3 राज्यों में फानी की दहशत, कुछ ही देर में पहुंचेगा ओडिशा तट पर, भारी बारिश

United States News News

3 राज्यों में फानी की दहशत, कुछ ही देर में पहुंचेगा ओडिशा तट पर, भारी बारिश
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Webdunia Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 33%
  • Publisher: 51%

3 राज्यों में फानी की दहशत, कुछ ही देर में पहुंचेगा ओडिशा तट पर, भारी बारिश FaniCyclone

Last Updated: शुक्रवार, 3 मई 2019 नई दिल्ली। अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘फानी’ भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है और इसके कुछ ही देर में दक्षिण पुरी से टकराने का अंदेशा है। फानी की वजह से ओडिशा के अनुमानित तौर पर 10,000 गांव और 52 शहर प्रभावित होंगे।- ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में इसका भारी असर होने की आशंका है।- 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है हवा।- पुरी से तूफान मात्र 80 किमी दूर। - रेलवे ने बृहस्पतिवार को कहा कि चक्रवात ‘फोनी’ के मद्देनजर कोलकाता-चेन्नई रूट पर ओडिशा तटरेखा की करीब 223 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसमें 140 मेल,एक्सप्रेस ट्रेनें तथा 83 पैसेंजन ट्रेनें शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने बताया कि कुल मिलाकर 11.

5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ेगा, जिनमें से लगभग 3.3 लाख लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। - प्रभावित क्षेत्रों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए तीन विशेष ट्रेन सेवा में लगाई गई हैं। चक्रवात ‘फोनी’ के तीन मई तक इस राज्य तक पहुंचने की संभावना है। - चक्रवात फोनी से ओडिशा के 10,000 गांव, 50 शहर प्रभावित हो सकते हैं। #WATCH Odisha: Strong winds hit Bhubaneswar. #CycloneFani is expected to make a landfall in Puri district today and continue till noon. pic.twitter.com/Y90eUyxmke — ANI May 3, 2019 - नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी दी कि बृहस्पतिवार मध्य रात्रि से भुवनेश्वर से उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा। शुक्रवार सुबह से कोलकाता हवाई अड्डे से भी उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा और हालात बेहतर होते ही उड़ानों को बहाल कर दिया जाएगा। - एक रेलवे प्रवक्ता ने कहा, 'चक्रवात फानी के कारण कोलकाता-चेन्नई रूट के भद्रक-विजयनगरम खंड चार मई की दोपहर तक सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।' - चक्रवात के ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को प्रभावित करने की संभावना है। - रेलवे ने कहा कि अगर प्रस्तावित यात्रा के तीन दिन के भीतर टिकट रद्द करने के लिए पेश किया जाता है तो वह यात्रियों को रद्द ट्रेन या रूट बदलने वाली ट्रेन के लिए पूरा पैसा वापस करेगा। - रद्द ट्रेनों में हावड़ा-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस, पटना-एनार्कुलम एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा-हैदराबाद ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस, भुवनेश्वर- रामेश्वरम एक्सप्रेस शामिल हैं। - NDRF की 81 टीमें ओडिशा में तैनात।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Webdunia Hindi /  🏆 17. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मायावती के कार्यकाल में चीनी मिलों की बिक्री में घोटाले की जांच करेगी सीबीआईमायावती के कार्यकाल में चीनी मिलों की बिक्री में घोटाले की जांच करेगी सीबीआईअधिकारियों ने बताया कि 2011-12 में मायावती के कार्यकाल के दौरान चीनी मिलों की बिक्री से सरकारी खजाने को कथित तौर पर 1,179 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था.
Read more »

IPL 2019: राजस्थान प्लेऑफ की लड़ाई में कायम, निचली टीमों की साथ जंग में आया हैदराबादIPL 2019: राजस्थान प्लेऑफ की लड़ाई में कायम, निचली टीमों की साथ जंग में आया हैदराबादआईपीएल में राजस्थान और हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में राजस्थान की जीत ने प्वाइंट टेबल को और दिलचस्प कर दिया है. अब हैदराबाद के भी नीचे की टीमों के साथ उलझने की संभावना बढ़ गई है. वहीं राजस्थान अब भी प्लेऑफ की दौड़ में बना हुआ है.
Read more »

फानी ले सकता है भीषण तूफान का रूप, उत्तर भारत में बिगड़ेगा मौसम का मिजाजफानी ले सकता है भीषण तूफान का रूप, उत्तर भारत में बिगड़ेगा मौसम का मिजाजचक्रवात चेतावनी प्रभाग ने रविवार को जारी अपने बुलेटिन में कहा कि फिलहाल फानी त्रिंकोमली (श्रीलंका) के 745 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व, चेन्नई के 1050 किलोमीटर दक्षिण पूर्व और मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) के 1,230 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है. अगले 12 घंटे में इसके भीषण चक्रवाती तूफान और अगले 24 घंटे में बेहद भीषण चक्रवाती तू्फा में तब्दील होने के आसार हैं.
Read more »

ओडिशा के बड़े हिस्से में कहर बरपा सकता है चक्रवाती तूफान 'फानी'ओडिशा के बड़े हिस्से में कहर बरपा सकता है चक्रवाती तूफान 'फानी'चक्रवाती तूफान फानी का कहर 4 और 5 मई को पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है. इस तूफान के चलते 2 मई से तमिलनाडु के उत्तरी कोस्टल इलाके में हल्की से मध्यम दर्जे के बारिश शुरू हो जाएगी.
Read more »

भारत में बड़े हमले की तैयारी में आईएसआई, खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में खुलासाभारत में बड़े हमले की तैयारी में आईएसआई, खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में खुलासापाकिस्तान की आईएसआई भारत में बड़े हमले की फिराक में है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा गृह मंत्रालय को भेजी गई एक रिपोर्ट
Read more »

Fani Cyclonic: तबाही मचा सकता है चक्रवात 'फानी', तीन राज्यों में दिखेगा 'जल का कहर', 10 बड़ी बातेंFani Cyclonic: तबाही मचा सकता है चक्रवात 'फानी', तीन राज्यों में दिखेगा 'जल का कहर', 10 बड़ी बातेंFani Cyclonic: चक्रवाती तूफान फानी के बेहद तीव्र होने की आशंका है, जिससे आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गुरुवार तक भारी वर्षा होगी. भारत मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार शाम इस बारे में आगाह किया. आईएमडी ने चेतावनी दी है कि चक्रवात से घरों, संचार और बिजली नेटवर्क और रेल व सड़क अवसंरचना को नुकसान होने की संभावना है. ‘फानी’ के भारतीय पूर्वी तट की ओर बढ़ने पर नौसेना (Navy) और तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के जहाज तथा हेलीकॉप्टर, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की राहत टीमें को महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है जबकि सेना और वायु सेना (Indian Air Force) की टुकड़ियों को तैयार रखा गया है. आपात स्थितियों से निपटने के लिए देश की शीर्ष संस्था राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने मंगलवार को दूसरी बार बैठक की और चक्रवाती तूफान से पैदा होने वाली स्थिति से निपटने के लिए राज्यों और केंद्र सरकार के संबंधित विभागों की तैयारी की समीक्षा की.
Read more »

यूपी में भी कहर ढा सकता है चक्रवात फानी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीयूपी में भी कहर ढा सकता है चक्रवात फानी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीमौसम विभाग ने चेतावानी जारी की है कि 2 और 3 मई को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में फानी के कारण हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है, साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं. भारी बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल को नुकसान हो सकता है. उत्तर प्रदेश में फानी के कारण 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:28:59