चुनाव नतीजों का असर /बंगाल-त्रिपुरा में हिंसा, दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या; झड़प में 150 घायल LokSabhaElections2019 BJP4India MamataOfficial WestBengal Tripura
त्रिपुरा में भाजपा समर्थक की विपक्षी सीपीएम कार्यकर्ताओं ने हत्या कीत्रिपुरा सीएम ने कहा- कानून तोड़ा तो बख्शेंगे नहीं, बंगाल भाजपा बोली- तृणमूल को उसी की भाषा में जवाब देंगेलोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद बंगाल और त्रिपुरा में शुरु हुआ हिंसा का दौर थमा नहीं है। पिछले 3 दिनों से दोनों राज्यों के कई शहरों में हिंसक घटनाएं हो रही हैं। इस दौरान दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। दोनों राज्यों में झड़प के दौरान करीब 150 लोग घायल हुए। बंगाल भाजपा ने तृणमूल समर्थकों पर हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा कि हम जवाब देने के लिए जैसे को तैसा वाली नीति अपनाएंगे। इधर, त्रिपुरा सीएम बिप्लव कुमार देव ने कहा कि चुनाव नतीजे सामने आने के बाद हिंसा फैलाने का चलन वाम दल लेकर आए हैं। लेकिन, हम चेतावनी देते हैं कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात को चकदाह इलाके में हुई। 25 साल के संतु घोष कुछ दिन पहले ही तृणमूल का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर यह हत्या करवाने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद बैरकपुर सीट के कई शहरों में हिंसा हुई। धमाके में एक व्यक्ति की जान गई। पुलिस के मुताबिक, संतु रात करीब 9 बजे घर लौटे थे। कुछ देर बाद दो लोगों ने उन्हें बाहर बुलाया और गोली मारकर फरार हो गए। त्रिपुरा के फटिकछेड़ा में शुक्रवार को विपक्षी दल सीपीएम के समर्थक सदन देबनाथ ने अपने भाइयों के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ता मिथू और उनके भाई संजीव पर धारदार हथियारों से हमला किया। मिथू की मौत हो गई। संजीव को अगरतला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तृणमूल के गुंडे विपक्ष के नेताओं और उम्मीदवारों पर लगातार हमला कर रहे हैं। ममता बनर्जी की पार्टी हार स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्हें नतीजों को सही भावना के साथ देखना चाहिए। अगर तृणमूल हिंसा को धमकाने के लिए इस्तेमाल कर रही है और हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला जारी रखे तो हम भी उसी तरह जवाब देंगे।त्रिपुरा सीएम बिप्लव देव ने कहा- मैंने सत्ताधारी भाजपा कार्यकर्ताओं और विपक्षी सीपीएम को स्पष्ट कर दिया है कि किसी तरह की हिंसा में शामिल ना हों। राज्य सरकार शांति और व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यह किसी भी राजनीति से ऊपर है। वाम दलों ने 1992 से नतीजों के बाद हिंसा फैलाने का चलन शुरू किया है। लेकिन, हम किसी को भी बख्शेंगे नहीं।बंगाल में इस बार भाजपा को 18 सीटों पर जीत हासिल मिली। वहीं, 2014 में भाजपा को सिर्फ दो पर जीत मिली थी। तृणमूल ने 2014 में 34 सीटें जीती थीं। इस बार उसे 22 पर जीत मिली। वहीं त्रिपुरा की दोनों लोकसभा सीट इस बार भाजपा ने जीती हैं। पिछली बार ये सीटें सीपीएम के पास गई थीं।.
त्रिपुरा में भाजपा समर्थक की विपक्षी सीपीएम कार्यकर्ताओं ने हत्या कीत्रिपुरा सीएम ने कहा- कानून तोड़ा तो बख्शेंगे नहीं, बंगाल भाजपा बोली- तृणमूल को उसी की भाषा में जवाब देंगेलोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद बंगाल और त्रिपुरा में शुरु हुआ हिंसा का दौर थमा नहीं है। पिछले 3 दिनों से दोनों राज्यों के कई शहरों में हिंसक घटनाएं हो रही हैं। इस दौरान दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। दोनों राज्यों में झड़प के दौरान करीब 150 लोग घायल हुए। बंगाल भाजपा ने तृणमूल समर्थकों पर हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा कि हम जवाब देने के लिए जैसे को तैसा वाली नीति अपनाएंगे। इधर, त्रिपुरा सीएम बिप्लव कुमार देव ने कहा कि चुनाव नतीजे सामने आने के बाद हिंसा फैलाने का चलन वाम दल लेकर आए हैं। लेकिन, हम चेतावनी देते हैं कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात को चकदाह इलाके में हुई। 25 साल के संतु घोष कुछ दिन पहले ही तृणमूल का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर यह हत्या करवाने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद बैरकपुर सीट के कई शहरों में हिंसा हुई। धमाके में एक व्यक्ति की जान गई। पुलिस के मुताबिक, संतु रात करीब 9 बजे घर लौटे थे। कुछ देर बाद दो लोगों ने उन्हें बाहर बुलाया और गोली मारकर फरार हो गए। त्रिपुरा के फटिकछेड़ा में शुक्रवार को विपक्षी दल सीपीएम के समर्थक सदन देबनाथ ने अपने भाइयों के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ता मिथू और उनके भाई संजीव पर धारदार हथियारों से हमला किया। मिथू की मौत हो गई। संजीव को अगरतला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तृणमूल के गुंडे विपक्ष के नेताओं और उम्मीदवारों पर लगातार हमला कर रहे हैं। ममता बनर्जी की पार्टी हार स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्हें नतीजों को सही भावना के साथ देखना चाहिए। अगर तृणमूल हिंसा को धमकाने के लिए इस्तेमाल कर रही है और हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला जारी रखे तो हम भी उसी तरह जवाब देंगे।त्रिपुरा सीएम बिप्लव देव ने कहा- मैंने सत्ताधारी भाजपा कार्यकर्ताओं और विपक्षी सीपीएम को स्पष्ट कर दिया है कि किसी तरह की हिंसा में शामिल ना हों। राज्य सरकार शांति और व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यह किसी भी राजनीति से ऊपर है। वाम दलों ने 1992 से नतीजों के बाद हिंसा फैलाने का चलन शुरू किया है। लेकिन, हम किसी को भी बख्शेंगे नहीं।बंगाल में इस बार भाजपा को 18 सीटों पर जीत हासिल मिली। वहीं, 2014 में भाजपा को सिर्फ दो पर जीत मिली थी। तृणमूल ने 2014 में 34 सीटें जीती थीं। इस बार उसे 22 पर जीत मिली। वहीं त्रिपुरा की दोनों लोकसभा सीट इस बार भाजपा ने जीती हैं। पिछली बार ये सीटें सीपीएम के पास गई थीं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वेबदुनिया Exit polls 2019 : देश में भाजपा की बहार, केन्द्र में फिर NDA सरकारभोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही अब सबकी नजर 23 मई पर लग गई है, जिस दिन यह तय होगा कि दिल्ली के सिंहासन पर कौन बैठेगा। सात चरणों के चुनाव में जनता ने किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाया ये तो 23 मई को ही पता चलेगा।
Read more »
Exit Poll में मोदी की वापसी से झूमा बाजार, सेंसेक्स में 1100 अंकों की तेजीलोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आने वाले हैं. इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे जारी हुए हैं. इन नतीजों के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है.
Read more »
भाजपा की डिनर डिप्लोमेसी में मजबूत दिखा एनडीए, नीतीश-उद्धव की उपस्थिति से भाजपा को राहतभाजपा की डिनर डिप्लोमेसी में मजबूत दिखा एनडीए, नीतीश-उद्धव की उपस्थिति से भाजपा को राहत BJP4India AmitShah narendramodi NitishKumar LokSabhaElection2019 ResultsWithAmarUjala
Read more »
क्या ममता-पटनायक का किला बरकरार रहेगा या भाजपा बंगाल-ओडिशा में सेंध लगाएगी?2014 में तृणमूल ने बंगाल की 42 में से 34 और बीजद ने ओडिशा की 21 में से 20 सीटें जीती थीं भाजपा 2014 में बंगाल में 2 और ओडिशा में 1 सीट जीत पाई थी, इस बार मोदी ने दोनों राज्यों में 25 रैलियां कीं एग्जिट पोल्स सही साबित हुए तो भाजपा ओडिशा और बंगाल में पहली बार दहाई का आंकड़ा छुएगी | West Bengal, Odisha Lok Sabha Election Results 2019 Live Updates, Lok Sabha Chunav Results leads, trails of all 63 seats
Read more »
आंध्र में वाइएसआरसी, अरुणाचल में भाजपा और सिक्किम में एसडीएफ आगेओडिशा: नवीन पटनायक की 2000 से सरकार, इस बार भाजपा से कड़ी टक्कर मिल सकती है आंध्रप्रदेश: तेलंगाना बनने के बाद राज्य में दूसरा चुनाव, सत्ताधारी तेदेपा को वाईएसआरएस से मिल रही चुनौती सिक्किम: एसडीएफ का सत्ता पर 1994 से कब्जा, इस बार एंटी इनकम्बेंसी का सामना करना पड़ सकता है अरुणाचल: सत्ताधारी भाजपा और एनपीपी आमने-सामने, चुनाव से पहले ही 3 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी र्निविरोध जीते | Assembly Election Results 2019 Live Updates: Vidhan Sabha Chunav Result; Odisha, Andhra Pradesh, Arunachal Pradesh, and Sikkim
Read more »
शुरुआती रुझानों में बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और ओडिशा में भाजपा आगेपश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से भाजपा के बाबुल सुप्रियो तृणमूल की मुनमुन सेन से आगे कोलकाता दक्षिण से तृणमूल की माला रॉय भाजपा के चंद्र कुमार बोस से आगे | West Bengal, Odisha Lok Sabha Election Results 2019 Live Updates, Lok Sabha Chunav Results leads, trails of all 63 seats
Read more »
बेगूसराय में गिरिराज की बंपर जीत, पाटलिपुत्र और जहानाबाद में कांटे की टक्करगिरिराज सिंह ने सीपीआई प्रत्याशी कन्हैयार कुमार को साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से हराया किशनगंज में आगे चल रही है कांग्रेस | Bihar Lok Sabha Election Results 2019 Live Updates: Latest Tally trends, leads, trails of all 40 seats
Read more »
बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव, मुश्किल में विपक्ष, पीएम मोदी की जीत की धमकबिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव, मुश्किल में विपक्ष, पीएम मोदी की जीत की धमक Bihar BiharAssemblyElection2020 AssemblyElection2020 NitishKumar TejashwiYadav
Read more »
शाह की सरकार में नई जिम्मेदारी पर कयासबाजी तेज, संगठन में भी भारी बदलाव की उम्मीदशाह की सरकार में नई जिम्मेदारी पर कयासबाजी तेज, संगठन में भी भारी बदलाव की उम्मीद BJP NDA AmitShah NarendraModi
Read more »
