PM recalled lemon candy from Madhaura: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चुनावी सभा करने बिहार के छपरा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मढौरा का जिक्र किया. पीएम मोदी ने बताया कि कैसे लालू यादव और राबड़ी देवी की सरकार में मढौरा में लेमनचूस बनना बंद हो गया. पीएम मोदी ने बताया कि आरजेडी और लेफ्ट के नाम से कारोबारी बिहार नहीं आना चाहते हैं.
छपरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छपरा की चुनावी सभा में लेमनचूस का जिक्र किया. साथ ही आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सरकारों ने लेमनचूस की फैक्ट्रियां बंद करवाकर बच्चों के मुंह की मिठास छीन ली.
पीएम मोदी ने कहा- ‘आजकल आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट वाले आजकल उद्योग और फैक्ट्री को लेकर झूठ पर झूठ बोल रहे हैं. लेकिन इनकी सच्चाई आज के युवाओं को भी जानना जरूरी है. एक समय था जब मढौरा बिहार का फलता-फूलता औद्योगिक केंद्र था. ये गुलामी के कालखंड से ही औद्योगिक सेंटर था. यहां बनता था लेमनचूस, ये नई पीढ़ी के लोगों नहीं पता होगा. लेमनचूस पुराने सारे लोगों को याद होगा. मुझे याद है, मैं जब गांव के स्कूल में पढ़ने और खेलने जाते थे तब हमारे टीचर हमें लेमनचूस की एक गोली देते थे. वो लेने के लिए हम इंतजार करते थे. वह यहीं बिहार के छपरा में बनती थी. ये बिहार ही नहीं देश भर के बच्चों की पसंदीदा टॉफी हुआ करती थी. मढौरा का लेमनचूस, यहां की चॉकलेट देशभर में सप्लाई होती थी.’ पीएम मोदी ने कहा कि लेकिन फिर जंगलराज आ गया. रंगदारी, फिरौती, प्रोटेक्शन मनी, आरजेडी के लोगों के गुंडा टैक्स बढ़ते गए. लाल झंडा गैंग ने काम बंद करवा दिया. अंग्रेजों के जमाने में बनी मॉर्टन फैक्ट्री बंद हो गई. ये सिर्फ एक फैक्ट्री का उदाहरण नहीं है. ऐसी कई मीलें और फक्ट्रियां जंगलराज ने बंद कर दी. देखते ही देखते यहां काम कर रहे हजारों लोग बेरोजगार हो गए. उनको पलायन होने के लिए मजबूर होना पड़ा. आपको भूलना नहीं है, आज भी उद्योग लगाने वाले और निवेश करने वाले लोग आरजेडी और लाल झंडे वालों का नाम सुनते हैं तो आने से पहले पचास बार सोचते हैं. दूसरे राज्य में चले जाते हैं. छपरा की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार मढौरा के उस गौरव को फिर से लौटाने में जुटी है. मढौरा की रेल फैक्ट्री इसका उदाहरण है. एनडीए की डबल इंजन सरकार के चलते मढौरा में बना रेल इंजन विदेशों में निर्यात हो रहे हैं. अफ्रीका की ट्रेनें हमारे मढौरा में बनी इंजन चला रहा है. जंगलराज वाले शिकारी आपको लगातार भ्रमित कर रहे हैं. लालच दे रहे हैं. आरजेडी और कांग्रेस वाले अपने घोषणा पत्र के जरिए अपनी रेट लिस्ट जारी की है. इनकी हर घोषणा के पीछे का मकसद रंगदारी, फिरौती, लूट खसोट, भ्रष्टाचार यही सब है.
पीएम मोदी का छपरा में रैली छपरा का लेमनचूस पीएम ने याद किया मढौरा का लेमनचूस बिहार चुनाव में पीएम मोदी का भाषण PM Modi In Chhapra PM Modi Rally In Chhapra Chhapra Lemon Candy PM Recalled Lemon Candy From Madhaura PM Modi Speech In The Bihar Elections
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तेजस्वी ने तेजप्रताप की साली के लिए प्रचार किया: कहा- हमारी सरकार बनी तो ताड़ी से बैन हटेगा; नीतीश चाचा मेर...Tejashwi Yadav Chhapra Visit Update.
Read more »
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे मुंबई का दौरा; ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम को करेंगे संबोधितप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 29 अक्तूबर 2025 को मुंबई का दौरा करेंगे। यहां शाम लगभग 4:00 बजे, वे नेस्को एग्जिबिशन सेंटर, मुंबई में आयोजित इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को
Read more »
मौत के बाद Satish Shah को पद्मश्री दिलाने की गुजारिश, PM Modi को लिखा गया खतस्क्रीन पर आते ही सबके चेहरों पर मुस्कान लाने वाले अभिनेता सतीश शाह का 25 अक्टूबर को निधन हो गया था। उन्होंने बड़े पर्दे के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी खूब काम किया। चार दशक तक दर्शकों को एंटरटेन करने वाले सतीश शाह की मौत के बाद हाल ही फिल्म फेडरेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा...
Read more »
PM Modi To Flag Off India Maritime Week, Set To Deliver Major Push For Coastal DevelopmentPrime Minister Narendra Modi inaugurated India Maritime Week 2025 in Mumbai, highlighting coastal development, sustainable shipping, and India’s vision to become a global maritime hub under the Maritime Amrit Kaal Vision 2047. Scroll down to read m
Read more »
Bihar Polls: Rahul Gandhis ‘PM Modi Will Dance Remark Fuels BJP Vs CongressCongress leader Rahul Gandhi said that Prime Minister Modi can come on stage and dance for votes.
Read more »
Bihar Polls 2025: PM Modi To Address Rallies In Muzaffarpur And Chhapra Today As Campaign Gains MomentumThe Bihar Assembly elections will take place in two phases, on November 6 and November 11, with vote counting scheduled for November 14.
Read more »
