स्टिस सुधांशु धुलिया और जस्टिस जॉयमाला बागची की पीठ ने बुधवार को सुनवाई के दौरान याचिका को खारिज करते हुए कहा कि यदि कोई आपत्ति है तो याचिकाकर्ता हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं। इसके साथ ही याचिकाकर्ता जावेद ने दावा किया कि मामले का ट्रायल अभी चल रहा है और फिल्म की रिलीज से ट्रायल प्रभावित हो सकता...
जेएनएन, उदयपुर। सुप्रीम कोर्ट ने कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ' उदयपुर फाइल्स ' पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। यह याचिका हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद जावेद ने दायर की थी, जिसमें राजस्थान में फिल्म की रिलीज पर आपत्ति जताई गई थी। लेकिन जस्टिस सुधांशु धुलिया और जस्टिस जॉयमाला बागची की पीठ ने बुधवार को सुनवाई के दौरान याचिका को खारिज करते हुए कहा कि यदि कोई आपत्ति है तो याचिकाकर्ता हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं। याचिकाकर्ता जावेद ने दावा किया कि मामले का ट्रायल अभी चल रहा है और फिल्म की रिलीज से ट्रायल प्रभावित हो सकता है। कोर्ट ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि “फिल्म को रिलीज होने दीजिए, आप हाईकोर्ट में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।” 11 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म ' उदयपुर फाइल्स ' का निर्देशन भरत एस.
श्रीनाते ने किया है और इसे अमित जानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विजय राज कन्हैयालाल की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रजनीश दुग्गल और प्रीति झांगियानी भी प्रमुख किरदारों में हैं। यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिल्ली हाईकोर्ट में पहले ही दाखिल है एक याचिका फिल्म को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने भी दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने ट्रेलर पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि इससे 2022 जैसी सांप्रदायिक स्थिति फिर पैदा हो सकती है। उनका दावा है कि ट्रेलर में आपत्तिजनक संवाद और दृश्य हैं जो वैमनस्य को बढ़ावा दे सकते हैं। कन्हैयालाल के बेटे ने किया फिल्म का समर्थन इस याचिका के जवाब में कन्हैयालाल के बड़े बेटे यश तेली ने फिल्म का समर्थन करते हुए कहा कि यह फिल्म किसी धर्म के खिलाफ नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि फिल्म में वही घटनाएं दिखाई गई हैं जो उनके पिता के साथ हुई थीं और यह फिल्म आतंकवाद की मानसिकता को उजागर करती है। तीन प्रणों पर अब भी कायम हैं यश यश ने अब तक पिता की अस्थियां विसर्जित नहीं की हैं, नंगे पैर रहते हैं और बाल भी नहीं कटवाए हैं। उनका कहना है कि जब तक हत्यारों को फांसी नहीं मिल जाती, वह ये तीन प्रण नहीं तोड़ेंगे। एनआईए ने 11 आरोपियों के खिलाफ पेश किया था चालान 28 जून 2022 को कन्हैयालाल की निर्मम हत्या कर दी गई थी। एनआईए ने कराची निवासी दो फरार आरोपियों सहित गौस मोहम्मद, रियाज अत्तारी और मोहम्मद जावेद समेत 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। अब तक दो आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।
Supreme Court Udaipur Files Ban Udaipur Files उदयपुर फाइल्स सुप्रीम कोर्ट Rajasthan News Rajasthan Crime Rajasthan New News Rajasthan Crime News Rajasthan Latest News Rajasthan News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कहीं आप भी तो नहीं कर रहे जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का इंटेक, तो हो जाएं सावधान! सेहत के लिए हो सकता है खतरनाककहीं आप भी तो नहीं कर रहे जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का इंटेक, तो हो जाएं सावधान! सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक
Read more »
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी वाली याचिका खारिज: बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा- कोई ठोस आधार नहीं, कोर्ट ...Maharashtra Assembly Election Results Votes High Court Hearing Update कोर्ट ने कहा- याचिका की सुनवाई में कोर्ट का समय बर्बाद हुआ है। हालांकि याचिकाकर्ता पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है।
Read more »
दलाई लामा के उत्तराधिकारी पर चीन ने भारत को किया 'सावधान'..रिजिजू के बयान पर द्विपक्षीय संबंधों को लेकर इशारों में दी धमकीचीन ने दलाई लामा के पुनर्जन्म पर किरेन रिजिजू की टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। चीन ने भारत से तिब्बत के मुद्दे पर सावधानी बरतने को कहा है।
Read more »
'उदयपुर फाइल्स' फिल्म पर रोक की मांग, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाजमीअत के मुताबिक 'उदयपुर फाइल्स' जैसी नफरत फैलाने वाली फिल्म समाज में भाईचारे के खिलाफ हैं. जमीअत के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि इस फिल्म के ट्रेलर में अशोभनीय टिप्पणियां की गई हैं. ये फिल्म देश की अमन-शांति और आवाम के बीच सांप्रदायिक सौहार्द को आग लगाने के लिए बनाई गई है.
Read more »
‘उदयपुर फाइल्स’ पर सियासी बवाल, जमीयत ने खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा; कहा- फिल्म से...Udaipur Files Movie Controversy: उदयपुर फाइल्स की कहानी उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल साहू की जघन्य हत्या, ज्ञानवापी मस्जिद विवाद, और नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर आधारित है. मुस्लिम संगठनों का तर्क है कि फिल्म का कंटेंट समाज में नफरत और वैमनस्य फैलाने का काम कर सकता है.
Read more »
उदयपुर फाइल्स को लेकर बढ़ा विवाद, मुस्लिम संगठनों ने लगाया इस्लाम विरोधी प्रोपेगैंडा फैलाने का आरोप, हाई कोर्ट में याचिका दाखिल11 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर मुस्लिमों में विरोध हो रहा है। इस फिल्म को रिलीज से रोकने के लिए हाई कोर्ट में याचिका डाली गई है।
Read more »
