भीलवाड़ा में महिला मंडल की 150 से अधिक महिलाएं साइबर ठगों के निशाने पर आ गईं, जब व्हाट्सएप ग्रुप में शादी के इनविटेशन कार्ड के नाम पर फर्जी लिंक भेजा गया था. इस लिंक को डाउनलोड करते ही कई महिलाओं का व्हाट्सएप और बैंक ऐप हैक हो गया. सतर्कता और समय रहते चेतावनी से ठग उनके अकाउंट से पैसे नहीं उड़ा पाए.
राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में बड़ी साइबर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है. यहां एक महिला मंडल के व्हाट्सएप ग्रुप में शादी का इनविटेशन कार्ड भेजा गया, जिसे असली समझकर जैसे ही महिलाओं ने डाउनलोड किया, उनका व्हाट्सएप हैक हो गया.
इस ग्रुप में 150 से ज्यादा महिलाएं जुड़ी थीं और इनमें से कई के मोबाइल फोन और ऐप्स हैक हो गए. शादी के कार्ड के जरिए ठगी की कोशिशजानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर को महिला मंडल की एक सदस्य के मोबाइल पर उनकी दोस्त के नंबर से शादी का एक इनविटेशन कार्ड का लिंक आया था. जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, वह खुला नहीं और कुछ ही देर बाद उनका व्हाट्सएप अपने आप अनइंस्टॉल हो गया. इसके बाद रात 3 बजे एक व्हाट्सएप कॉल भी आया, जिसके बाद फोन पूरी तरह से हैंग हो गया. सुबह जब उन्होंने जांच की, तो पाया कि उनका 'फोन पे' ऐप हैक हो चुका है और एसबीआई अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करने की कोशिश की गई थी. सौभाग्य से बैंक की सुरक्षा प्रणाली के कारण ठग पैसे निकालने में असफल रहे.लिंक खोलते ही मोबाइल हैकमहिला मंडल की सदस्य रीना जैन ने बताया कि वह सुबह किचन में काम कर रही थीं, तभी ग्रुप में शादी का कार्ड आया. उन्हें लगा कि यह किसी परिचित की शादी का आमंत्रण है. लेकिन कुछ ही मिनटों बाद एक संदेश आया कि यह लिंक फर्जी है और किसी भी हालत में इसे क्लिक न करें. उन्होंने बताया कि यदि यह चेतावनी कुछ देर बाद आती, तो शायद दर्जनों महिलाएं ठगी की शिकार बन जातीं. Advertisement इसी ग्रुप की एक अन्य सदस्य ललिता खमेसरा ने बताया कि जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उनका व्हाट्सएप अपने आप हट गया और फोन हैंग हो गया. जांच में सामने आया कि यह “एपीके ” फाइल थी, जो डाउनलोड होते ही फोन का पूरा नियंत्रण साइबर ठगों के पास पहुंचा देती है.भीलवाड़ा के ही अशोक जैन ने बताया कि उन्हें भी ऐसा ही लिंक मिला था. जैसे ही उन्होंने डाउनलोड की प्रक्रिया रोकी, बेटे की मदद से फोन को जांचा गया और एपीके फाइल हटाई गई. उन्होंने कहा कि यह बहुत खतरनाक साइबर फ्रॉड है, जो लोगों की भावनाओं का फायदा उठाकर ठगी करने का तरीका है.इस मामले की सूचना साइबर सेल को दी गई है. विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वो किसी भी अनजान लिंक या आमंत्रण पत्र को डाउनलोड न करें, खासकर जो “APK” फॉर्मेट में हों. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Fake Wedding Invitation Scam Women Whatsapp Group Hack APK File Malware Phonepe Hacking Attempt SBI Account Protection Rajasthan Cyber Crime Whatsapp Scam India Digital Fraud Prevention Cyber Security Awareness
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर, तीन तो हो चुके रिटायरकुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए हाल ही में 150 वनडे विकेट पूरे किए थे। वे सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर हैं।
Read more »
WhatsApp புதிய அம்சம் அறிமுகம்: இனி Facebook போல இதிலும் கவர் ஃபோட்டோ போடலாம்WhatsApp New Feature: வாட்ஸ்அப் அதன் பயனர்களுக்கு மற்றொரு புதிய அம்சத்தை அறிமுகப்படுத்தத் தயாராகி வருகிறது. அதை பற்றி இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »
आया, छाया और गया! Arattai की रैंकिंग धड़ाम, टॉप-1 से अब 7वें पायदान पर, WhatsApp ने फिर मारी बाजीArattai Ranking Drop: कुछ दिन पहले ही देसी मैसेजिंग ऐप्स में उभरता सितारा रहा Arattai अब अपनी चमक खोता दिख रहा है. कुछ ही हफ्ते पहले गूगल प्ले स्टोर पर टॉप फ्री कम्युनिकेशन ऐप्स में नंबर वन पर कब्जा जमाने वाले Arattai ऐप को बड़ा झटका लगा है. Arattai ऐप अब पहले नंबर से टॉप 5 से बाहर चला गया है.
Read more »
Online खरीदारी में धोखा? अब सीधे सरकार तक पहुंचाएं अपनी शिकायत, बस एक WhatsApp मैसेज करते ही मिलेगा समाधानWhatsApp Complaint Number: अगर ऑनलाइन शॉपिंग में आपको गलत प्रोडक्ट मिला है या फिर रिफंड अटका हुआ तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. सरकार ने यूजर्स की मदद के लिए एक नया आसान तरीका शुरू कर दिया है. अब आप WhatsApp पर सिर्फ एक मैसेज भेजकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आपको मिनटों में सहायता मिलेगी.
Read more »
WhatsApp पर पासवर्ड याद रखने की झंझट खत्म! आ गया नया अपडेट, एक टैप में मिलेगा सालों पुरानी चैट्स का एक्सेसWhatsApp New Update: WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी है! अब कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर Passkey-एन्क्रिप्टेड बैकअप फीचर की शुरुआत कर दी है. इस नए अपडेट के बाद यूजर्स को चैट बैकअप सेव रखने के लिए अब पासवर्ड या पिन याद रखने की जरूरत नहीं होगी. आइए जानते हैं क्या है Passkey और कैसे करता है यह काम.
Read more »
Arattai में मिलेगा WhatsApp जैसा सिक्योरिटी फीचर, अब कोई नहीं पढ़ सकेगा आपके चैट्स, खुद श्रीधर वेम्बू ने किया कंफर्मArattai अब जल्द ही एक बड़ा फीचर लॉन्च करने जा रहा है – एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (End-to-End Encryption). कंपनी के संस्थापक श्रीधर वेम्बू (Sridhar Vembu) ने पुष्टि की है कि यह फीचर अब फाइनल टेस्टिंग फेज में है.
Read more »
