सबसे पहले ओडिशा के तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान 'फानी' CycloneFani
चक्रवाती तूफान 'फानी' विकराल रूप ले लिया है और भारत के पूर्वी तटीय इलाकों में दस्तक देने जा रहा है. इसको लेकर मौसम विभाग, एनडीआरएफ समेत सभी राहत और बचाव एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. नौसेना और सेना को भी तैयार रखा गया है.
यह चक्रवाती तूफान शुक्रवार को सबसे पहले ओडिशा के तट से टकराएगा. इस दौरान भीषण बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी. तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से घरों से नहीं निकलने की सलाह दी गई है. प्रचंड चक्रवाती तूफान फानी से पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के प्रभावित होने की आशंका है. फानी की चपेट में गंजाम, गजपति, खुर्दा, पुरी व जगतसिंहपुर, केन्द्रपाड़ा, भद्रक, जाजपुर और बालासोर सहित ओडिशा के कई तटीय जिले आ सकते हैं. पश्चिम बंगाल के पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, दक्षिणी और उत्तरी 24 परगना, हावड़ा, हुगली, झारग्राम और कोलकाता जिलों के साथ ही आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिलों के भी इससे प्रभावित होने की आशंका है. चक्रवाती तूफान फानी का सबसे ज्यादा प्रभाव ओडिशा में पड़ेगा. इससे ओडिशा के करीब 10 हजार गांव और 52 शहर प्रभावित होंगे. गृह मंत्रालय के मुताबिक पूर्वी तटीय इलाकों से 8 लाख 20 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, जबकि करीब 3 लाख 30 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. इसके अलावा स्कूल, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार दोपहर से पहले फानी चक्रवात ओडिशा के तट से टकरा सकता है. यह चक्रवात ओडिशा के गोपालपुर और चांदबाली के बीच के इलाके में सबसे पहले दस्तक देगा. इस बीच यह चक्रवात भीषण रूप ले सकता है. इस दौरान भीषण बारिश हो सकती है और 170 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. साथ ही समुद्र में ऊंची लहरे उठ सकती हैं और भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं.वहीं, ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट को आधी रात और पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट को रात साढ़े नौ बजे से बंद कर दिया गया है. भुवनेश्वर एयरपोर्ट 24 घंटे तक बंद रहेगा, जबकि कोलकाता एयरपोर्ट शुक्रवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगा. एयर ट्रैफिक कंट्रोल के क्लियरेंस के बाद भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट से विभानों की आवाजाही शुरू होगी. इस बाबत डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने एडवाइजरी जारी की है. एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि दक्षिण भारत में फानी तूफान के खतरे के चलते भुवनेश्वर से इंडिगो के विमानों की उड़ानें तीन मई तक बंद रहेंगी. इसके बाद यात्रियों को अगली फ्लाइट में एडजस्ट किया जाएगा. इसके लिए यात्रियों से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा. साथ ही फ्लाइट का टिकट कैंसिल करने की फीस भी नहीं ली जाएगी और पूरा पैसा वापस किया जाएगा. इसकी जानकारी यात्रियों को पहले ही दी जा चुकी है. इस संबंध में किसी जानकारी के लिए यात्री किसी भी समय इंडिगो के नंबर 9910383838 और 01246173838 पर भी संपर्क कर सकते हैं. इंडिगो ने कहा कि हम लगातार हालात पर निगाह रख रहे हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रीयल टाइम अपडेट उपलब्ध करा रहे हैं. इसके अलावा भद्रक-विजियानगरम सेक्शन के कोलकाता-चेन्नई रूट की सभी ट्रेनों को 4 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया है. कुल 223 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिनमें से 140 एक्सप्रेस व मेल ट्रेनें हैं, जबकि 83 पैसेंजर ट्रेनें हैं. इसके अलावा 9 ट्रेनों के रास्ते बदले गए हैं और चार ट्रेनों को गंतव्य स्थल से पहले ही रोका जा रहा है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है.चक्रवाती तूफान फानी के खतरे को देखते हुए ओडिशा के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +916742534177 जारी किया गया है. इसके अलावा ओडिशा के अलग-अलग जिलों के कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किए गए हैं. नवीन पटनायक ने तैयारियों की समीक्षा कीफानी चक्रवात से निपटने की तैयारी की समीक्षा करने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्पेशल रिलीफ ऑर्गेनाइजेशन ऑफिस का दौरा किया. उन्होंने लोगों से अपील की कि वो चक्रवाती तूफान फानी के समाप्त होने तक घर के अंदर ही रहें. उन्होंने अधिकारियों से फानी चक्रवात से निपटने के लिए बेहतरीन कोशिश करने को कहा है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मायावती के कार्यकाल में चीनी मिलों की बिक्री में घोटाले की जांच करेगी सीबीआईअधिकारियों ने बताया कि 2011-12 में मायावती के कार्यकाल के दौरान चीनी मिलों की बिक्री से सरकारी खजाने को कथित तौर पर 1,179 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था.
Read more »
लोकसभा चुनाव : पहला चरण- 69.50, दूसरा चरण- 69.44, तीसरा चरण-63.24, चौथे चरण में धीमा मतदान, इशारा किस ओर? 10 बातेंलोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज शाम खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही आज थोड़ी तस्वीर साफ हो जाएगी कि केंद्र में किसकी सरकार बनने जा रही है. चौथे चरण के मतदान में पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल और बिहार की बेगूसराय की सीट पर है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हिंसा की खबर है. आसनसोल से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो चुनावी मैदान में हैं. वहीं बिहार की बेगूसराय सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह, आजेडी के तनवीर हसन और जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार मैदान में हैं. कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार करने के लिए बॉलीवुड से जुड़े लोग भी बेगूसराय की धरती पर पहुंचे थे. यह चरण बीजेपी के लिए भी काफी अहम है क्योंकि आज जिन 72 सीटों पर मतदान हो रहा है. उनमें से 45 सीटों पर 2014 में बीजेपी का क़ब्ज़ा था. ऐसे में बीजेपी के लिए ये चरण बेहद अहम है.
Read more »
भारत में बड़े हमले की तैयारी में आईएसआई, खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में खुलासापाकिस्तान की आईएसआई भारत में बड़े हमले की फिराक में है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा गृह मंत्रालय को भेजी गई एक रिपोर्ट
Read more »
Fani Cyclonic: तबाही मचा सकता है चक्रवात 'फानी', तीन राज्यों में दिखेगा 'जल का कहर', 10 बड़ी बातेंFani Cyclonic: चक्रवाती तूफान फानी के बेहद तीव्र होने की आशंका है, जिससे आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गुरुवार तक भारी वर्षा होगी. भारत मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार शाम इस बारे में आगाह किया. आईएमडी ने चेतावनी दी है कि चक्रवात से घरों, संचार और बिजली नेटवर्क और रेल व सड़क अवसंरचना को नुकसान होने की संभावना है. ‘फानी’ के भारतीय पूर्वी तट की ओर बढ़ने पर नौसेना (Navy) और तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के जहाज तथा हेलीकॉप्टर, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की राहत टीमें को महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है जबकि सेना और वायु सेना (Indian Air Force) की टुकड़ियों को तैयार रखा गया है. आपात स्थितियों से निपटने के लिए देश की शीर्ष संस्था राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने मंगलवार को दूसरी बार बैठक की और चक्रवाती तूफान से पैदा होने वाली स्थिति से निपटने के लिए राज्यों और केंद्र सरकार के संबंधित विभागों की तैयारी की समीक्षा की.
Read more »
यूपी में भी कहर ढा सकता है चक्रवात फानी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीमौसम विभाग ने चेतावानी जारी की है कि 2 और 3 मई को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में फानी के कारण हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है, साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं. भारी बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल को नुकसान हो सकता है. उत्तर प्रदेश में फानी के कारण 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं.
Read more »
3 राज्यों में फानी की दहशत, कुछ ही देर में पहुंचेगा ओडिशा तट पर, भारी बारिशनई दिल्ली। अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘फानी’ भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है और इसके कुछ ही देर में दक्षिण पुरी से टकराने का अंदेशा है। फानी की वजह से ओडिशा के अनुमानित तौर पर 10,000 गांव और 52 शहर प्रभावित होंगे। फानी से जुड़ी हर जानकारी...
Read more »
चक्रवात फानी : रेलवे ने रद्द की 223 ट्रेनें, इस तरह कर रहे हैं लोगों की मददनई दिल्ली। रेलवे ने चक्रवात ‘फोनी’ के मद्देनजर कोलकाता-चेन्नई रूट पर ओडिशा तटरेखा की करीब 223 ट्रेनों को रद्द कर दी है जबकि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए तीन विशेष ट्रेन सेवा में लगाई गई हैं।
Read more »
ओडिशा के तट से 80 km दूर ‘फानी’, चपेट में 10 हजार गांव, भुवनेश्वर-कोलकता एयरपोर्ट बंद– News18 हिंदीचक्रवाती तूफान फानी ओडिशा की तट की तरफ बढ़ रहा है. फिलहाल खबर है कि फानी ने रफ्तार पकड़ ली है और इसकी रफ्तार बढ़कर 16 किलोमीटर प्रति घंटा हो चली है. फानी के शुक्रवार दोपहर तक ओडिशा के तट से टकराने की संभावना थी, लेकिन अब अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सुबह 8-10 बजे के बीच पुरी के शहर गोपालपुर पहुंच सकता है. चक्रवात से ओडिशा के अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के भी प्रभावित होने की संभावना है.
Read more »
