फ्लोरिडा के एक गोल्फ कोर्स में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास के आरोपी रयान वेस्ली रॉथ ने मुकदमें में अपना पक्ष खुद रखने के लिए एक संघीय न्यायालय से अपील की
फ्लोरिडा के एक गोल्फ कोर्स में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास के आरोपी रयान वेस्ली रॉथ ने मुकदमें में अपना पक्ष खुद रखने के लिए एक संघीय न्यायालय से अपील की है। रॉथ ने गुरुवार को अमेरिकी जिला न्यायालय के न्यायाधीश ऐलीन कैनन के समक्ष सुनवाई के दौरान कहा कि वह इस मामले में कोर्ट द्वारा नियुक्त वकीलों को बर्खास्त करना चाहता है और खुद अपना पक्ष रखना चाहता है। मामले में सुनवाई के दौरान जब न्यायाधीश ने रॉथ से पूछा कि क्या वह चाहते हैं कि वह उनके बचाव के लिए नए वकील नियुक्त करें इस पर रॉथ ने जवाब दिया नहीं। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं अपना प्रतिनिधित्व करूंगा। बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आपराधिक प्रतिवादियों को अदालती कार्यवाही में स्वयं का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार है। हालाकि इसके लिए यह जरूरी है कि वे न्यायाधीश को यह दिखा सकें कि वे वकील द्वारा अपना बचाव करवाने के अपने अधिकार को छोड़ने में सक्षम हैं। अभियोजकों का दावा है कि रॉथ का इरादा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उस वक्त मारने का था। जब वे वेस्ट पाम बीच में ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में गोल्फ खेल रहे थे। अभियोजकों के अनुसार, राउथ एक सीलिंग कॉन्ट्रैक्टर है और उसने अपनी किताब में रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की निंदा की है। अभियोजकों के अनुसार, उसने कुछ महीने पहले अपने एक सहयोगी के पास एक पत्र भी छोड़ा था, जिसमें ट्रंप की हत्या के प्रयास का जिक्र था। 15 सिंतबर को रयान हुआ था गिरफ्तार रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के पास 15 सितंबर को गोलीबारी हुई थी। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने गोलीबारी के आरोप में 58 वर्षीय रेयान वेस्ली रॉथ को पकड़ा था। वह ट्रंप की हत्या करना चाहता था। उसे संघीय अदालत में पेश किया गया था। जहां अभियोजकों ने अदालत से अनुरोध किया था कि उसे भागने के जोखिम के रूप में बंद रखा जाए। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने रॉथ के पास से एक डिजिटल कैमरा, स्कोप वाली राइफल, भोजन से भरा प्लास्टिक बैग बरामद किया है। रॉथ ने स्वप्रकाशित 2023 की पुस्तक 'यूक्रेन अनविनेबल वॉर' में ईरान के बारे में लिखा है। रॉथ पर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या का प्रयास करने, हिंसा के अपराध को बढ़ावा देने के लिए बंदूक रखने, एक संघीय अधिकारी पर हमला करने, बंदूक और गोला-बारूद रखने वाला अपराधी होने और मिटाए गए सीरियल नंबर वाली बंदूक रखने का आरोप है। साथ रॉथ पर आतंकवाद और हत्या के प्रयास के राज्य स्तरीय आरोप भी हैं। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है। रॉथ का संघीय मुक़दमा सितंबर में शुरू होगा। संघीय अधिकारियों के अनुसार, अगर वह दोषी पाया जाता है, तो उसे आजीवन कारावास की सज़ा हो सकती है।.
फ्लोरिडा के एक गोल्फ कोर्स में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास के आरोपी रयान वेस्ली रॉथ ने मुकदमें में अपना पक्ष खुद रखने के लिए एक संघीय न्यायालय से अपील की है। रॉथ ने गुरुवार को अमेरिकी जिला न्यायालय के न्यायाधीश ऐलीन कैनन के समक्ष सुनवाई के दौरान कहा कि वह इस मामले में कोर्ट द्वारा नियुक्त वकीलों को बर्खास्त करना चाहता है और खुद अपना पक्ष रखना चाहता है। मामले में सुनवाई के दौरान जब न्यायाधीश ने रॉथ से पूछा कि क्या वह चाहते हैं कि वह उनके बचाव के लिए नए वकील नियुक्त करें इस पर रॉथ ने जवाब दिया नहीं। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं अपना प्रतिनिधित्व करूंगा। बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आपराधिक प्रतिवादियों को अदालती कार्यवाही में स्वयं का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार है। हालाकि इसके लिए यह जरूरी है कि वे न्यायाधीश को यह दिखा सकें कि वे वकील द्वारा अपना बचाव करवाने के अपने अधिकार को छोड़ने में सक्षम हैं। अभियोजकों का दावा है कि रॉथ का इरादा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उस वक्त मारने का था। जब वे वेस्ट पाम बीच में ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में गोल्फ खेल रहे थे। अभियोजकों के अनुसार, राउथ एक सीलिंग कॉन्ट्रैक्टर है और उसने अपनी किताब में रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की निंदा की है। अभियोजकों के अनुसार, उसने कुछ महीने पहले अपने एक सहयोगी के पास एक पत्र भी छोड़ा था, जिसमें ट्रंप की हत्या के प्रयास का जिक्र था। 15 सिंतबर को रयान हुआ था गिरफ्तार रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के पास 15 सितंबर को गोलीबारी हुई थी। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने गोलीबारी के आरोप में 58 वर्षीय रेयान वेस्ली रॉथ को पकड़ा था। वह ट्रंप की हत्या करना चाहता था। उसे संघीय अदालत में पेश किया गया था। जहां अभियोजकों ने अदालत से अनुरोध किया था कि उसे भागने के जोखिम के रूप में बंद रखा जाए। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने रॉथ के पास से एक डिजिटल कैमरा, स्कोप वाली राइफल, भोजन से भरा प्लास्टिक बैग बरामद किया है। रॉथ ने स्वप्रकाशित 2023 की पुस्तक 'यूक्रेन अनविनेबल वॉर' में ईरान के बारे में लिखा है। रॉथ पर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या का प्रयास करने, हिंसा के अपराध को बढ़ावा देने के लिए बंदूक रखने, एक संघीय अधिकारी पर हमला करने, बंदूक और गोला-बारूद रखने वाला अपराधी होने और मिटाए गए सीरियल नंबर वाली बंदूक रखने का आरोप है। साथ रॉथ पर आतंकवाद और हत्या के प्रयास के राज्य स्तरीय आरोप भी हैं। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है। रॉथ का संघीय मुक़दमा सितंबर में शुरू होगा। संघीय अधिकारियों के अनुसार, अगर वह दोषी पाया जाता है, तो उसे आजीवन कारावास की सज़ा हो सकती है।
Donald Trump Assassination Attempt Florida Case Donald Trump Ryan Wesley Routh World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी से बातचीत पर ट्रंप की प्रतिक्रिया का इंतजार : मणिकम टैगोरमोदी से बातचीत पर ट्रंप की प्रतिक्रिया का इंतजार : मणिकम टैगोर
Read more »
NIA की विशेष अदालत ने आतंकी साजिश मामले में सुनाई 6 साल के कठोर कारावास की सजाराष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने गुरुवार को आतंकी साजिश के मामले में एक आरोपी को छह साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है.
Read more »
डोनाल्ड ट्रंप दो सप्ताह में ईरान पर कार्रवाई का फैसला करेंगे : व्हाइट हाउसडोनाल्ड ट्रंप दो सप्ताह में ईरान पर कार्रवाई का फैसला करेंगे : व्हाइट हाउस
Read more »
भाभी से रेप के आरोपी का घर में फंदे से लटकता मिला शव...हाल ही में जमानत पर हुआ था रिहाउत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अपनी भाभी से बलात्कार के आरोपी और हाल ही में जमानत पर रिहा हुए 32 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला.
Read more »
उत्तर प्रदेश में दो मुठभेड़: बसपा नेता पर फायरिंग का आरोपी मेरठ में घायल, लुटेरे बाबुद्दीन को पुलिस ने कन्नौज से पकड़ाउत्तर प्रदेश में दो मुठभेड़: बसपा नेता पर फायरिंग का आरोपी मेरठ में घायल, लुटेरे बाबुद्दीन को पुलिस ने कन्नौज से पकड़ा
Read more »
दिल्ली-एनसीआर में 35 एकड़ में बनी पांच अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, लोगों से की ये अपीलBulldozer against Five illegal Encroachment in Delhi NCR दिल्ली-एनसीआर में 35 एकड़ में बनी पांच अवैध कॉलोनियों पर चला बलडोजर, लोगों से की ये अपील राज्य | देश
Read more »
