फैक्ट चेक: क्या उर्मिला मातोंडकर ने पीएम मोदी को कहा मानसिक रूप से बीमार?

United States News News

फैक्ट चेक: क्या उर्मिला मातोंडकर ने पीएम मोदी को कहा मानसिक रूप से बीमार?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 63%

FactCheck जानिये इस दावे की सच्चाई! | journovidya

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब अपने चुनावी भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा था, तब कई लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताई थी. एक फेसबुक पोस्ट के जरिए ये दावा किया गया है कि हाल ही में कांग्रेस का दामन थामनेवाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने इस बात पर प्रधानमंत्री मोदी को मानसिक रूप से बीमार कहा? इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम ने पड़ताल में पाया कि ये दावा गलत है.

उर्मिला ने ऐसा कहा, इसके कोई सबूत नहीं मिले हैं. 5 मई को एक भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के दिवंगत पिता, राजीव गांधी का नाम लिये बगैर कहा था ''आपके पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था. लेकिन देखते-ही-देखते भ्रष्टाचारी नंबर 1 के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया. नामदार यह अहंकार आपको खा जाएगा. ये देश गलतियां माफ करता है, मगर धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता.''इसी सिलसिले में उर्मिला मातोंडकर की फोटो के साथ एक पोस्ट अपलोड किया गया जिसमें लिखा है-"शहीद राजीव गांधी को गाली देकर मोदी जी ने साबित कर दिया कि वो मानसिक रूप से बीमार हैं- उर्मिला मातोंडकर." ये पोस्ट फेसबुक पेज ‘मनमोहन सिंह बेस्ट पीएम’ ने 6 मई को अपलोड किया गया जिसे स्टोरी के लिखे जाने तक 21,000 फेसबुक यूजर्स ने शेयर किया. इस पोस्ट पर 900 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है. इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है. इंडिया टुडे ने इस पोस्ट का लिंक उर्मिला मातोंडकर को भेजा और पूछा की क्या उन्होंने प्रधानमंत्री के बारे में ऐसा कभी कहा है तो उन्होंने कहा, "मैंने ऐसा कभी नहीं कहा है." यही नहीं, उर्मिला मातोंडकर ने तुरंत इसी पेज पर एक और पोस्ट को देखने के बाद कहा,"इस फेसबुक पेज पर मेरे फोटो के साथ पुलवामा के बारे में जो लिखा है, वह भी मैंने कभी नहीं कहा." फेसबुक पेज 'मनमोहन सिंह बेस्ट पीएम' को 1,40,000 से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं. पुलवामा वाले जिस पोस्ट का जि‍क्र उर्मिला कर रही हैं, वह दरअसल 9 मई को अपलोड की गई है और स्टोरी के लिखे जाने तक 1,100 लोगों ने इसे शेयर किया है. इस पोस्ट में उर्मिला मातोंडकर की एक फोटो अपलोड की गई है और साथ ही पूछा गया है-"पुलवामा और उरी के बाद जो पाकिस्तान का पानी बंद करवाने वाले थे मोदी जी, वो करवाया कि नहीं?" इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है. इंडिया टुडे ने दोनों ही वायरल पोस्ट में लिखी बातों को इंटरनेट पर भी सर्च किया, लेकिन उर्मिला के नाम से ऐसी कोई खबर कहीं नहीं मिली.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चक्रवात फानी : रेलवे ने रद्द की 223 ट्रेनें, इस तरह कर रहे हैं लोगों की मददचक्रवात फानी : रेलवे ने रद्द की 223 ट्रेनें, इस तरह कर रहे हैं लोगों की मददनई दिल्ली। रेलवे ने चक्रवात ‘फोनी’ के मद्देनजर कोलकाता-चेन्नई रूट पर ओडिशा तटरेखा की करीब 223 ट्रेनों को रद्द कर दी है जबकि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए तीन विशेष ट्रेन सेवा में लगाई गई हैं।
Read more »

अमेठी की जनता के नाम राहुल की चिट्ठी, कहा-भाजपा ने यहां लगाई झूठ की फैक्ट्रीअमेठी की जनता के नाम राहुल की चिट्ठी, कहा-भाजपा ने यहां लगाई झूठ की फैक्ट्रीराहुल ने अमेठी के लिए लंबी-चौड़ी चिट्ठी लिखी है...6 मई को मतदान से पहले राहुल ने लिखा- अमेठी मेरी कर्मभूमि है Mahasangram LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »

गौरी लंकेश मर्डर की जांच करने वाली SIT ने शुरू की कलबुर्गी हत्याकांड की जांचगौरी लंकेश मर्डर की जांच करने वाली SIT ने शुरू की कलबुर्गी हत्याकांड की जांचमुंबई एटीएस ने कुछ महीने पहले 15 हथियारों को पकड़ा था जिसमें एक हथियार का इस्तेमाल गौरी लंकेश और बेलगाम में कलबुर्गी की हत्या करने के लिए हमलावरों ने किया था. महेश सनातन संस्था से संबंधित है.
Read more »

कम्प्यूटर बाबा ने प्रज्ञा की तुलना रावण से और शिवराज की शकुनी से कीकम्प्यूटर बाबा ने प्रज्ञा की तुलना रावण से और शिवराज की शकुनी से कीबोले- दिग्विजय सिंह की जीत के लिए 7000 साधु करेंगे हठ योग, फिर करेंगे रोड शो 13 अखाड़ों के साधू 7 मई को आएंगे भोपाल | loksabha chunav 2019 computer baba hatyog in bhopal
Read more »

चक्रवात फोनी: ओडिशा में मृतकों की संख्या 34 पहुंची, CM ने राहत पैकेज की घोषणा कीचक्रवात फोनी: ओडिशा में मृतकों की संख्या 34 पहुंची, CM ने राहत पैकेज की घोषणा कीएक अधिकारी ने यह जानकारी दी.इस तूफान के चलते बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई है और सैकड़ों लोगों को पानी एवं बिजली के अभाव से गुजरना पड़ रहा है.
Read more »

क्या US राष्ट्रपति को नहीं आती इंग्लिश? जानें क्यों उड़ रहा है डोनाल्ड ट्रंप का मज़ाक– News18 हिंदीक्या US राष्ट्रपति को नहीं आती इंग्लिश? जानें क्यों उड़ रहा है डोनाल्ड ट्रंप का मज़ाक– News18 हिंदीकई विचारक कह गए हैं कि गलती करने में बुराई नहीं है लेकिन एक ही गलती रिपीट करने में है. अमेरिका के राष्ट्रपति ने गलती दोहराई तो ट्विटर पर सक्रिय यूज़रों ने उन्हें बख़्शा नहीं बल्कि उनका मज़ाक बनाकर रख दिया.
Read more »

प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद इस अभिनेत्री ने की सगाई, लंदन में मनाया जश्न– News18 हिंदीप्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद इस अभिनेत्री ने की सगाई, लंदन में मनाया जश्न– News18 हिंदीअभिनेत्री एमी जैक्सन (Amy Jackson) और उनके साथी जॉर्ज पैनायूटू (George Panayiotou) ने लंदन में एक समारोह में सगाई कर ली.
Read more »

सपना चौधरी के बहुत पास पहुंच कर की बेहूदा हरकत, गुस्से में सपना ने रोका डांससपना चौधरी के बहुत पास पहुंच कर की बेहूदा हरकत, गुस्से में सपना ने रोका डांसडांसर सपना चौधरी लोकप्रियता के मामले में कई बॉलीवुड स्टार्स से आगे हैं। बच्चे से लेकर बूढ़े तक उनकी फैंस लिस्ट में शामिल हैं। सपना के डांस ने लोगों को दीवाना बना रखा है और आए दिन उनके डांस के वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं। इसी लोकप्रियता के बल पर सपना रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आई थीं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:58:38