आंधी-तूफान, बारिश का कहर: PM मोदी ने सिर्फ गुजरात को दिया मुआवजा तो कमलनाथ ने टोका, फिर करना पड़ा यह ऐलान

United States News News

आंधी-तूफान, बारिश का कहर: PM मोदी ने सिर्फ गुजरात को दिया मुआवजा तो कमलनाथ ने टोका, फिर करना पड़ा यह ऐलान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 150 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 63%

मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, मणिपुर और देश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार देर रात तेज आंधी और बारिश से न सिर्फ कई लोगों की जानें गई हैं, बल्कि फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

नई दिल्ली: मंगलवार की रात अचानक मौसम ने ऐसी अंगडाई ली कि देश के कई इलाकों में आंधी-तूफान और बारिश कहर देखा गया. प्रधानमंत्री मोदी ने भी देश के विभिन्न हिस्से में हुए जानमाल के नुकसान पर बुधवार को दुख जताया और जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेमौसम बारिश के कारण गुजरात के विभिन्न हिस्सों में हुये जानमाल के नुकसान पर बुधवार को दुख व्यक्त किया. नरेंद्र मोदी ने मोदी ने ट्वीट किया, 'अधिकारी स्थिति पर बहुत करीब से नजर रख रहे हैं. प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है.'सबसे पहले ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘पीएम मोदी ने गुजरात के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बारिश और तूफान के कारण जान गंवाने वालों के परिजन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी है. PM @narendramodi approved an ex- gratia of Rs. 2 lakh each from the Prime Minister's National Relief Fund for the next of kin of those who have lost their lives due to unseasonal rain and storms in various parts of Gujarat.इस ट्वीट पर पीएम मोदी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घेरा और ट्वीट किया कि 'मोदी जी, आप देश के पीएम ना कि गुजरात के. एमपी में भी बेमौसम बारिश व तूफ़ान के कारण आकाशीय बिजली गिरने से 10 से अधिक लोगों की मौत हुई है. लेकिन आपकी संवेदनाएं सिर्फ़ गुजरात तक सीमित? भले यहां आपकी पार्टी की सरकार नहीं है लेकिन लोग यहां भी बसते हैं.'एमपी में भी बेमौसम बारिश व तूफ़ान के कारण आकाशीय बिजली गिरने से 10 से अधिक लोगों की मौत हुई है।लेकिन आपकी संवेदनाएँ सिर्फ़ गुजरात तक सीमित ?— Office Of Kamal Nath April 17, 2019हालांकि, इस मुद्दे पर विवाद होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से अन्य राज्यों के लिए भी मुआवजे का ऐलान किया गया. सुबह करीब 11 बजे PMO की तरफ से ट्वीट आया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान की वजह से हुए नुकसान पर दुख व्यक्त करता हूं. यहां भी मृतकों के परिवार को 2 लाख, घायलों को 50 हजार की मदद की जाएगी. An ex- gratia of Rs 2 lakh each for the next of kin of those who lost their lives due to unseasonal rain & storms in MP, Rajasthan, Manipur & various parts of the country has been approved from the PM's National Relief Fund. Rs 50,000 each for the injured has also been approved. — PMO India April 17, 2019टिप्पणियांमध्य प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार रात तेज आंधी और बारिश से बड़ी तबाही हुई. बिजली गिरने से पूरे राज्य में अलग-अलग इलाकों में 10 लोगों के मौत की खबर है. हालांकि न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 16 लोगों की मौत हुई है. कई जगह पर ओले पड़ने से खेतों में फसल भी खराब हो गई है. खेतों में खड़ी और काट कर रखी फसलों के अलावा मंडियों में खरीद के बाद खुले में रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं और लहसुन भींग गया. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी मप्र में आंधी के साथ ही हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है. भोपाल में फिर से बूंदाबांदी हो सकती है. राजस्थान में तेज आंधी और बारिश की वजह से 6 लोगों के मौत की खबर है. यहां मंगलवार को मौसम खुशनुमा रहा, लेकिन शाम तक धूलभरी आंधी, तेज बारिश व बिजली की वजह से 6 लोगों की मौत हुई. यह जानकारी एएनआई ने दी. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में बीती रात हुई हल्की बारिश और आंधी-तूफान के बाद मौसम मंगलवार सुबह सुहावना रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य के औसत से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मौसम: दिल्ली -NCR समेत कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसारमौसम: दिल्ली -NCR समेत कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसारदिल्ली एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली की कड़क के बीच रह-रह कर बारिश होगी. जबकि 16 अप्रैल को मौसम में यह बदलाव अपने चरम पर रहेगा.
Read more »

Live IPL 2019: मोइन अली हाफ सेंचुरी बनाकर आउट, मलिंगा को मिली कामयाबीLive IPL 2019: मोइन अली हाफ सेंचुरी बनाकर आउट, मलिंगा को मिली कामयाबीइंडियन टी-20 लीग में आज रोहित शर्मा की मुंबई और विराट कोहली की बैंगलोर की बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला
Read more »

दिल्ली-एनसीआर में देर रात धूल भरी आंधी, आज बारिश की संभावनादिल्ली-एनसीआर में देर रात धूल भरी आंधी, आज बारिश की संभावनादिल्ली एनसीआर में सोमवार देर रात अचानक तेज धूल भरी आंधी आई। जहां दिनभर एक ओर चिलचिलाती धूप और बढ़ते पारे ने शहरवासियों
Read more »

आंधी-बारिश से 8 राज्यों में 35 की मौतआंधी-बारिश से 8 राज्यों में 35 की मौतहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, National Today News in Hindi LIVE Updates: देशभर के अधिकतर राज्यों में मंगलवार (16 अप्रैल) को आंधी-बारिश का दौर जमकर चला। इस दौरान 8 राज्यों में करीब 35 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अलग-अलग जगह 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
Read more »

आंधी-तूफान से कई राज्यों में भारी तबाही, 28 लोगों की मौत, आज भी खतरे का अलर्टआंधी-तूफान से कई राज्यों में भारी तबाही, 28 लोगों की मौत, आज भी खतरे का अलर्टआंधी तूफान ने देश के कई शहरों में कहर बरपाया है. देश के ज्यादातर शहरों में तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिरे हैं. आज भी मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.
Read more »

मौसम विभाग का अनुमान: 2 और दिन आंधी-बारिशमौसम विभाग का अनुमान: 2 और दिन आंधी-बारिशToday Weather Report: मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बुधवार और गुरुवार को भी मौसम खराब रहेगा। इस दौरान तेज आंधी आ सकती है। साथ ही, बारिश भी होने की आशंका है।
Read more »

LIVE: आंधी-तूफान से कहर से 31 की मौत, PM ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलानLIVE: आंधी-तूफान से कहर से 31 की मौत, PM ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलानआंधी तूफान ने देश के कई शहरों में कहर बरपाया है. देश के ज्यादातर शहरों में तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिरे हैं. आज भी मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.
Read more »

मौसम उटपटांगा : गर्मी में सर्दी का एहसास, बारिश-आंधी और बिजली ने ली 31 की जानमौसम उटपटांगा : गर्मी में सर्दी का एहसास, बारिश-आंधी और बिजली ने ली 31 की जानपिछले कुछ दिनों में जिस तरह से मौसम ने करवट ली है वह चौंकाने वाला है। कल की ही बात करें तो सुबह कई इलाकों में बारिश और शाम को तेज आंधी के साथ फिर बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:32:46