WhatsApp New Feature: अब WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए बार-बार फोन उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी! Apple Watch यूजर्स के लिए ऐसा शानदार फीचर आया है जिससे चैटिंग का पूरा मजा अब सीधे कलाई पर मिलेगा.
WhatsApp on Watch: क्या WhatsApp पर मैसेज आते ही आप भी तुरंत फोन की तरफ भागते हैं? जवाब अगर हां है तो अब आपकी परेशानी दूर होने वाली है. अब हर बार WhatsApp मैसेज करने या देखने के लिए फोन उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी! WhatsApp ने अब Apple Watch यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर लॉन्च कर दिया है जिससे सीधे कलाई से ही चैट, नोटिफिकेशन और कॉल का जवाब देना संभव हो जाएगा.
यह नया अपडेट न सिर्फ यूजर्स की सुविधा बढ़ाएगा बल्कि स्मार्टवॉच को एक पर्सनल मैसेजिंग डिवाइस में बदल देगा. आइए आज के इस आर्टिकल में जानते हैं क्या है यह नया फीचर और कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल. मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अब Apple Watch यूजर्स के लिए खास फीचर लाया है. कंपनी ने स्मार्टवॉच के लिए खास तौर पर एक नया ऐप लॉन्च किया है जिसकी सहायता से यूजर्स अब सीधे अपनी वॉच से ही चैट कर सकेंगे. इस ऐप में वे मैसेज पढ़ने, जवाब देने और इंटरैक्ट करने जैसी सुविधाओं का पूरा आनंद उठा पाएंगे. फिलहाल यह नया ऐप WhatsApp Beta for iOS में देखने को मिल रहा है. अब तक Apple Watch पर WhatsApp का यूज सिर्फ नोटिफिकेशन देखने या सीमित रिप्लाई देने तक संभव था लेकिन इस अपडेट के बाद हालात बदल गए हैं. अब यूजर्स अपनी चैट लिस्ट खोल सकते हैं, मैसेज पढ़ सकते हैं, रिप्लाई भेज सकते हैं, और यहां तक कि इमोजी या वॉयस मैसेज भी भेज सकते हैं. यानी अब पूरा WhatsApp एक्सपीरियंस आपकी कलाई पर! क्या बिना iPhone से कनेक्ट होने के बाद भी चलेगा WhatsApp? फिलहाल यह ऐप पूरी तरह फ्री होकर काम नहीं करता है. यानी Apple Watch पर WhatsApp चलाने के लिए उसे iPhone से कनेक्ट रहना जरूरी है. यह एक companion app की तरह ही काम करेगा, जहां मेसेज भेजने या रिसीव करने के लिए iPhone का नेटवर्क एक्टिव रहना चाहिए. ऐसे में यूजर्स बिना iPhone को हाथ में लिए वॉच से ही WhatsApp की सभी सुविधाओं का मजा ले सकेंगे. ये भी पढे़ंः Mappls कर देगा Google Maps की छुट्ठी? अब रोड के साथ मिलेगी मेट्रो की A to Z जानकारी Apple Watch पर ऐसे होगा WhatsApp का सेटअप Apple Watch पर WhatsApp सेटअप करना बस मिनटों का काम है. इसके लिए आपको किसी QR कोड को स्कैन करने की जरूरत नहीं पड़ती है. अगर आपकी वॉच पहले से iPhone से कनेक्ट है तो WhatsApp अपने आप कनेक्ट हो जाएगा. वॉच की स्क्रीन पर एक छोटा-सा इंडिकेटर दिखाई देगा जो कनेक्शन को बताता है. सेटअप पूरा होने के बाद यूज़र्स सीधे अपनी चैट लिस्ट देख सकते हैं और किसी से भी चैटिंग, रिप्लाई कर सकते हैं. नए companion ऐप में नोटिफिकेशन फीचर को भी पहले से ज्यादा एडवांस किया गया है. अब यूजर्स केवल नोटिफिकेशन देखने तक सीमित नहीं रहेंगे, वे सीधे वहीं से मेसेज पढ़ सकते हैं, रिप्लाई कर सकते हैं. इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह नया फीचर अभी बीटा टेस्टिंग फेज में है और धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए जारी होगा. ये भी पढे़ंः एलन मस्क की Starlink ने खोला भारत में नौकरी का पिटारा...इन पदों पर हो रही है भर्ती
Apple Watch Whatsapp Companion App Whatsapp On Watch Whatsapp For Apple Watch Setup Whatsapp Reply From Apple Watch Apple Watch Whatsapp Features Use Whatsapp Without Phone Whatsapp Beta Ios Apple Watch Messaging व्हाट्सएप एप्पल वॉच ऐप एप्पल वॉच व्हाट्सएप व्हाट्सएप वॉच में कैसे चलाएं फोन बिना व्हाट्सएप एप्पल वॉच कंपेनियन ऐप वॉच पर व्हाट्सएप मैसेज व्हाट्सएप एप्पल वॉच फीचर्स व्हाट्सएप बिना फोन एप्पल वॉच नया फीचर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महिलाओं का ग्रुप, शादी का कार्ड और मोबाइल हैंग...WhatsApp मैसेज के ट्रैप ने उड़ाए होशभीलवाड़ा में महिला मंडल की 150 से अधिक महिलाएं साइबर ठगों के निशाने पर आ गईं, जब व्हाट्सएप ग्रुप में शादी के इनविटेशन कार्ड के नाम पर फर्जी लिंक भेजा गया था. इस लिंक को डाउनलोड करते ही कई महिलाओं का व्हाट्सएप और बैंक ऐप हैक हो गया. सतर्कता और समय रहते चेतावनी से ठग उनके अकाउंट से पैसे नहीं उड़ा पाए.
Read more »
WhatsApp पर छिपकर कर सकेंगे मैसेज, नहीं दिखेंगे OnlineWhatsApp दुनिया भर में पॉपुलर है. इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर हुई थी, जिसमें अब बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं.
Read more »
यदि कोई चरण स्पर्श या प्रणाम करे, तो क्या पुण्य घटता है ? Premanand Ji Maharaj से जानें सही जवाबPremanand Ji Maharaj Video: प्रेमानंद जी महाराज ने अपने नए वीडियो में एक भक्त के पूछने पर बताया कि Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Apple Watch ने बचाई जान: मध्य प्रदेश के युवक की जान कैसे बचीस्मार्टवॉच अब स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण बन गई हैं। मध्य प्रदेश के एक युवक की Apple Watch ने उसकी जान बचाई, जब उसने असामान्य रूप से हाई हार्ट रेट का पता लगाया। युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया और संभावित स्ट्रोक या ब्रेन हेमरेज से बचाया गया।
Read more »
इत्तु सी ड्रेस पहन नाइट पार्टी में पहुंचीं Mouni Roy, लेस ज्वेलरी और हल्के-फुल्के मेकअप में गिराई बिजलियांMouni Roy Video: मौनी रॉय अपने बेस्ट फ्रेंड अर्जुन बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं. एक्ट्रेस Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
देवउठनी एकादशी पर महाकालेश्नर मंदिर में हुई भस्म आरती, आप भी कीजिए दर्शन; जाग जाएगा सोया हुआ भाग्यDevuthani Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी 1 नवंबर यानी आज मनाई जा रही है. माना जाता है Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
