हाईकोर्ट ने कहा कि हमारी राय में याचिकाकर्ता को इस एक्ट के सेक्शन-6 के तहत केंद्र सरकार के पास अर्जी दाखिल करनी चाहिए. केंद्र के पास इस सेक्शन के तहत फ़िल्म की रिलीज रोकने का अधिकार है. हाईकोर्ट ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद को सरकार के पास अर्जी दाखिल करने के लिए 2 दिन का वक़्त दिया है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी है. शुक्रवार यानी 11 जुलाई को ' उदयपुर फाइल्स ' रिलीज होनी थी, लेकिन अब ये फिल्म कल रिलीज नहीं होगी. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि जब तक सरकार कोई फैसला नहीं लेगी, तब तक फिल्म की रिलीज पर रोक रहेगी.
Advertisementसुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि हमारी राय में याचिकाकर्ता को इस एक्ट के सेक्शन-6 के तहत केंद्र सरकार के पास अर्जी दाखिल करनी चाहिए. केंद्र के पास इस सेक्शन के तहत फ़िल्म की रिलीज रोकने का अधिकार है. हाईकोर्ट ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद को सरकार के पास अर्जी दाखिल करने के लिए 2 दिन का वक़्त दिया है. हाईकोर्ट ने सरकार से कहा कि अगर उसके पास ऐसी अर्जी आती है, तो वो 1 हफ्ते में फैसला ले.CBFC की तरफ से पेश हुए ASG चेतन शर्मा ने कहा कि आप फिल्म देखिए, ये किसी समुदाय विशेष पर नहीं बनी है, बल्कि अपराध विशेष पर बनी फिल्म है. फिल्म की कहानी यही है कि सांप्रदायिक वैमनस्य के बीज सुनियोजित तरीके से सीमा पार से बोए और फैलाए जा रहे हैं. इस फिल्म में समुदाय के उन बयानों को भी शामिल किया गया है कि हम सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए. ASG चेतन शर्मा ने कहा कि CBFC बोर्ड इस फैक्ट से अवगत है कि किसी समुदाय विशेष को टारगेट नहीं करना चाहिए, चाहे वह कोई भी समुदाय हो. उन्होंने कहा कि फिल्म का सब्जेक्ट कोई समुदाय नहीं है. सब्जेक्ट अपराध है. देवबंद का रेफरेंस बदल दिया गया है, नूपुर शर्मा या ज्ञानवापी का संदर्भ हटा दिया गया है. फिल्म निर्माता के वकील ने कहा कि मेरे पास कन्हैया लाल हत्याकांड में एनआईए की चार्जशीट है, इसमें भी यही कहा गया है. हाईकोर्ट ने कहा कि आप जांच के दौरान इकट्ठा की गई किसी भी जानकारी के आधार पर फिल्म की कहानी को सही नहीं ठहरा सकते. Advertisement फिल्म प्रोड्यूसर के वकील ने कहा कि ये कहना बिल्कुल ग़लत है कि सभी मुसलमानों को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है. 55 कट इस बात के प्रमाण हैं कि सांप्रदायिक वैमनस्य के पहलू पर भी ध्यान दिया गया है. ये फिल्म कल रिलीज होने वाली थी, इसके लिए 1800 थिएटर बुक किए गए हैं, करीब 1 लाख टिकट बुक हो चुके हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Ban On Udaipur Files Film Udaipur Files Release Date Udaipur Files Trailer Kanhaiyalal Murder Case Nupur Sharma Delhi High Court Ban On Release Of Udaipur Files उदयपुर फाइल्स उदयपुर फाइल्स पर रोक फिल्म उदयपुर फाइल्स रिलीज डेट उदयपुर फाइल्स ट्रेलर कन्हैयालाल हत्याकांड नुपूर शर्मा दिल्ली हाईकोर्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'उदयपुर फाइल्स' फिल्म पर रोक की मांग, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाजमीअत के मुताबिक 'उदयपुर फाइल्स' जैसी नफरत फैलाने वाली फिल्म समाज में भाईचारे के खिलाफ हैं. जमीअत के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि इस फिल्म के ट्रेलर में अशोभनीय टिप्पणियां की गई हैं. ये फिल्म देश की अमन-शांति और आवाम के बीच सांप्रदायिक सौहार्द को आग लगाने के लिए बनाई गई है.
Read more »
‘उदयपुर फाइल्स’ पर सियासी बवाल, जमीयत ने खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा; कहा- फिल्म से...Udaipur Files Movie Controversy: उदयपुर फाइल्स की कहानी उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल साहू की जघन्य हत्या, ज्ञानवापी मस्जिद विवाद, और नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर आधारित है. मुस्लिम संगठनों का तर्क है कि फिल्म का कंटेंट समाज में नफरत और वैमनस्य फैलाने का काम कर सकता है.
Read more »
उदयपुर फाइल्स को लेकर बढ़ा विवाद, मुस्लिम संगठनों ने लगाया इस्लाम विरोधी प्रोपेगैंडा फैलाने का आरोप, हाई कोर्ट में याचिका दाखिल11 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर मुस्लिमों में विरोध हो रहा है। इस फिल्म को रिलीज से रोकने के लिए हाई कोर्ट में याचिका डाली गई है।
Read more »
'उदयपुर फाइल्स' पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- आपत्ति है तो हाईकोर्ट जाएंस्टिस सुधांशु धुलिया और जस्टिस जॉयमाला बागची की पीठ ने बुधवार को सुनवाई के दौरान याचिका को खारिज करते हुए कहा कि यदि कोई आपत्ति है तो याचिकाकर्ता हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं। इसके साथ ही याचिकाकर्ता जावेद ने दावा किया कि मामले का ट्रायल अभी चल रहा है और फिल्म की रिलीज से ट्रायल प्रभावित हो सकता...
Read more »
Udaipur Files Row Live: दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही 'उदयपुर फाइल्स' पर सुनवाई, फिल्म पर माहौल बिगाड़ने का आर...विजय राज, रजनीश दुग्गज और प्रीति झंगियानी स्टारर 'उदयपुर फाइल्स' 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. फिल्म के खिलाफ इस्लामिक संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने याचिका दायर की है.
Read more »
फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ पर मचा बवाल, हाईकोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक, जाने बड़ा अपडेटUdaipur Files: फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर इन दिनों काफी बवाल मचा हुआ है. फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद इस फिल्म पर अंतरिम रोक लगा दी गई है.
Read more »
