एग्जिट पोल के नतीजों के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. AajTakAxisExitPoll ExitPoll2019
एग्जिट पोल के नतीजों के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन उम्मीद के मुताबिक भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सोमवार को कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही सेंसेक्स 950 अंकों से ज्यादा मजबूत हो गया तो वहीं निफ्टी 300 अंकों से ज्यादा मजबूत हुआ.
इस बढ़त के साथ सेंसेक्स का स्तर 38,880 पर पहुंच गया तो वहीं निफ्टी 11,670 के लेवल पर आ गया. दोपहर 12 बजे के करीब सेंसेक्स 1000 अंक मजबूत होकर 39 हजार के स्तर पर आ गया. वहीं इसके कुछ देर बाद ही यह बढ़त 1100 अंकों की हो गई. सेंसेक्स इस बढ़त के बाद 39 हजार के स्तर को पार कर गया. वहीं निफ्टी की बढ़त 350 अंकों के करीब पहुंच गई. इस बढ़त के बाद निफ्टी 11, 650 के स्तर पर आ गया. सेंसेक्स और निफ्टी की बढ़त का यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की उम्मीद है. दरअसल, आगामी 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं. इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं. इन नतीजों से केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी होती दिख रही है. यही वजह है कि निवेशकों में भरोसा बढ़ा है. विदेशी निवेशकों के भरोसे की वजह से बाजार को मजबूती मिली है.बाजार के जानकारों की मानें तो एग्जिट पोल के आंकड़े अगर नतीजों में बदलते हैं तो 23 मई को शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर जा सकता है. सेंसेक्स ने 18 अप्रैल 2019 को अब तक के रिकॉर्ड लेवल 39,487 अंक को टच किया था. जबकि निफ्टी 11,856 अंक के स्तर तक पहुंचा है.सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में जोरदार उछाल आया. रुपया 73 पैसे की मजबूती के साथ 69.49 रुपये प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 69.43 रुपये प्रति डॉलर पर बना हुआ था, जबकि शुरुआती कारोबार के दौरान रुपया पिछले सत्र के मुकाबले 86 पैसे की बढ़त बनाते हुए 69.36 रुपये प्रति डॉलर तक उछला. पिछले सत्र में रुपया डॉलर के मुकाबले 70.22 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. कमोडिटी बाजार विश्लेषक बताते हैं कि एग्जिट पोल के नतीजों से देसी करेंसी रुपये में मजबूती आई है. अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा की अगुवाई में राजग को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान में मस्जिद के पास बाजार में धमाका, 4 पुलिसकर्मियों की मौत, 11 घायलपाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक मस्जिद के नजदीक बाजार में सोमवार हुए बम विस्फोट में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए.
Read more »
Paytm की जांच में खुलासा, कैशबैक की आड़ में 10 करोड़ की धोखाधड़ी!इस धोखाधड़ी के सामने आने के बाद कंपनी ने कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है और सैकड़ों की संख्या में विक्रेताओं को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है.
Read more »
गो तस्करी की अफवाह के बाद विवाद में एक शख्स की मौत; भद्रवाह इलाके में कर्फ्यून्यूज एजेंसी के मुताबिक गो तस्करी की अफवाह के बाद दो समूहों में विवाद हुआ विवाद में नईम शाह नामक व्यक्ति की मौत हो गई शांति बनाए रखने के लिए क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया | Curfew Imposed in Jammu-Kashmir’s Bhaderwah after man shot dead by unidentified gunmen
Read more »
बढ़त के साथ बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 37,550 के पारसप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई.
Read more »
NEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMपश्चिम बंगाल में लोकसभा की उन नौ सीटों के लिए बृहस्पतिवार को रात 10 बजे प्रचार समाप्त हो गया जहां अंतिम चरण में चुनाव होने हैं. देश में यह पहली बार हो रहा है जब तय समय से 20 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म कर दिया गया हो और ऐसा चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक हुआ है. इसके अलावा प. बंगाल के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को गिरफ्तारी से संरक्षण हटाने के फैसले पर SC में सुनवाई आज होगी. तो दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके अलावा 3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद मामले सामने आ रहे जिन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. तो वहीं दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर के 14वें हैबिटैट फिल्म फेस्टिवल संस्करण के सिनेमाई सफर अश्विन कुमार की हाल ही में रिलीज फिल्म नो फादर इन कश्मीर से आज से शुरू होगा. इस फिल्म फेस्टिवल में 19 भारतीय भाषाओं की 42 फीचर फिल्में प्रस्तुत होंगी, जिनमें डॉक्युमेंट्री, शॉर्ट्स और स्टूडेंट फिल्में शामिल हैं. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
Read more »
एग्जिट पोल से पहले बाजार में रौनक, सेंसेक्स में 500 अंक की तेजीलोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आने से पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. बता दें कि रविवार को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग होनी है.
Read more »
नायडू की सत्ता साधना: दिल्ली में राहुल-शरद के बाद लखनऊ में अखिलेश से की मुलाकातआखिरी चरण की वोटिंग बाकी है, मतगणना 23 मई को है, लेकिन दिल्ली से लेकर आंध्र प्रदेश, और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए सुगबुगाहटें तेज हो गई है. अगले पांच तक हिन्दुस्तान की सत्ता पर कौन राज करेगा, इसे लेकर समीकरण जोड़े-तोड़े जाने लगे हैं. इस पूरी कवायद में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू एक मध्यस्थ बनकर उभरें हैं. वह केंद्र में गैर बीजेपी सरकार बनाने के लिए सारे संभावित परिदृश्यों पर विचार कर रहे हैं.
Read more »
Exit Poll 2019 LIVE: मोदी लहर 2014 से भी जबरदस्त, विपक्ष पूरी तरह ध्वस्त!Exit Poll news live updates: लोकसभा चुनाव 2019 में महा एग्जिट पोल में एक बार फिर से बीजेपी को भारी जीत मिलती दिख रही है. 2014 की तर्ज पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बीजेपी को भारी सीटें मिलने की
Read more »
