बजरंगबली पर बयान देकर फंसे थे योगी, अब उन्हीं की शरण में पहुंचे, आज हनुमानगढ़ी और रामलला के करेंगे दर्शन

United States News News

बजरंगबली पर बयान देकर फंसे थे योगी, अब उन्हीं की शरण में पहुंचे, आज हनुमानगढ़ी और रामलला के करेंगे दर्शन
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 35%
  • Publisher: 63%

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की सुबह राजधानी के हनुमान सेतु स्थित बजरंग बली के मंदिर में पूजा अर्चना की थी. अचानक सुबह नौ बजे बजरंग बली के मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी को देखकर लोगों ने जय गोरखधाम और बजरंगबली की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए. योगी ने मंदिर में करीब 25 मिनट रुककर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और श्रद्धालुओं के साथ बैठकर आँख बंद करके हनुमान चालीसा का पाठ किया. योगी ने हनुमान सेतु पर मौजूद मीडिया से कोई बात नहीं की और मुस्कुराते हुए वापस लौट गए. हनुमान सेतु मंदिर पर पूजा पाठ के बाद योगी ने वहां मौजूद मीडिया से कोई बात नहीं की. मीडिया के सवालों पर वे सिर्फ मुस्कुराते रहे.

लखनऊ: चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब हनुमान जी की शरण में हैं. बुधवार को वह अयोध्या में रामलला और हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 11 बजे योगी हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचेंगे.

दोपहर 11.25 बजे वह मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात करेंगे. दोपहर 12.25 बजे वह दिगंबर अखाड़े पर पहुंचकर वहीं भोजन करेंगे. इसके बाद दोपहर 1. 30 बजे हनुमान गढ़ी में दर्शन करने के बाद दो बजे वह रामलला के दर्शन करने जाएंगे. दोपहर 2.50 पर सुग्रीव किला भी जाएंगे. इसके बाद वह सरयू घाट पर पूजा करने के बाद 3.25 बजे देवीपाटन के लिए रवाना होंगे. वहीं पर रात्रि विश्राम भी करेंगे। बता दें, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे की रोक लगाई गई थी. आयोग के प्रतिबंध के बाद मुख्यमंत्री प्रचार तो नहीं कर रहे लेकिन हनुमान मंदिर में दर्शन जरूर कर रहे हैं. मंगलवार को लखनऊ में बजरंगबली के दर्शन करने के बाद अब वह अयोध्या जा रहे हैं.कांग्रेस ने कहा, योगी आदित्यनाथ की तरह पीएम मोदी और अमित शाह के प्रचार पर भी लगे रोक चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर योगी पर तीन दिन चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा रखी है. यह रोक मंगलवार को सुबह छह बजे से शुरू हई थी. लखनऊ सीट से भाजपा के प्रत्याशी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नामांकन किया था लेकिन मुख्यमंत्री योगी इस नामांकन जुलूस और कार्यक्रम मे शामिल नहीं हुये, जबकि पहले उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होना था. योगी की नगीना और फतेहपुर सीकरी में मंगलवार को प्रस्तावित चुनावी रैलियों को निरस्त कर दिया गया. योगी ने मेरठ की चुनावी रैली में कहा था, 'अगर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बसपा को अली में विश्वास है तो हमें भी बजरंगबली में विश्वास है.' इस बयान पर ही चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए उन पर प्रचार करने पर बैन लगाया था. टिप्पणियांयोगी आदित्यनाथ 72 घंटे और मायावती 48 घंटे तक नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार, चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राजतिलक: बीच मतदान, क्यों हिंदू मुसलमान? Rajtilak: Why religious politics in between the voting? - Rajtilak AajTakराजतिलक: बीच मतदान, क्यों हिंदू मुसलमान? Rajtilak: Why religious politics in between the voting? - Rajtilak AajTak2019 के चुनावी महासमर में किसका होगा राजतिलक, आजतक का चुनाव स्टूडियो ये जानने के लिए पहुंच गया है सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में. आज लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई है. लोकतंत्र के इस पर्व को मनाने के लिए देश भर की जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. हालांकि मतदान के दौरान कई जगह EVM की खराबी को लेकर वाद विवाद भी हुए.  वहीं,  मुजफ्फरनगर में बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान ने बुर्के में महिलाओं के चेहरे की जांच नहीं किए जाने का मुद्दा उठाते हुए यहां फर्जी मतदान का आरोप लगाया है. बालियान ने दो टूक कहा कि अगर इसे नहीं रोका गया तो वह इस सीट पर चुनाव आयोग से दोबारा मतदान की मांग करेंगे. आज के राजतिलक में रायबरेली की जनता के बीच, बुर्का पॉलिटिक्स और कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

पोप ने शांति को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण सूडान के नेताओं के पैर चूमेपोप ने शांति को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण सूडान के नेताओं के पैर चूमेपोप आमतौर पर एक रस्म के तौर पर होली थर्स्डे पर कैदियों के पैर धोते हैं.
Read more »

जया प्रदा मामले पर योगी बोले- आजम खान जैसे लोगों के लिए ही बनाई 'एंटी रोमियो स्क्वायड'जया प्रदा मामले पर योगी बोले- आजम खान जैसे लोगों के लिए ही बनाई 'एंटी रोमियो स्क्वायड'
Read more »

LIVE: मोदीजी जाति पर राहुल की टिप्पणी पर EC पहुंची BJP, कार्रवाई की मांग कीLIVE: मोदीजी जाति पर राहुल की टिप्पणी पर EC पहुंची BJP, कार्रवाई की मांग कीराजनीति में आने के सवाल पर बोले रॉबर्ट वाड्रा - अब तक कोई योजना नहीं. मेरी अभी राजनीति में शामिल होने की कोई इच्छा नहीं LokSabhaElections2019
Read more »

10 तक: योगी-माया के बाद अब आज़म पर भी लगा बैन 10 Tak: After Yogi-Maya, Azam faces campaign ban - Das Tak AajTak10 तक: योगी-माया के बाद अब आज़म पर भी लगा बैन 10 Tak: After Yogi-Maya, Azam faces campaign ban - Das Tak AajTak8 दिन बाद ही सही लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मायावती के बिगड़े हुए बोल पर चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी पड़ी. भड़काऊ भाषण देने के मामले में मायावती के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे के लिए और योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे के लिए पाबंदी लगा दी गई है. तो वहीं दूसरी तरफ जया प्रदा पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद आज़म खान बुरी तरह से घिर गए हैं, इसके बाद आजम खान को भी चुनाव आयोग ने 72 घंटों के लिए चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. चुनाव आयोग ने ये दिखाया कि जब किसी नेता के मुंह से ऐसी विवादित बात निकालती है तो दूर तक जाएगी.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

कर्नाटक के मंत्रियों के करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी-Navbharat Timesकर्नाटक के मंत्रियों के करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: इससे पहले भी आईटी विभाग की टीम प्रदेश के कुल 24 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी और इन ठिकानों से करीब 1.66 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई थी। दूसरे चरण के चुनाव से पहले एक बार फिर यहां छापेमारी चल रही है।
Read more »

योगी-माया पर चुनाव आयोग की कार्रवाई से सुप्रीम कोर्ट संतुष्ट, मायावती की याचिका खारिजयोगी-माया पर चुनाव आयोग की कार्रवाई से सुप्रीम कोर्ट संतुष्ट, मायावती की याचिका खारिजधर्म और जाति पर राजनेताओं के विवादित बयानों को लेकर चुनाव आयोग की कार्रवाई से सुप्रीम कोर्ट ने संतुष्टि जताई है। LokSabhaElections2019 supremecourt Mayawati
Read more »

योगी आदित्यनाथ के प्रचार पर पाबंदी के खिलाफ चुनाव आयोग का रुख करेगी भाजपायोगी आदित्यनाथ के प्रचार पर पाबंदी के खिलाफ चुनाव आयोग का रुख करेगी भाजपाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रचार पर पाबंदी के खिलाफ भाजपा चुनाव आयोग का रुख करेगी। भारतीय जनता
Read more »

हल्ला बोल: सिद्धू की खुल्लम-खुल्ला अपील पर मचा बवाल Halla Bol: Sidhu urges Muslims to not split votes - Halla Bol AajTakहल्ला बोल: सिद्धू की खुल्लम-खुल्ला अपील पर मचा बवाल Halla Bol: Sidhu urges Muslims to not split votes - Halla Bol AajTakकांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का कटिहार में दिया बयान उन पर भारी पड़ सकता है. जिस तरह के बयान के आधार पर चुनाव आयोग ने मायावती पर 48 घंटे चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाया है उसी तरह का बयान सिद्धू ने कटिहार से चुनाव लड़ रहे तारिक अनवर के पक्ष में प्रचार करते हुए दिया था. इस बीच चुनाव आयोग ने कटिहार में नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर संज्ञान ले लिया है. चुनाव आयोग ने कटिहार के चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट तलब कर ली है. चुनाव आयोग ने नवजोत सिंह सिद्धू के बयान की सीडी और बयान की ट्रांसक्रिप्ट मांगी है. इसी मुद्दे को लेकर आज के हल्ला बोल में पटना की जनता के बीच बहस होगी.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

स्पेशल रिपोर्ट: आज़म के बेटे ने कहा- मुस्लिम होने के चलते लगाया बैन Special Report: Azam banned due to being a Muslim- Abdulla - Special Report AajTakस्पेशल रिपोर्ट: आज़म के बेटे ने कहा- मुस्लिम होने के चलते लगाया बैन Special Report: Azam banned due to being a Muslim- Abdulla - Special Report AajTakआज़म खान की जयाप्रदा पर बदजुबानी के चलते चुनाव आयोग ने 72 घंटे का बैन लगाया तो आजम खान के बेटे अब्दुल्ला ने कहा कि उनपर मुसलमान होने के चलते बैन लगाया गया है. योगी ने भी 72 घंटे के बैन के बीच बजरंगबली की पॉलिटिक्स कर दी, जबकि मायावती भी 48 घंटे का बैन लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची, लेकिन वहां से झटका लगा तो चुनाव आयोग पर बरसने लगीं. वहीं, सिद्धू ने भी चुनाव प्रचार में हिंदू-मुसलमान की पॉलिटिक्स करने की कोशिश की है, तो क्या अब बैन की बारी सिद्धू की है?चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:25:04