बनारस के योग गुरु 128 साल कैसे जिंदा रहे?: आजादी के समय औसत 32 साल जीते थे लोग, 100 साल जीने के लिए क्या कर...

Swami Sivananda News

बनारस के योग गुरु 128 साल कैसे जिंदा रहे?: आजादी के समय औसत 32 साल जीते थे लोग, 100 साल जीने के लिए क्या कर...
Swami Sivananda DeathSwami Sivananda Passes AwayVaranasi Yoga Guru Swami Sivananda Baba
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 207 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 103%
  • Publisher: 51%

Varanasi Yoga Guru Swami Sivananda Baba Healthy Aging Secret Benefits Explained; Does yoga help aging?, What Are Health Benefits Of Yoga.

आजादी के समय औसत 32 साल जीते थे लोग, 100 साल जीने के लिए क्या करना होगावाराणसी में योग गुरु स्वामी शिवानंद बाबा का 3 मई को निधन हो गया। वह 128 साल के थे। जिसने भी उनके इतने साल तक जीवित रहने के बारे में सुना, वह हैरान रह गया।क्या योग से इतने साल तक जीवित रहना संभव है। क्या योग का उम्र बढ़ने से संबंध है, योग के क्या फायदे हैं, क्या उम्र और योग का कोई सीधा संबंध अभी तक साबित किया जा सका है,शिवानंद बाबा की योग साधना के मुरीद खुद पीएम मोदी भी थे। तीन साल पहले उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।योग गुरु शिवानंद बाबा आज के बांग्लादेश के श्रीहट्ट जिले के हरिपुर गांव में पैदा हुए थे। शिवानंद बाबा के आधार कार्ड पर जन्मतिथि 8 अगस्त, 1896 दर्ज है। उनके माता-पिता भिक्षा मांगकर ही पूरे परिवार का गुजारा करते थे। कुछ वक्त तो जैसे-तैसे पूरे परिवार का गुजारा होता गया, लेकिन मुश्किलें बढ़ने लगी थीं। घर में खाने तक के पैसे नहीं थे, इसलिए मां-बाप को शिवानंद की चिंता सताने लगी। जब वो 4 साल के हुए तो उन्हें नवद्वीप निवासी बाबा श्री ओंकारनंद गोस्वामी को समर्पित कर दिया गया, ताकि वहां उनकी देखभाल हो सके। बचपन में ही शिवानंद ने गुरु के पास रहकर शिक्षा लेना शुरू कर दिया था। करीब दो साल बीते, तब एक दिन शिवानंद के माता-पिता और बहन भिक्षा मांगने निकले। वो जगह-जगह भटके, लेकिन खाने को कुछ नहीं मिला। थक हारकर वो घर वापस आए। कुछ दिन यही सिलसिला चलता रहा। वो भिक्षा मांगने जाते, पर खाली हाथ वापस लौट आते। पूरे परिवार की तबीयत खराब रहने लगी। आखिरकार एक दिन भूख की वजह से शिवानंद के माता-पिता और बहन की मौत हो गई। शिवानंद के माता-पिता की मौत के बाद उनकी पूरी जिम्मेदारी बाबा श्री ओंकारनंद ने अपने ऊपर ले ली। अब शिवानंद का पूरा भरण पोषण गुरु के आश्रम में होता था। बाबा ने गुरु के साथ रहकर योग सीखा और 6 साल की उम्र से ही योग करना शुरू कर दिया। उनके गुरु ने उन्हें विश्व भ्रमण का आदेश दिया, इसलिए वह करीब 34 साल तक अलग-अलग देशों में गए। आजादी के समय देश के बाहर रहकर विदेशी नागरिकों को योग सिखाकर अपना भरण-पोषण करने लगे।सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में लोगों की औसत उम्र 69.

7 साल है। 1947 में भारत की आजादी से लेकर अब तक इसमें लगातार बढ़ोतरी हुई है। आजादी के समय भारत के लोगों की औसत आयु महज 32 साल थी। यानी उस समय भारतीय औसतन 32 साल ही जी पाते थे। इस हिसाब से देखें तो आजादी के बाद से अब तक भारतीयों की औसत उम्र दोगुनी हो चुकी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक महिलाएं पुरुषों के मुकाबले औसतन ढाई साल ज्यादा जीतीं हैं।योग के महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि किसी भी व्यक्ति के जीवन और सेहत पर तीन चीजें सबसे ज्यादा असर डालती हैं।किसी तरह का इन्फेक्शन या आसपास का माहौल। इसमें साफ-सफाई की व्यवस्था में सुधार, एंटीबायोटिक्स के इस्तेमाल और बेहतर मेडिकल केयर ने भारत में बीमारियों से होने वाली मौतों को कम किया है। मेडिकल उपचार होने से लोगों की औसत आयु में बढ़ोतरी में मदद मिली है। इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक लंबी उम्र का कोई मैजिकल फॉर्मूला नहीं है। लेकिन जेनेटिक मटेरियल, न्यूट्रिशन, लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिवनेस लंबी और सेहतमंद जिंदगी के लिए जरूरी है। इन्हीं सब के बीच योग ने कहीं अपनी जगह बनाई है। योग ट्रेनर अंकित पारीक के मुताबिक, योग लाइफस्टाइल में बदलाव लाता है। नेशनल सेंटर फॉर कॉम्पलीमेंट्री एंड इंटिग्रेटिव हेल्थ के अनुसार, योग 1.3 करोड़ से ज्यादा एडल्ट द्वारा एक कॉम्पलीमेंट्री थेरेपी के रूप में किया जाता है। इसमें 58% एडल्ट का कहना है कि योग स्वास्थ्य को बेहतर रखता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सिर्फ जिम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। वहीं, योग हमारे शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी स्वस्थ रखता है। ऐसे में, योग एक स्वस्थ और सेहतमंद शरीर और दिमाग बनाने में मदद करता है, जो लंबी उम्र की वजह बनती है।हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, उम्र बढ़ने पर शरीर का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी हो जाता है। योग ट्रेनर अंकित पारीक के मुताबिक, यही योग सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर का लचीलापन कम हो जाता है, जिससे जोड़ों में जकड़न और मांसपेशियों में अकड़न होती है। योग नियमित रूप से करने से शरीर के कई हिस्सों में लचीलापन बढ़ता है और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। अर्थराइटिस जैसी जोड़ों से संबंधित समस्याएं उम्र बढ़ने के साथ होना आम बात है। योग में कई ऐसे आसन होते हैं, जो जोड़ों के चारों ओर स्थित मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। उम्र बढ़ने पर हार्ट और फेफड़ों का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। योग में किए जाने वाले प्राणायाम फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाते हैं और ब्लड में ऑक्सीजन लेवल को बनाए रखते हैं। योग से शरीर में मानसिक बदलाव भी आता है। अक्सर कई लोग मन की शांति के लिए योग करते हैं। साथ ही योग करने से मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियां भी दूर हो सकती हैं। एजेंसी फॉर हेल्थकेयर रिसर्च एंड क्वालिटी रिपोर्ट के मुताबिक, योग तनाव को कम करने में मदद करता है।द ग्लोबल योग सर्वे ने 2021 में 10,982 लोगों पर सर्वे किया। उनसे योग के लाभ के बारे में जानकारी इकट्‌ठा की गई। परिणामों से पता चला कि लोगों का मानना ​​था कि योग के विभिन्न लाभों में लचीलापन , एनर्जी , संतुलन , पुराने दर्द से राहत और वजन कम करना शामिल है। साथ ही ये आध्यात्मिक लाभ भी देता है और शरीर के रसायन पर भी काम करता है। आयुष मंत्रालय के नियंत्रित मधुमेह भारत प्रोग्राम के तहत एक सर्वे किया गया। इसमें भाग लेने वाले 101,643 लोगों में से 94,135 का मानना ​​था कि योग ने उनकी जीवनशैली में सुधार किया है।वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के मुताबिक, दुनिया में फिलहाल मोनाको के लोगों की औसत आयु सबसे ज्यादा है। यहां औसत उम्र 86.5 साल है। दूसरे नंबर पर सैन मारिनो देश है, जहां के लोग औसतन 85.8 साल जीते हैं। इस लिहाजा से देखें तो यहां की औसत जीने की उम्र भारत से करीब 19 साल ज्यादा है। भारत में लोगों की औसत आयु 69.7 साल है।राकेश टिकैत की पगड़ी उछालने वाला उन्हीं का आदमी:पहलगाम हमले पर बयान से विवाद; सपा टिकैत बंधुओं से पश्चिमी यूपी साध रही यूपी के मुजफ्फरनगर में पहलगाम हमले के विरोध में 2 मई को निकली जनाक्रोश रैली में भाकियू नेता राकेश टिकैत के खिलाफ हूटिंग हुई। सिर पर किसी ने एक झंडा मार दिया। धक्का-मुक्की में पगड़ी उछल गई। राकेश और नरेश टिकैत अब इसे इश्यू बना चुके हैं। पगड़ी को पूरे जाट समाज का सम्मान बताते हुए 3 मई को मुजफ्फरनगर के GIC ग्राउंड में किसानों की महापंचायत बुलाई। इस बहाने शक्ति प्रदर्शन करके संदेश दिया कि हमें कम न आंका जाए। हालांकि भीड़ के नाम पर सिर्फ 3-4 हजार किसान ही जुट पाए।हवा चलने से 2 डिग्री नीचे आया तापमानउज्जैन में बारिश, कई इलाकों में ओले गिरेकानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात बूंदाबांदीराजस्थान इवनिंग बुलेटिनकरनाल में बारिश के बाद मकान की छत गिरी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Swami Sivananda Death Swami Sivananda Passes Away Varanasi Yoga Guru Swami Sivananda Baba Yoga Benefits Yoga Healthy Aging

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ईरान का परमाणु कार्यक्रम क्या है और अमेरिका ऐसा क्या चाहता है जिससे इसराइल डरा हुआ है?ईरान का परमाणु कार्यक्रम क्या है और अमेरिका ऐसा क्या चाहता है जिससे इसराइल डरा हुआ है?ईरान के परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर नए समझौते पर पहुंचने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच कई साल के बाद शनिवार को पहली बार बातचीत होने वाली है.
Read more »

LSG vs RR: सिर्फ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा आईपीएल में इतिहास, पूरी दुनिया को दिखा दिया ट्रेलरLSG vs RR: सिर्फ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा आईपीएल में इतिहास, पूरी दुनिया को दिखा दिया ट्रेलरVaibhav Suryavanshi creates history: यशस्वी के साथ मैदान पर कदम रखते ही वैभव ने वह कारनामा कर दिया, जो 17 साल के इतिहास में पहले कोई नहीं कर सका
Read more »

पहलगाम: हमले के वक़्त बैसरन में सुरक्षा के इंतज़ाम कैसे थे, क्या कह रहे हैं लोग?पहलगाम: हमले के वक़्त बैसरन में सुरक्षा के इंतज़ाम कैसे थे, क्या कह रहे हैं लोग?22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, इनमें से ज़्यादातर पर्यटक थे. बीबीसी ने स्थानीय लोगों, सुरक्षा बलों और पुलिस से बात करके ये जानने की कोशिश की कि हमले वाले दिन उस इलाक़े में सुरक्षा कैसी थी?
Read more »

128 साल के योग गुरु स्वामी शिवानंद बाबा का निधन, वाराणसी में ली अंतिम सांस128 साल के योग गुरु स्वामी शिवानंद बाबा का निधन, वाराणसी में ली अंतिम सांसतीन साल पहले शिवानंद बाबा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. प्रयागराज महाकुंभ में शिवानंद बाबा का कैंप लगा था. उन्होंने कुंभ में पहुंचकर स्नान भी किया था.
Read more »

वाराणसी में 128 साल के शिवानंद बाबा का निधन: 3 दिन से BHU में एडमिट थे; पद्मश्री के समय PM ने भी झुककर प्रण...वाराणसी में 128 साल के शिवानंद बाबा का निधन: 3 दिन से BHU में एडमिट थे; पद्मश्री के समय PM ने भी झुककर प्रण...वाराणसी के 128 साल के योग गुरु स्वामी शिवानंद बाबा का शनिवार देर रात निधन हो गया। वह पिछले तीन दिनों से BHU के जेट्रिक वार्ड में एडमिट थे। रात 8.
Read more »

आजादी के बाद पहली बार रेलवे नेटवर्क से जुड़ेगा मिजोरमआजादी के बाद पहली बार रेलवे नेटवर्क से जुड़ेगा मिजोरमपूर्वोत्तर भारत का सीमावर्ती राज्य मिजोरम, देश की आजादी के करीब 78 साल बाद जल्दी ही देश के बाकी हिस्सों से रेलवे के जरिए जुड़ जाएगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:04:05