मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: केंद्र का निर्देश- राज्य 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करें; पाकिस्तानी घुसपैठिया अर...

Dainik Bhaskar Hindi News News

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: केंद्र का निर्देश- राज्य 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करें; पाकिस्तानी घुसपैठिया अर...
News In HindiLatest NewsIndia Pakistan War
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 366 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 174%
  • Publisher: 51%

Dainik Bhaskar Morning News And Latest Headlines; Here Are Today's Top Stories For You On Dainik Bhaskar.

केंद्र का निर्देश- राज्य 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करें; पाकिस्तानी घुसपैठिया अरेस्ट; आज अयोध्या में सीता नवमीकल की बड़ी खबर केंद्र सरकार के निर्देश की रही, जिसमें कई राज्यों से 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करने को कहा गया है। भारत ने एक और डैम से चिनाब नदी का पानी रोक दिया है।गोधरा कांड के दोषियों की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। गुजरात सरकार ने दोषियों को फांसी देने की मांग की है। अयोध्या में सीता नवमी मनाई जाएगी। दोपहर 12 बजे कनक भवन समेत हजार मंदिरों में माता सीता का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।1.

केंद्र का निर्देश- राज्य सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करें, हमले के दौरान नागरिकों को बचने की ट्रेनिंग दें गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं। इसका मकसद लोगों को इमरजेंसी सिचुएशन के लिए तैयार करना है। ये ड्रिल देश के 244 जिलों में होगी। देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान हुई थी। वहीं BSF ने पंजाब में भारत-PAK बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को अरेस्ट किया।सिंधु जल समझौता सस्पेंड होने के बाद जम्मू के रामबन में बने बागलिहार डैम से चिनाब का पानी रोका गया है। एक दिन पहले रियासी जिले में सलाल डैम के गेट बंद किए गए थे। वहीं कश्मीर में किशनगंगा बांध के जरिए झेलम नदी का पानी रोकने की प्लानिंग चल रही है। इंडस रिवर सिस्टम अथॉरिटी की एडवाइजरी कमेटी चिनाब में पानी की कमी पर चिंता जताई। कमेटी का कहना है कि इस फैसले से खरीफ सीजन की शुरुआत में पाकिस्तान में 21% पानी की कमी हो सकती है।PM मोदी ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की। पिछले दिनों वे एयरचीफ मार्शल एपी सिंह और नेवी चीफ दिनेश कुमार त्रिपाठी से भी मिल चुके हैं। इंडियन नेवी और DRDO ने मल्टीइंफ्लुएंस ग्राउंड माइन की सफल टेस्टिंग की। ये समुद्र के अंदर दुश्मन के जहाजों को निशाना बनाएगी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने PM मोदी से फोन पर बात की। आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में भारत को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। पुतिन इस साल भारत आएंगे।पढ़ें पूरी खबर...पाकिस्तान की संसद में भारत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास हुआ। कानून मंत्री आजम नजीर तरार ने कहा, 'इस वक्त देश में राष्ट्रीय एकता की जरूरत है। हमें इस पर एकजुट होकर मैसेज देने की जरूरत है।' पाकिस्तान ने 3 दिन में दूसरा मिसाइल टेस्ट किया। सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल की रेंज 120 किलोमीटर है। 3 मई को पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल अब्दाली का परीक्षण किया था। इसकी रेंज 450 किमी है।3. राहुल गांधी की नागरिकता से जुड़ी याचिका खारिज, रिपोर्ट नहीं मिलने पर केस किया बंद इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता को चुनौती देने वाला केस बंद कर दिया। याचिका में दावा किया गया था कि वह ब्रिटिश नागरिक हैं। कोर्ट ने कहा कि राहुल की नागरिकता की रिपोर्ट केंद्र सरकार पेश नहीं कर सकी। सिर्फ रिपोर्ट के इंतजार में याचिका पेंडिंग नहीं रखी जा सकती।2024 में कर्नाटक के वकील विग्नेश शिशिर ने राहुल पर ब्रिटिश नागरिक होने का आरोप लगाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका लगाई। याचिकाकर्ता ने ब्रिटिश सरकार के 2022 के गोपनीय मेल का हवाला देते हुए यह आरोप लगाया और राहुल की भारतीय नागरिकता रद्द करने की मांग की।4. देहरादून में बादल फटने से नदी में बाढ़; MP-राजस्थान समेत 26 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटने से सांग नदी में बाढ़ आ गई। कई टूरिस्ट फंस गए, लेकिन सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। बीते दिन MP-राजस्थान समेत 26 राज्यों में आंधी और बारिश हुई। सेंट्रल और नॉर्थ इंडिया में 7-8 मई तक ऐसा ही मौसम रह सकता है।मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आंधी- बारिश और तूफान का अलर्ट है। उत्तराखंड और महाराष्ट्र में ओले गिर सकते हैंं।5. नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति के लिए PMO में बैठक, राहुल गांधी, CJI संजीव खन्ना भी शामिल हुए PM मोदी ने नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में मीटिंग की। इसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और चीफ जस्टिस संजीव खन्ना भी शामिल हुए। मौजूदा CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद 25 मई को रिटायर होंगे। उन्होंने 25 मई, 2023 को पद संभाला था। CBI डायरेक्टर का कार्यकाल सिर्फ 2 साल का होता है।CBI डायरेक्टर के सिलेक्शन के लिए प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और लोकसभा में विपक्ष के नेता की मीटिंग में नाम फाइनल होता है। इसके बाद गृह मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग आदेश जारी करता है।इजराइली वॉर कैबिनेट में गाजा के लिए नए प्लान पर सहमति बनी। इजराइल की वॉर कैबिनेट ने गाजा पर पूरी तरह कब्जा और कंट्रोल करने वाले प्लान को मंजूरी दी। इसे अगले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की यात्रा के बाद लागू किया जा सकता है। हालांकि इजराइली आर्मी के चीफ इयाल जमीन ने कहा कि गाजा में अभियान तेज करने से बंधकों की जान को खतरा हो सकता है।हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को हमला कर इजराइल के 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। बंधकों की रिहाई के बाद अब हमास के पास इजराइल के 59 बंधक और बचे हैं। इजराइल ने गाजा के 70% इलाके को रेड जोन घोषित कर रखा है। यहां रहने वाले लोगों को इलाका छोड़ने के आदेश दे दिए गए हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन पर लगाए गए टैरिफ को कम करने के संकेत दिए हैं। ट्रम्प ने कहा, 'मैं किसी भी समय चीन पर टैक्स घटा सकता हूं। मौजूदा टैरिफ दरें इतनी ज्यादा हैं कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने एक-दूसरे के साथ व्यापार करना ही बंद कर दिया है।' अमेरिका चीनी सामान पर टैरिफ रेट बढ़ाकर 145% कर चुका है। चीन ने भी अमेरिकी सामान पर 125% तक का टैरिफ लगाया है।ट्रम्प ने ऐलान किया है कि विदेशों में बनने वाली फिल्मों के अमेरिका में रिलीज होने पर 100% टैरिफ लगेगा। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री बहुत तेजी से मर रही है क्योंकि दूसरे देश लुभावने ऑफर देकर हमारे फिल्म निर्माताओं के अपने देशों में खींच रहे हैं।हैदराबाद की प्लेऑफ उम्मीदों पर पानी फिरा:दिल्ली के खिलाफ मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा, दोनों टीमों को एक-एक अंक IMF बोर्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे परमेश्वरन अय्यर: पाकिस्तान को ₹11,000 करोड़ की सहायता देने पर विचार करेगा बोर्ड, 9 मई को बैठक खालिस्तानियों की मांग- कनाडा से 8 लाख हिंदुओं को निकालें: हिंदू विरोधी नारे लगाए, मोदी-शाह के पुतलों को कैदी बनाकर घुमाया सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट्स में पेंडिंग केसों की जानकारी मांगी: कहा- वक्त पर न्याय मिले, इसके लिए गाइडलाइन बनाना हमारा मकसद जज कैश केस– कमेटी ने CJI को जांच रिपोर्ट सौंपी: जस्टिस वर्मा के घर 500-500 के जले नोटों के बंडल मिले थे SC ने निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना याचिका खारिज की: कहा- हमारे कंधे मजबूत हैं; BJP सांसद ने कहा था- गृह युद्ध के लिए CJI जिम्मेदार हिंसा के 25 वें दिन ममता का मुर्शिदाबाद दौरा: मुआवजे का ऐलान, कहा- शांति लौट आई; राज्यपाल की रिपोर्ट की जानकारी नहींरजिया सुल्ताना ने अपनी याचिका में लाल किले को वापस लौटाने या इसके बदले में मुआवजा देने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने लाल किले पर कब्जा दिलाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। रजिया सुल्ताना बेगम नाम की महिला ने दावा किया था कि कि वे अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पड़पोते मिर्जा बेदार बख्त की बीवी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज करते हुए कहा कि आप लाल किले तक ही क्यों रुकीं? ताजमहल-फतेहपुर सीकरी भी मांग लेना चाहिए था।PoK में हमास-लश्कर की मीटिंग, फिर पहलगाम में हमला: क्या हमले के पीछे हमास; मूसा बोला था- गोलियों की बौछार से करेंगे फैसला पाकिस्तान पर फतह-1: क्या भारत-पाक लड़ाई में UN के कूदने से बना PoK: भारत ने महीनेभर में बचाया दो-तिहाई कश्मीर; महाराजा हरि सिंह के मुस्लिम सैनिकों ने की गद्दारी 'यहीं काट दूंगा', मसूरी में कश्मीरी व्यापारियों की पिटाई: पीड़ित बोले- आतंकी की सजा हमें क्यों, अपने ही देश में अनसेफ, रातों-रात मसूरी छोड़ा मंडे मेगा स्टोरी- रूस तक फैली थी कश्मीरी रियासत: आज जम्मू-कश्मीर के 8 हिस्से; 30% जमीन पर पाकिस्तान, 10% पर चीन का कब्जा जरूरत की खबर- मटके का पानी सेहत के लिए वरदान: आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके अद्भुत फायदे, इस्तेमाल के दौरान बरतें 10 सावधानियांइन्वेस्टिगेशन: कोख में बेटी है तो एमपी में 7000 में गर्भपात: भास्कर रिपोर्टर ने की डील,आशा कार्यकर्ता बोली- ये तो हमारा रोज का काम है🌦️ मौसम का मिजाजजानिए आज का राशिफल...पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप परइंदौर में रात में फिर बारिश, चली तेज हवाडोल का बाढ़ को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेराराजस्थान में देर रात से बारिश-ओले का दौर जारीरीवा में ओले और बिजली गिरने की संभावनाउपार्जन केंद्रों पर गेहूं को तिरपाल से ढका

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

News In Hindi Latest News India Pakistan War Pahalgam Attack PM Narendra Modi Rahul Gandhi Citizenship US China Tariff

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हवाई हमलों से बचाव के लिए 54 साल बाद देश में होने जा रही मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय ने राज्‍यों को दिए निर्देशहवाई हमलों से बचाव के लिए 54 साल बाद देश में होने जा रही मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय ने राज्‍यों को दिए निर्देशMHA ने कई राज्यों को मॉक ड्रिल के निर्देश दिए | Pahalgam Terror Attack Updates
Read more »

MHA ने कई राज्यों को मॉक ड्रिल के निर्देश दिए | Pahalgam Terror Attack UpdatesMHA ने कई राज्यों को मॉक ड्रिल के निर्देश दिए | Pahalgam Terror Attack UpdatesMHA ने कई राज्यों को मॉक ड्रिल के निर्देश दिए | Pahalgam Terror Attack Updates
Read more »

India-Pakistan Tension: कई राज्यों को MHA ने 7 मई को Security Mock Drill करने का निर्देश दियाIndia-Pakistan Tension: कई राज्यों को MHA ने 7 मई को Security Mock Drill करने का निर्देश दियाIndia-Pakistan Tension: पाकिस्‍तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने कई राज्यों से मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है. गृह मंत्रालय ने राज्‍यों को 7 मई को नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है. राज्‍यों को हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल का निर्देश दिया है. केंद्र सरकार के इन निर्देशों की टाइमिंग बेहद महत्‍वपूर्ण है.
Read more »

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिलपहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिलपहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
Read more »

केंद्र का निर्देश- राज्य सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करें: हमले के दौरान नागरिकों को बचने की ट्रेनिंग दें; 54 सा...केंद्र का निर्देश- राज्य सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करें: हमले के दौरान नागरिकों को बचने की ट्रेनिंग दें; 54 सा...5 key points of May 7 civil defence mock drills amid india pakistan tensionsपाकिस्‍तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने कई राज्यों से 7 मई को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि युद्ध की स्थिति...
Read more »

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: केंद्र का निर्देश- राज्य 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करें; पाकिस्तानी घुसपैठिया अर...मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: केंद्र का निर्देश- राज्य 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करें; पाकिस्तानी घुसपैठिया अर...Dainik Bhaskar Morning News And Latest Headlines; Here Are Today's Top Stories For You On Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:42:30