हालांकि न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 16 लोगों की मौत हुई है. कई जगह पर ओले पड़ने से खेतों में फसल भी खराब हो गई है. खेतों में खड़ी और काट कर रखी फसलों के अलावा मंडियों में खरीद के बाद खुले में रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं और लहसुन भींग गया.
खास बातेंनई दिल्ली: मध्य प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार रात तेज आंधी और बारिश से बड़ी तबाही हुई. बिजली गिरने से पूरे राज्य में अलग-अलग इलाकों में 10 लोगों के मौत की खबर है. हालांकि न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 16 लोगों की मौत हुई है.
बारिश और तूफान की वजह से हुए जानमाल के नुकसान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए दुख जताया. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. कई जगह पर ओले पड़ने से खेतों में फसल भी खराब हो गई है. खेतों में खड़ी और काट कर रखी फसलों के अलावा मंडियों में खरीद के बाद खुले में रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं और लहसुन भींग गया. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी मप्र में आंधी के साथ ही हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है. भोपाल में फिर से बूंदाबांदी हो सकती है.An ex- gratia of Rs 2 lakh each for the next of kin of those who lost their lives due to unseasonal rain & storms in MP, Rajasthan, Manipur & various parts of the country has been approved from the PM's National Relief Fund. Rs 50,000 each for the injured has also been approved. — PMO India April 17, 201916 people have died across Madhya Pradesh in last two days, in the rain, storms and lightning, which hit various parts of the state. — ANI April 17, 2019बात करें अन्य राज्यों की तो राजस्थान में तेज आंधी और बारिश की वजह से 6 लोगों के मौत की खबर है. यहां मंगलवार को मौसम खुशनुमा रहा, लेकिन शाम तक धूलभरी आंधी, तेज बारिश व बिजली की वजह से 6 लोगों की मौत हुई. यह जानकारी एएनआई ने दी. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में बीती रात हुई हल्की बारिश और आंधी-तूफान के बाद मौसम मंगलवार सुबह सुहावना रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य के औसत से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था. भारत के अलावा पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांतों में भीषण तूफान और बारिश के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और 135 अन्य लोग घायल हो गए. मीडिया रपटों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई. पछुआ हवाओं के चलते आयी भारी बारिश एवं तूफान से सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा. पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि खैबर-पख्तूनवा में 13, बलूचिस्तान में 11, पंजाब में 10 और सिंध में पांच लोगों की मौत हुई है. 6 people have died across Rajasthan, in the rain and storms which hit various parts of the state, yesterday. pic.twitter.com/jmWB8tHM3y — ANI April 17, 2019अस्पताल में भर्ती कांग्रेस नेता शशि थरूर से मुलाकात पर बोलीं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण: मैंने किसी को भी नहीं बताया ‘डॉन' अखबार की खबर के मुताबिक देश के पश्चिमी, मध्य एवं पूर्वी हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक बारिश हो रही है. कुछ इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई सड़कें यात्रा के लिए पहले ही खतरनाक हो गई हैं. पंजाब प्रांत में तूफान के कारण कई इमारतें ढह गईं और दो महिलाओं समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. खैबर पख्तनूख्वा प्रांत की चित्राल घाटी में एक मकान की छत गिर जाने से एक महिला और दो पुरूषों की मौत हो गई. वहीं राज्य के अन्य इलाकों में 10 और लोगों की मौत हो गयी. टिप्पणियांबलूचिस्तान में बाढ़ के कारण एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो जाने के कारण प्राधिकारियों ने सोमवार को आपातकाल घोषित कर दिया. प्रांत के अलग अलग इलाकों में आई बाढ़ से मंगलवार को दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई. ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने खबर दी कि बलूचिस्तान के क्वेटा, ग्वादर, चगई, हरनाई, दुकी, जेवानी, जाफराबाद, कोहलू, सिबी, बरखान, चमन और अन्य जिलों में बाढ़ आने से सड़क संपर्क टूट गया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की वोटिंग रोकने की कोशिश, नारायणपुर में किया ब्लास्टनारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के फरसगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर दंडवन मार्ग पर आज तड़के नक्सलियों ने मतदान दलों को निशाना बनाकर बारूदी सुरंग में विस्फोट किया है.
Read more »
आंध्र प्रदेश में चुनाव संबंधी झड़पों में दो की मौत, ईवीएम में गड़बड़ी की भी सूचनामारे गए लोग सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी और मुख्य विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस के कार्यकर्ता थे. आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद राज्य में पहली बार लोकसभा की 25 एवं विधानसभा की 175 सीटों के लिए मतदान हुए.
Read more »
राजतिलक: बीच मतदान, क्यों हिंदू मुसलमान? Rajtilak: Why religious politics in between the voting? - Rajtilak AajTak2019 के चुनावी महासमर में किसका होगा राजतिलक, आजतक का चुनाव स्टूडियो ये जानने के लिए पहुंच गया है सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में. आज लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई है. लोकतंत्र के इस पर्व को मनाने के लिए देश भर की जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. हालांकि मतदान के दौरान कई जगह EVM की खराबी को लेकर वाद विवाद भी हुए. वहीं, मुजफ्फरनगर में बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान ने बुर्के में महिलाओं के चेहरे की जांच नहीं किए जाने का मुद्दा उठाते हुए यहां फर्जी मतदान का आरोप लगाया है. बालियान ने दो टूक कहा कि अगर इसे नहीं रोका गया तो वह इस सीट पर चुनाव आयोग से दोबारा मतदान की मांग करेंगे. आज के राजतिलक में रायबरेली की जनता के बीच, बुर्का पॉलिटिक्स और कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
WhatsApp में दिखी 'इग्नोर आर्काइव चैट्स ' की झलक, 'आर्काइव चैट्स' की जगह में भी हुआ बदलावFacebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में 'इग्नोर आर्काइव चैट्स ' की झलक देखने को मिली है। जानें इसके बारे में।
Read more »
जम्मू-कश्मीर: कठुआ में पीएम मोदी की रैली कल, तैयारियों में जुटे राम माधव और भाजपाकठुआ स्टेडियम में सुबह दस बजे से होने वाली इस रैली में कठुआ, हीरानगर, बनी, बिलावर, बसोहली, रामनगर और इसके आसपास के इलाकों के भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं प्रतिभाग करेंगे। BJP4Delhi narendramodi MehboobaMufti shahfaesal JammuKashmir Elections2019
Read more »
बिहार : लालू यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, शराब पीकर सुरक्षाकर्मियों ने की आपस में मारपीटबिहार में जारी पूर्ण शराबबंदी कानून के बीच इस कदर सुरक्षाकर्मियों के द्वारा शराब पीने की घटना पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़ा कर रहा है.
Read more »
