बंगाल में भगवा लहर के सामने फीकी पड़ी तृणमूल | west Bengal won bjp

United States News News

बंगाल में भगवा लहर के सामने फीकी पड़ी तृणमूल | west Bengal won bjp
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Webdunia Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 255 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 105%
  • Publisher: 51%

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने किया कमाल, ममता बैनर्जी की टीएमसी का किया सफाया WestBengal Elections2019

इन लोकसभा चुनावों में देश के जिन राज्यों में सबसे दिलचस्प मुकाबले की संभावना थी उनमें पश्चिम बंगाल भी शामिल था। अटकलों के मुताबिक यहां लोकसभा चुनावों के नतीजे भी चौंकाने वाले रहे हैं। एक्जिट पोल के नतीजों को सही और तमाम राजनीतिक पंडितों के पूर्वानुमानों को गलत साबित करते हुए बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में 18 सीटें जीती हैं। इस बार सीपीएम औऱ कांग्रेस के बीच तालमेल नहीं हो पाने की वजह से वोटरों का धुव्रीकरण देखने को मिला। इसके अलावा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया , सीपीएम के वोटर भी थोक में बीजेपी के पाले में चले गए। खासकर जंगलमहल के आदिवासी इलाकों में राज्य में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ वोटरों की नाराजगी ने बीजेपी के प्रदर्शन में जबरदस्त सहायता की है। बीजेपी को मिलने वाले वोट भी अबकी पिछले चुनावों के 17 फीसदी के मुकाबले दोगुने से ज्यादा बढ़कर 40 फीसदी का आंकड़ा छूने लगे हैं। बीजेपी के इस प्रदर्शन ने दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में उसे तृणमूल कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा खतरा बना दिया है। पूर्वोत्तर राज्यों में बीजेपी और उसके सहयोगी दल पिछली बार के आंकड़ों के आस-पास ही नजर आ रहे हैं। पिछली बार आठ राज्यों की 25 में से 14 सीटें एनडीए को मिली थीं। सीपीएम और उसकी अगुवाई वाले वाममोर्चा का सूपड़ा साफ हो गया है। सीपीएम को एक भी सीट नहीं मिली। अबकी सीपीएम के ज्यादातर वोटरों ने तृणमूल के विकल्प के तौर पर बीजेपी पर ही भरोसा जताया है। वैसे, हाल में पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीएम के वरिष्ठ नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य ने भी यह अंदेशा जताया था। नतीजों से साफ है कि उनका अंदेशा सच साबित हुआ है।इसके अलावा नागरिकता विधेयक और नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजंस जैसे मुद्दे भी असरदार साबित हुए हैं। बीजेपी ने उम्मीद के मुताबिक झारखंड से सटे बांकुड़ा, पुरुलिया और झाड़ग्राम इलाकों में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। उत्तर बंगाल में दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जैसी सीटों पर जीत हासिल कर पार्टी ने साफ कर दिया है कि बंगाल के लोग तृणमूल कांग्रेस के विकल्प के तौर पर उसे ही देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बंगाल में कुल 34 रैलियां की थीं। उनका असर भी नतीजों पर नजर आया है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि कुछ सीटों पर तृणमूल कांग्रेस-विरोधी लहर ने भी बीजेपी के पक्ष में हवा बनाई थी। इसके अलावा मोदी व ममता के बीच चुनाव प्रचार के दौरान बड़े पैमाने पर लगे आरोप-प्रत्यारोपों ने भी नतीजों पर असर डाला है। राजनीतिक विश्लेषक विश्वनाथ चक्रवर्ती कहते हैं, "कांग्रेस और सीपीएम के हाशिए पर सिमटने की वजह से उसके वोट बैंक पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया। कांग्रेस और सीपीएम के बीच तालमेल नहीं होने की वजह से वोटरों का जबरदस्त धुव्रीकरण हुआ और इसका नुकसान तृणमूल को उठाना पड़ा। इसके अलावा कुछ इलाकों में बीजेपी ने तृणमूल के अल्पसंख्यक वोट बैंक में भी सेंध लगाई है।” राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर मईदुल इस्लाम कहते हैं, "बीजेपी इस बार उसी स्थिति में थी जिस स्थिति में वर्ष 2001 में तृणमूल कांग्रेस थी। तृणमूल कांग्रेस के कुछ सांसदों के रवैए की वजह से स्थानीय लोगों में बढ़ती नाराजगी का भी फायदा बीजेपी को मिला है। खासकर जंगलमहल इलाके के नतीजों से यह बात समझी जा सकती है।” इसी तरह दार्जिलिंग सीट पर गोरखा मोर्चे के विभाजन और राज्य सरकार की फूट डालो, राज करो की नीति से भी स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। इसलिए लोगों ने मोर्चा के विमल गुरुंग वाले गुट का ही समर्थन किया। इसके साथ ही वहां गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट के समर्थन ने भी बीजेपी की राह आसान कर दी। इसी तरह जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर संसदीय सीटों पर आदिवासी वोटरों ने अबकी बीजेपी पर भरोसा जताया है। किसी दौर में इलाके के चाय बागानों में वामपंथी ट्रेड यूनियनें काफी मजबूत थीं। बाद में उन पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा कर लिया था। लेकिन हाल के वर्षों में इलाके में संघ और विहिप जैसे संगठनों की बढ़ती गतिविधियों और आदिवासियों के बीच बढ़ती पैठ ने इलाके में बीजेपी का आधार मजबूत बना दिया। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों और मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर जबरदस्त हमलों ने भी आम वोटरों की राय बदलने में अहम भूमिका निभाई है। कोलकाता के एक कालेज में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष उदयन बनर्जी कहते हैं, "बंगाल में कांग्रेस तो पहले से ही हाशिए पर थी जबकि सीपीएम के नेतृत्व वाले वाममोर्चा के पैरों तले की जमीन भी लगातार खिसक रही थी। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस-विरोधी वोटरों को बीजेपी में ही बेहतर विकल्प नजर आया और लोगों ने उसके पक्ष में खुल कर वोट डाले।” वह कहते हैं कि जंगलमहल के नाम से मशहूर रहे झारखंड के सीमावर्ती इलाकों के अलावा उत्तर बंगाल के आदिवासी बहुल इलाकों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन से साफ है कि बीजेपी आदिवासियों का भरोसा जीतने में कामयाब रही है। इन तमाम इलाकों में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियों का भी वोटरों पर असर पड़ा। बीजेपी ने अबकी नागरिकता विधेयक और एनआरसी के अलावा ममता बनर्जी सरकार के कथित भ्रष्टाचार और सिंडीकेट राज को यहां प्रमुख मुद्दा बनाया था। वोटरों पर इनका भी असर नजर आ रहा है। इसी वजह से बीजेपी के वोट बैंक में जबरदस्त वृद्धि हुई और इसने तमाम पूर्वानुमानों को फेल कर दिया। अब बीजेपी के इस प्रदर्शन ने दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में उसे तृणमूल कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा खतरा बना दिया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत तमाम नेता पहले ही कह चुके हैं कि लोकसभा चुनाव तो उनके लिए सेमीफाइनल है। फाइनल तो विधानसभा चुनाव ही होंगे। विश्लेषक विश्वनाथ चक्रवर्ती कहते हैं, "बीजेपी ने सेमीफाइनल में बेहतर प्रदर्शन के जरिए दो साल बाद होने वाले फाइनल से पहले सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी तो बजा ही दी है।” रिपोर्ट प्रभाकर, कोलकाता.

इन लोकसभा चुनावों में देश के जिन राज्यों में सबसे दिलचस्प मुकाबले की संभावना थी उनमें पश्चिम बंगाल भी शामिल था। अटकलों के मुताबिक यहां लोकसभा चुनावों के नतीजे भी चौंकाने वाले रहे हैं। एक्जिट पोल के नतीजों को सही और तमाम राजनीतिक पंडितों के पूर्वानुमानों को गलत साबित करते हुए बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में 18 सीटें जीती हैं। इस बार सीपीएम औऱ कांग्रेस के बीच तालमेल नहीं हो पाने की वजह से वोटरों का धुव्रीकरण देखने को मिला। इसके अलावा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया , सीपीएम के वोटर भी थोक में बीजेपी के पाले में चले गए। खासकर जंगलमहल के आदिवासी इलाकों में राज्य में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ वोटरों की नाराजगी ने बीजेपी के प्रदर्शन में जबरदस्त सहायता की है। बीजेपी को मिलने वाले वोट भी अबकी पिछले चुनावों के 17 फीसदी के मुकाबले दोगुने से ज्यादा बढ़कर 40 फीसदी का आंकड़ा छूने लगे हैं। बीजेपी के इस प्रदर्शन ने दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में उसे तृणमूल कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा खतरा बना दिया है। पूर्वोत्तर राज्यों में बीजेपी और उसके सहयोगी दल पिछली बार के आंकड़ों के आस-पास ही नजर आ रहे हैं। पिछली बार आठ राज्यों की 25 में से 14 सीटें एनडीए को मिली थीं। सीपीएम और उसकी अगुवाई वाले वाममोर्चा का सूपड़ा साफ हो गया है। सीपीएम को एक भी सीट नहीं मिली। अबकी सीपीएम के ज्यादातर वोटरों ने तृणमूल के विकल्प के तौर पर बीजेपी पर ही भरोसा जताया है। वैसे, हाल में पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीएम के वरिष्ठ नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य ने भी यह अंदेशा जताया था। नतीजों से साफ है कि उनका अंदेशा सच साबित हुआ है।इसके अलावा नागरिकता विधेयक और नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजंस जैसे मुद्दे भी असरदार साबित हुए हैं। बीजेपी ने उम्मीद के मुताबिक झारखंड से सटे बांकुड़ा, पुरुलिया और झाड़ग्राम इलाकों में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। उत्तर बंगाल में दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जैसी सीटों पर जीत हासिल कर पार्टी ने साफ कर दिया है कि बंगाल के लोग तृणमूल कांग्रेस के विकल्प के तौर पर उसे ही देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बंगाल में कुल 34 रैलियां की थीं। उनका असर भी नतीजों पर नजर आया है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि कुछ सीटों पर तृणमूल कांग्रेस-विरोधी लहर ने भी बीजेपी के पक्ष में हवा बनाई थी। इसके अलावा मोदी व ममता के बीच चुनाव प्रचार के दौरान बड़े पैमाने पर लगे आरोप-प्रत्यारोपों ने भी नतीजों पर असर डाला है। राजनीतिक विश्लेषक विश्वनाथ चक्रवर्ती कहते हैं, "कांग्रेस और सीपीएम के हाशिए पर सिमटने की वजह से उसके वोट बैंक पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया। कांग्रेस और सीपीएम के बीच तालमेल नहीं होने की वजह से वोटरों का जबरदस्त धुव्रीकरण हुआ और इसका नुकसान तृणमूल को उठाना पड़ा। इसके अलावा कुछ इलाकों में बीजेपी ने तृणमूल के अल्पसंख्यक वोट बैंक में भी सेंध लगाई है।” राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर मईदुल इस्लाम कहते हैं, "बीजेपी इस बार उसी स्थिति में थी जिस स्थिति में वर्ष 2001 में तृणमूल कांग्रेस थी। तृणमूल कांग्रेस के कुछ सांसदों के रवैए की वजह से स्थानीय लोगों में बढ़ती नाराजगी का भी फायदा बीजेपी को मिला है। खासकर जंगलमहल इलाके के नतीजों से यह बात समझी जा सकती है।” इसी तरह दार्जिलिंग सीट पर गोरखा मोर्चे के विभाजन और राज्य सरकार की फूट डालो, राज करो की नीति से भी स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। इसलिए लोगों ने मोर्चा के विमल गुरुंग वाले गुट का ही समर्थन किया। इसके साथ ही वहां गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट के समर्थन ने भी बीजेपी की राह आसान कर दी। इसी तरह जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर संसदीय सीटों पर आदिवासी वोटरों ने अबकी बीजेपी पर भरोसा जताया है। किसी दौर में इलाके के चाय बागानों में वामपंथी ट्रेड यूनियनें काफी मजबूत थीं। बाद में उन पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा कर लिया था। लेकिन हाल के वर्षों में इलाके में संघ और विहिप जैसे संगठनों की बढ़ती गतिविधियों और आदिवासियों के बीच बढ़ती पैठ ने इलाके में बीजेपी का आधार मजबूत बना दिया। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों और मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर जबरदस्त हमलों ने भी आम वोटरों की राय बदलने में अहम भूमिका निभाई है। कोलकाता के एक कालेज में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष उदयन बनर्जी कहते हैं, "बंगाल में कांग्रेस तो पहले से ही हाशिए पर थी जबकि सीपीएम के नेतृत्व वाले वाममोर्चा के पैरों तले की जमीन भी लगातार खिसक रही थी। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस-विरोधी वोटरों को बीजेपी में ही बेहतर विकल्प नजर आया और लोगों ने उसके पक्ष में खुल कर वोट डाले।” वह कहते हैं कि जंगलमहल के नाम से मशहूर रहे झारखंड के सीमावर्ती इलाकों के अलावा उत्तर बंगाल के आदिवासी बहुल इलाकों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन से साफ है कि बीजेपी आदिवासियों का भरोसा जीतने में कामयाब रही है। इन तमाम इलाकों में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियों का भी वोटरों पर असर पड़ा। बीजेपी ने अबकी नागरिकता विधेयक और एनआरसी के अलावा ममता बनर्जी सरकार के कथित भ्रष्टाचार और सिंडीकेट राज को यहां प्रमुख मुद्दा बनाया था। वोटरों पर इनका भी असर नजर आ रहा है। इसी वजह से बीजेपी के वोट बैंक में जबरदस्त वृद्धि हुई और इसने तमाम पूर्वानुमानों को फेल कर दिया। अब बीजेपी के इस प्रदर्शन ने दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में उसे तृणमूल कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा खतरा बना दिया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत तमाम नेता पहले ही कह चुके हैं कि लोकसभा चुनाव तो उनके लिए सेमीफाइनल है। फाइनल तो विधानसभा चुनाव ही होंगे। विश्लेषक विश्वनाथ चक्रवर्ती कहते हैं, "बीजेपी ने सेमीफाइनल में बेहतर प्रदर्शन के जरिए दो साल बाद होने वाले फाइनल से पहले सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी तो बजा ही दी है।” रिपोर्ट प्रभाकर, कोलकाता

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Webdunia Hindi /  🏆 17. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्रधानमंत्री की 142 रैलियों में 40 फीसदी UP, बंगाल और ओडिशा में हुईं-Navbharat Timesप्रधानमंत्री की 142 रैलियों में 40 फीसदी UP, बंगाल और ओडिशा में हुईं-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: 7 चरणों में हो रहा लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में रविवार को 59 सीटों पर मतदान के साथ संपन्न हो जाएगा। वाराणसी सीट पर भी 19 मई को ही मतदान होगा, जहां से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उम्मीदवार हैं। मतगणना 23 मई को होगी। आपको बता दें कि पीएम ने इस चुनाव में कुल 142 रैलियां की हैं।
Read more »

वोटिंग से पहले पश्चिम बंगाल में हिंसा, 24 परगना में उपद्रवियों ने गाड़ियां फूंकी– News18 हिंदीवोटिंग से पहले पश्चिम बंगाल में हिंसा, 24 परगना में उपद्रवियों ने गाड़ियां फूंकी– News18 हिंदीराज्य के 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में शनिवार देर रात अनियंत्रित भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ की. इस दौरान भीड़ ने दो गाड़ियों पर बम फेंक दिया जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई.
Read more »

Lok Sabha elections 2019 Live Updates: आखिरी चरण में बंगाल में कई जगह हिंसक झड़प, यूपी में भिड़े SP-BSP कार्यकर्ता– News18 हिंदीLok Sabha elections 2019 Live Updates: आखिरी चरण में बंगाल में कई जगह हिंसक झड़प, यूपी में भिड़े SP-BSP कार्यकर्ता– News18 हिंदीLok Sabha elections 2019 Live Updates। लोकसभा चुनाव 2019 लाइव अपडेट्स
Read more »

Exit polls 2019 : हां, मोदी ही मुमकिन; पश्चिम बंगाल में हिल सकती हैं तृणमूल की जड़ेंExit polls 2019 : हां, मोदी ही मुमकिन; पश्चिम बंगाल में हिल सकती हैं तृणमूल की जड़ेंउत्तर प्रदेश में कड़ी टक्कर पर फिर भी सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकती है भाजपा। मप्र राजस्थान गुजरात हरियाणा उत्तराखंड और झारखंड में भाजपा को भारी सीटें मिलने का अनुमान।
Read more »

पश्चिम बंगाल में मिल रही बीजेपी को बढ़त, तभी नाराज हैं ममता: शिवसेनापश्चिम बंगाल में मिल रही बीजेपी को बढ़त, तभी नाराज हैं ममता: शिवसेनाशिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में एग्जिट पोल के नतीजों पर कहा है कि मतदान के बाद जो एग्जिट पोल के रुझान आए हैं वे बताते हैं कि लोग फिर एक बार नरेंद्र मोदी सरकार के साथ हैं. वहीं शिवसेना ने तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी सवाल उठाए हैं.
Read more »

क्या ममता-पटनायक का किला बरकरार रहेगा या भाजपा बंगाल-ओडिशा में सेंध लगाएगी?क्या ममता-पटनायक का किला बरकरार रहेगा या भाजपा बंगाल-ओडिशा में सेंध लगाएगी?2014 में तृणमूल ने बंगाल की 42 में से 34 और बीजद ने ओडिशा की 21 में से 20 सीटें जीती थीं भाजपा 2014 में बंगाल में 2 और ओडिशा में 1 सीट जीत पाई थी, इस बार मोदी ने दोनों राज्यों में 25 रैलियां कीं एग्जिट पोल्स सही साबित हुए तो भाजपा ओडिशा और बंगाल में पहली बार दहाई का आंकड़ा छुएगी | West Bengal, Odisha Lok Sabha Election Results 2019 Live Updates, Lok Sabha Chunav Results leads, trails of all 63 seats
Read more »

शुरुआती रुझानों में बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और ओडिशा में भाजपा आगेशुरुआती रुझानों में बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और ओडिशा में भाजपा आगेपश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से भाजपा के बाबुल सुप्रियो तृणमूल की मुनमुन सेन से आगे कोलकाता दक्षिण से तृणमूल की माला रॉय भाजपा के चंद्र कुमार बोस से आगे | West Bengal, Odisha Lok Sabha Election Results 2019 Live Updates, Lok Sabha Chunav Results leads, trails of all 63 seats
Read more »

बंगाल में बजा बीजेपी का बिगुल, अब 'दीदी' क्या करेंगी?बंगाल में बजा बीजेपी का बिगुल, अब 'दीदी' क्या करेंगी?पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत को तृणमूल कांग्रेस के वर्चस्व के लिए बड़े ख़तरे के तौर पर देखा जा रहा है.
Read more »

पश्चिम बंगाल: आखिर बीजेपी संस्थापक की भूमि पर धमक के साथ खिला कमलपश्चिम बंगाल: आखिर बीजेपी संस्थापक की भूमि पर धमक के साथ खिला कमलबंगाल में आखिरकार धमक के साथ कमल खिल ही गया. बीजेपी संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि बंगाल में बीजेपी ने अपने वोट शेयर में ऐतिहासिक इज़ाफ़े के साथ ममता बनर्जी के सिंहासन को ज़ोर का झटका दिया.
Read more »

जीत मिलते ही बंगाल में बीजेपी समर्थकों ने तृणमूल के दफ्तर पर किया कब्जा!जीत मिलते ही बंगाल में बीजेपी समर्थकों ने तृणमूल के दफ्तर पर किया कब्जा!Chunav Result 2019, Lok Sabha Election Results 2019: भाजपा समर्थकों ने टीएमसी कार्यालय से पार्टी के झंडे-बैनर हटाकर उनकी जगह पर भाजपा के झंडे लगा दिए और पार्टी ऑफिस में दीवारों पर दिखाई दे रहे टीएमसी के चुनाव चिन्ह को मिटा दिया।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:21:10