबले का, और उसने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
Read more »
आईबीडी मरीजों में खून और आयरन की कमी के पीछे एक खास जेनेटिक बदलाव का खुलासाआईबीडी मरीजों में खून और आयरन की कमी के पीछे एक खास जेनेटिक बदलाव का खुलासा
Read more »
मोदी 3.0 सरकार का एक साल पूरा, प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 11 सालमोदी 3.0 का एक साल पूरा, प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 11 साल Modi 3.0 Govt one Years completed today PM Modi JP Nadda BJP Amit shah देश
Read more »
स्पेन में मिले अंतरिक्ष से गिरी रहस्यमय धातु से बने आभूषण, 3000 साल पुराने विलेना के खजाने से हुई अनोखी खोजविलेना का खजाना स्पेन की ऐतिहासिक समृद्धि और सांस्कृतिक विविधता का प्रतिबिंब माना जाता है। इस खजाने से एक आश्चर्यजनक खोज में 3,000 साल पुरानी धातु के बारे में पता चला है।
Read more »
