Cyclone Fani : चक्रवाती तूफान 'फानी' आज सुबह ओडिशा में तट से टकराएगा, चार-पांच घंटे चलेगी उथल-पुथल FaniCyclone CyclonicStormFANI
खास बातेंनई दिल्ली: भीषण चक्रवाती तूफान 'फानी' आज सुबह ओडिशा के जगन्नाथ पुरी शहर के समीप समुद्र तटीय इलाकों से टकराएगा. इस चक्रवात के तट तक पहुंचने से पहले इसका असर तटीय क्षेत्र के मौसम पर दिखाई देने लगा है.
इन इलाकों में तेज हवा चल रही है और बारिश हो रही है. चक्रवात फानी से सुरक्षा के इंतजामों में जुटी ओडिशा सरकार ने 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है. सरकार ने लोगों से शुक्रवार को घरों में ही रहने की सलाह दी है. यह तूफान पुरी के पास सुबह साढ़े नौ बजे दस्तक देगा. अत्यंत प्रचंड च्रकवात फानी ओडिशा के तट की ओर बढ़ रहा है और यह अनुमानित समय दोपहर बाद तीन बजे से बहुत पहले ही सुबह के समय तटीय क्षेत्र से टकराएगा. राज्य के मुख्य सचिव एपी पधी ने कहा कि चक्रवात के धार्मिक नगरी पुरी के बेहद करीब शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचने की आशंका है और इसके यहां टकराने की पूरी प्रक्रिया चार-पांच घंटे की होगी. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान घरों के अंदर ही रहें. उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं.इस बीच भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने भी राहत इंतजाम में अपने पोत और कर्मियों को तैनात किया है. तट रक्षक बल ने ट्वीट कर कहा कि चक्रवाती तूफान फानी को देखते हुए 34 राहत दलों और चार तटरक्षक पोतों को राहत कार्य के लिए तैनात किया गया है. नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने दिल्ली में कहा कि भारतीय नौसेना के पोत सहयाद्री, रणवीर और कदमत को राहत सामग्री तथा चिकित्सा दलों के साथ तैनात किया गया है, जिससे वे चक्रवात के तटीय इलाके से गुजरने के फौरन बाद राहत कार्य शुरू कर सकें. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं से चक्रवात प्रभावितों की मदद करने के लिए कहा है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वाराणसी से प्रियंका गांधी को न उताकर क्या कांग्रेस ने बीजेपी का नुकसान कर दिया है?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के न लड़ने के पीछे अलग-अलग वजह सामने आ रही हैं. खबरों के मुताबिक बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रियंका गांधी वाड्रा को संयुक्त उम्मीदवार मानने इनकार कर दिया. लेकिन इन खबरों के बीच सीटों के अंकगणित पर ध्यान दें तो मामला कुछ और ही नजर आता है. उत्तर प्रदेश की जमीनी रिपोर्ट के मुताबिक सपा और बसपा के गठबंधन ने बीजेपी के लिए अच्छी खासी चुनौती खड़ी कर दी है. कई सीटें ऐसी हैं जहां पर दोनों पार्टियों का वोट बैंक बीजेपी से ज्यादा है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की कोशिश है कि दोनों पार्टियों के इस जातिगत गठजोड़ को काटने के लिए पूरे चुनाव को मोदी बनाम अन्य बना दिया जाए. इसलिए हर रैली में बीजेपी के नेता यही बताने की कोशिश कर रहे हैं कि हर सीट पर पीएम मोदी ही चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन प्रियंका के आने और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस थोड़ा मजबूत होने से उत्तर प्रदेश की जंग त्रिकोणीय होती दिखाई दे रही है. इसका फायदा बीजेपी उठा सकती है.
Read more »
Realme के एक नए फोन के बारे में मिली जानकारी, दो रियर कैमरे से है लैसRealme RMX1901 को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना (TENAA) पर लिस्ट कर दिया गया है, यह इस बात का संकेत दे रहा है कि जल्द रियलमी (Realme) का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है।
Read more »
खबरदार: देखें, आखिर PM नरेंद्र मोदी क्यों बोले- 'आएगा तो मोदी ही' Watch, why PM Narendra Modi said, 'aaega to Modi hi' - khabardar AajTakआजतक से इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के हर एक मुद्दे पर सीधी बात की. उन्होंने अपने सरकार के कामकाज से लेकर साध्वी प्रज्ञा, कश्मीर और यहां तक कि खुद को लेकर भी ढेरों बातें की है.इंटरव्यू में जो बेबाक मोदी दिखे, जो ब्रांड मोदी दिखा, चुनाव के बीच रैलियों में भी वही ब्रांड मोदी अब आगे रखा जाने लगा है. वैसे तो चुनाव पहले से ही नरेंद्र मोदी बनाम विपक्ष है, लेकिन अब ऐसा हो रहा है कि बीजेपी वोटरों को ये संदेश देने की कोशिश कर रही है कि इस बार भी लहर वैसी ही है जैसी 2014 में थी.बीजेपी ये बताने की कोशिश कर रही है कि चुनाव पार्टी नहीं बल्कि उनकी ओर से जनता लड़ रही है.इसीलिए सोशल मीडिया के नारे को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी नारा बना दिया. जरा देखिए, उत्तर प्रदेश में कन्नौज की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से क्या नारे लगवाए?चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
मनीष सिसोदिया की कांग्रेस-बीजेपी को चेतावनी- आतिशी पक्की क्षत्राणी है, बचकर रहनामनीष सिसोदिया ने कहा है कि मुझे दुख है कि बीजेपी और कांग्रेस मिलकर हमारी पूर्वी दिल्ली की प्रत्याशी आतिशी के धर्म को लेकर झूठ फैला रहे हैं. सिसोदिया ने बीजेपी और कांग्रेस को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि आतिशी का पूरा आतिशी सिंह है. वो राजपूतानी है. पक्की क्षत्राणी. उससे बचकर रहना.
Read more »
हल्ला बोल: 'विकास' सिर्फ बहाना है, वोट जाति से पाना है! Is caste politics, going to impact results of LS election? - Halla Bol AajTakचुनाव भी गजब चीज है, सालों साल से हर साल हो रहे हैं, हर बार शुरुआत विकास और देश की सुरक्षा जैसे मुद्दों से होती है, लेकिन खत्म होते ये मुद्दे जाने कहां दफ्न हो जाते हैं, और नेताओँ की जुबान जाति और धर्म की उसी रटी रटाई जुमलेबाजियों पर उतारू हो जाती है, जिसे असल वोट मंत्र माना जाता है. इस बार भी वही हो रहा है. दहकते और भड़कते राष्ट्रवाद के साथ शुरु हुए लोकसभा चुनाव जाति के महापड़ाव पर आ पहुंचे हैं. विकास और फिर राष्ट्रवाद के नाम पर शुरू हुई चुनावी जंग, चौथे चरण के चुनाव के ठीक पहले जात-पात की गलियों में घुस चुकी है. हिंदुस्तान के संविधान में जाति और धर्म के नाम वोट मांगने की इजाजत तो नहीं है, लेकिन समझदार को इशारा काफी होता है, इसी तर्ज पर विपक्षी पार्टियां पीएम के उस बयान पर आगबबूला हैं, जिसमें उन्होंने खुद को अतिपिछड़ा बताया था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
लोकसभा चुनाव : पहला चरण- 69.50, दूसरा चरण- 69.44, तीसरा चरण-63.24, चौथे चरण में धीमा मतदान, इशारा किस ओर? 10 बातेंलोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज शाम खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही आज थोड़ी तस्वीर साफ हो जाएगी कि केंद्र में किसकी सरकार बनने जा रही है. चौथे चरण के मतदान में पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल और बिहार की बेगूसराय की सीट पर है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हिंसा की खबर है. आसनसोल से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो चुनावी मैदान में हैं. वहीं बिहार की बेगूसराय सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह, आजेडी के तनवीर हसन और जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार मैदान में हैं. कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार करने के लिए बॉलीवुड से जुड़े लोग भी बेगूसराय की धरती पर पहुंचे थे. यह चरण बीजेपी के लिए भी काफी अहम है क्योंकि आज जिन 72 सीटों पर मतदान हो रहा है. उनमें से 45 सीटों पर 2014 में बीजेपी का क़ब्ज़ा था. ऐसे में बीजेपी के लिए ये चरण बेहद अहम है.
Read more »
धरतीपकड़: चुनाव हारने के रेकॉर्ड बना चुके हैं ये 5 लोग-Navbharat Timesचुनाव हमेशा जीतने के लिए लड़ा जाता है, यह बात कई मायनों में सच है लेकिन देश में कुछ लोग ऐसे भी हुए हैं जो चुनावी दंगल में हारने के लिए ही खड़े होते हैं। इन्हें 'धरती पकड़' के नाम से जाना जाता है। इनमें से कोई मनोरंजन के लिए तो कोई राष्ट्रवाद की भावना फैलाने के उद्देश्य से मैदान में होता है। यहां जानिए प्रमुख पांच 'धरती पकड़' के बारे में
Read more »
Cyclone Fani: 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद हो सकता है सबसे खतरनाक, हवा की रफ्तार हो सकती है 175 kmph, सेना अलर्ट परभीषण चक्रवाती तूफान फोनी (Cyclone Fani) के शुक्रवार को ओडिशा के पुरी में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर रक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिये गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे हजारों लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचाया गया है. संयुक्त तूफान चेतावनी केंद्र (जेडब्ल्यूटीसी) की तरफ से जारी नवीनतम पूर्वानुमान के मुताबिक 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद फोनी सबसे खतरनाक चक्रवात माना जा रहा है, जिसके तीन मई को दोपहर बाद जगन्नाथ पुरी से गुजरने की आशंका है और इस दौरान हवा की रफ्तार 175 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास रहने की उम्मीद है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर पुरी से करीब 660 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित तूफान ओडिशा तट की तरफ अभी 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है.
Read more »
राजतिलक: सुल्तानपुर का क्या है चुनावी समीकरण? Rajtilak: What's the political equation of Sultanpur? - Lok Sabha Election 2019 AajTakआजतक का चुनाव स्टूडियो पहुंच गया है उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में. उत्तर प्रदेश में गोमती किनारे बसे सुल्तानपुर की सल्तनत पर लंबे समय तक कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन रायबरेली और अमेठी की तरह कभी इसे वीवीआईपी सीट की अहमियत नहीं मिल सकी. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस के दुर्ग से सटे हुए क्षेत्र से गांधी परिवार के वारिस वरुण गांधी को उतारकर इसे हाई प्रोफाइल तो बनाया. साथ ही साथ 16 साल के अपने सूखे को भी खत्म कर कमल खिलाने में कामयाब रही. इस बार वरुण गांधी की जगह जब बीजेपी ने सुल्तानपुर सीट से उनकी मां मेनका गांधी को मैदान में उतारा है जिनके सामने महागठबंधन की तरफ से सोनू सिंह और कांग्रेस के संजय सिंह बड़ी चुनौती बन कर खड़े हैं. सुल्तानपुर से किसका होगा राजतिलक, ये सवाल लेकर आज यहां की जनता से जानने की कोशिश करेंगे कि क्या बेटे वरुण का ताज मां मेनका को पहनाएगा सुल्तानपुर?चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
खबरदार: मसूद अजहर पर बैन की चुनावी टाइमिंग पर सवाल! Ban on Masood Azhar creates political turmoil in India - khabardar AajTakखबरदार में आज हम पाकिस्तान के ग्लोबल आतंकवादी मसूद अज़हर पर भारत में देसी पॉलिटिक्स का विश्लेषण करेंगे क्योंकि पिछले चौबीस घंटे में जब से मसूद अज़हर पर प्रतिबंध का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र से पास हुआ है तब से ही देश में जमकर राजनीति हो रही है. चुनावी सीजन में ऐसा होना भी था क्योंकि कोई भी सरकार इतनी बड़ी कूटनीतिक जीत का क्रेडिट क्यों नहीं लेगी, वो भी तब जब उस चीन को प्रस्ताव पर रोक हटाने से मजबूर किया गया जो चीन अपनी सख्त विदेश नीति के लिए जाना जाता है. लेकिन चुनावी सीज़न में विपक्ष के लिए मजबूरी ये है कि वो सरकार को आसानी से क्रेडिट ना लेने दे.इसी के चक्कर में मसूद अज़हर पर बैन को लेकर चौबीस घंटे से राजनीति चल रही है, जिसमें कई तरह की बातें की गई हैं. देखें रिपोर्ट. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
