Zohran Mamdani NYC Mayoral Elections: जोहरान ममदानी अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. वह इस चुनाव में इंडिपेंडेंट कैंडिडेट एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन कर्टिस सिल्वा से आगे चल रहे हैं.
Zohran Mamdani : अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में मेयर पद के लिए चुनाव हो रहा है. इस पद के लिए चुनाव में उतरे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 को एक गुरुद्वारे में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया.
उन्होंने कहा कि भारतीय सरकार और पीएम मोदी अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की नीति अपनाती है. इसके अलावा उन्होंने शहर के मौजूदा मेयर मेयर एरिक एडम्स को लेकर कहा कि उन्होंने शहर को काफी महंगा कर दिया है. पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान ममदानी ने कहा कि एडम्स ने भारत सरकार और पीएम मोदी से नजदीकी बढ़ाई है, जो हमारी कम्युनिटी के खिलाफ हिंसा की नीति अपनाती है. उनके इस बयान पर राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क की जनता किसे अपना मेयर चुनती है यह हमारा मामला नहीं है, लेकिन गुरुद्वारे में जोहरान ने जो कहा वह बेहद परेशान करने वाला है. बता दें कि खुद को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट कहने वाले ममदानी ने चुनाव से पहले के आखिरी वीकेंड में अपनी बढ़त बनाए रखी है. ये भी पढ़ें- अमेरिका में शटडाउन से बुरे हाल, वेतन को तरसे 13 लाख सैनिक, सरकारी कर्मचारियों का निकला रोना क्या है ममदानी का एजेंडा? ममदानी के एजेंडे में रेंट फ्रीज, फ्री बस सर्विस, फ्री चाइल्डकेयर और नगर निगम द्वारा संचालित किराने की दुकानों की स्थापना शामिल है. इन योजनाओं को वे कॉर्पोरेट टैक्स और अमीरों पर टैक्स बढ़ाकर फंड करने की बात कर रहे हैं. शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 को ममदानी ने एल्महर्स्ट हॉस्पिटल में नाइट शिफ्ट करने वाले कर्मचारियों से मुलाकात की, टैक्सी ड्राइवरों से बात की और एक 1199 यूनियन ऑर्गनाइजर से बातचीत की, जो पेंसिल्वेनिया से 2 घंटे की यात्रा करके न्यूयॉर्क में काम करता है क्योंकि उनके लिए शहर में रहना संभव नहीं है. ये भी पढ़ें- भारत नहीं इन 5 देशों में भी रहते हैं सबसे ज्यादा शाकाहारी, चौंका देगा मिडिल ईस्ट के इस मुल्क का नाम NYPD को लेकर बयान न्यूयॉर्क के मौजूदा मेयर एरिक एडम्स ने कुओमो को समर्थन दिया है, हालांकि वे चुनाव से बाहर हो चुके हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क डिपार्टमेंट पुलिस में 5,000 नए अधिकारियों की भर्ती की योजना की घोषणा की है, जिसकी लागत 2029 तक 315.8 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. ममदानी ने इस योजना को अव्यवहारिक बताया और कहा, सुरक्षा सिर्फ हेडकाउंट से नहीं आती, बल्कि न्यायसंगत व्यवस्था से आती है. ममदानी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर वह चुने जाते हैं तो NYPD कमिश्नर जेसिका टिश को उनके पद पर बनाए रखेंगे और डिपार्टमेंच ऑफ कम्युनिटी सेफ्टी नाम से नया विभाग बनाएंगे. FAQ जोहरान ममदानी कौन हैं? जोहरान ममदानी भारतीय मूल के मुस्लिम नेता हैं. वह मीरा नायर के बेटे और न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य हैं. ममदानी का मुख्य चुनावी एजेंडा क्या है? ममदानी का मुख्य चुनावी एजेंडा रेंट फ्रीज, फ्री बस सेवा, मुफ्त चाइल्डकेयर और नगर निगम द्वारा संचालित किराने की दुकानों की स्थापना है.
Andrew Cuomo New York City Nyc Mayoral Elections Coverage 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Modi in Chhapra: छपरा का लेमनचूस याद कर PM मोदी को याद आया बचपन, बताया लालू-राबड़ी राज में कैसे छिन गई ब...PM recalled lemon candy from Madhaura: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चुनावी सभा करने बिहार के छपरा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मढौरा का जिक्र किया. पीएम मोदी ने बताया कि कैसे लालू यादव और राबड़ी देवी की सरकार में मढौरा में लेमनचूस बनना बंद हो गया. पीएम मोदी ने बताया कि आरजेडी और लेफ्ट के नाम से कारोबारी बिहार नहीं आना चाहते हैं.
Read more »
PM Modi in Chhapra: छपरा का लेमनचूस याद कर PM मोदी को याद आया बचपन, बताया लालू-राबड़ी राज में कैसे छिन गई ब...PM recalled lemon candy from Madhaura: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चुनावी सभा करने बिहार के छपरा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मढौरा का जिक्र किया. पीएम मोदी ने बताया कि कैसे लालू यादव और राबड़ी देवी की सरकार में मढौरा में लेमनचूस बनना बंद हो गया. पीएम मोदी ने बताया कि आरजेडी और लेफ्ट के नाम से कारोबारी बिहार नहीं आना चाहते हैं.
Read more »
Sheikh Hasina: কীভাবে কখন বাংলাদেশে ফিরবেন হাসিনা? নিজের পরিকল্পনা ফাঁস করলেন মুজিবকন্যা...when-sheikh-hasina-will-return-to-bangladesh-the-former-pm-revealed-her-plan
Read more »
खड़गे बोले- RSS पर बैन लगाना चाहिए: PM-शाह को पटेल के विचारों का सम्मान तो ऐसा करें; संघ-भाजपा के कारण देश ...Congress President Mallikarjun Kharge RSS Ban Controversy Update; Follow PM Modi, Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti, Rashtriya Swayamsevak Sangh Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
PM Kisan 21வது தவணையை பெற இந்த இரண்டும் அவசியம்: மத்திய அரசின் முக்கிய எச்சரிக்கைPM Kisan Latest News: பிஎம் கிசான் திட்டத்தின் பயனாளி விவசாயிகளுக்கு முக்கிய செய்தி. அவர்கள் விரைவாக செய்து முடிக்க வேண்டிய 2 பணிகள் பற்றி இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »
PM Modi Chhattisgarh Visit: पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, 14 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यासPM Modi Chhattisgarh Visit: पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, 14 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास PM Modi Chhattisgarh Visit 14 thousand Crores Development Project Inauguration राज्य
Read more »
