राजधानी की सातों सीटों के परिणाम को प्रभावित करने का माद्दा रखते हैं पूर्वांचली वोटर LokSabhaElections2019
इस बार लोकसभा चुनाव में दिल्ली के पूर्वांचली वोटर सभी पार्टियों के लिए अहम हैं. इस वर्ग को रिझाने के लिए बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सियासत में पूर्वांचली नेताओं को ही अपना चेहरा बनाया है.
हरियाणवी और पंजाबी वर्चस्व वाली दिल्ली की राजनीति अब पूर्वांचली वोटरों के ईर्द गिर्द घूम रही है. दिल्ली की सियासत में एक दौर था जब पारंपरिक तौर पर पंजाब और हरियाणा के आए नेताओं का वर्चस्व हुआ करता था. जाट, गुर्जर, और पंजाबी वोटर हर चुनाव में अहम थे. लंबे समय तक पंजाब और हरियाणा से जुड़े मुद्दे भी यहां की राजनीति में हावी रहे. दिल्ली के पहले तीन सीएम मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज ये तीनों नेता ही हरियाणा और पंजाब की पृष्ठभूमि से आकर राजधानी की सियासत में शिखर तक पहुंचे. एक अनुमान के मुताबिक दिल्ली में लगभग 35 फीसदी मतदाता पूर्वांचली हैं. यानी पूर्वांचली वोटर राजधानी की सातों सीटों के परिणाम को प्रभावित करने का माद्दा रखते हैं. इसी अहमियत को देखते हुए बीजेपी कांग्रेस और आप तीनों ही पार्टियों ने पूर्वांचल से आए नेताओं को पार्टियों में अहम पद दिए हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी बिहार से आते हैं और यहां की राजनीति में अच्छा दखल भी रखते हैं. कांग्रेस ने महाबल मिश्रा के जरिए इन वोटरों को साधने की कोशिश की है. इसके अलावा आप में भी दिलीप पांडे और गोपाल राय जैसे नेता भी यूपी और बिहार से आते हैं. सबसे बड़ा सवाल ये कि इस बार के लोकसभा चुनाव में पूर्वांचली वोटर किसकी तरफ जाएंगे. इस सवाल की पड़ताल करने के लिए दिल्ली आजतक की टीम ने राजधानी की उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली सीट पर पूर्वांचली वोटर्स का मन टटोला. पहले बात उत्तर -पूर्वी दिल्ली की जहां पूर्वांचली वोटरों की संख्या एक अनुमान के हिसाब से 40 प्रतिशत से भी ज्यादा है. यहां से मौजूदा सांसद मनोज तिवारी बिहार खुद पूर्वांचली हैं. साउथ दिल्ली पर भी पूर्वांचली वोटरों की संख्या 15 प्रतिशत से ज्यादा है. यहां बीजेपी के रमेश बिधूड़ी मौजूदा सांसद हैं. इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के विजेंदर सिंह और आप के राघव चड्ढा से है. यहां पूर्वांचली वोटरों की राय अपने सासंद के लिए अलग है. यहां लोग अपनी समस्याओं को लेकर परेशान भी हैं. दरअसल मनोज तिवारी और रमेश बिधूड़ी दोनों ही बीजेपी के नेता हैं लेकिन पूर्वांचली बनाम स्थानीय नेताओं की लड़ाई में दोनों नेता पार्टी में ही कई बार आमने-सामने रहे हैं. चाहे वो छठ घाट का विवाद हो या पूर्वांचली कार्यकर्ताओं पर बिधूड़ी समर्थकों पर मारपीट का आरोप लेकिन अब चुनाव सिर पर है तो पूर्वांचली वोटर की अहमियत को ध्यान में रखते हुए सभी पार्टियां इन्हें अपने साथ जोड़ने की हरसंभव कोशिश कर रही हैं. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली: घर में मिली रिटायर्ड विंग कमांडर की पत्नी की लाश, CCTV खंगाल रही पुलिसद्वारका सेक्टर-7 से पुलिस को सूचना मिली कि रिटायर्ड विंग कमांडर की पत्नी की हत्या कर दी गई है और लाश उनके घर पर है. पुलिस ने फिलहाल कत्ल और लूटपाट का मामला दर्ज कर वारदात की जांच शुरू कर दी है.
Read more »
खबरदार: चौथे चरण का मतदान आते-आते जाति पर चुनाव Analysis of politics over PM Narendra Modi's caste - khabardar AajTak2019 का चुनाव अब चौथे राउंड में पहुंच चुका है, सोमवार को 71 सीटों पर वोटिंग होनी हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए ये अहम राउंड है, क्योंकि इन 71 सीटों में बीजेपी ने पिछली बार 56 सीट पर जीत हांसिल करी थी, लेकिन बीजेपी से भी ज़्यादा ये राउंड कांग्रेस के लिए करो या मरो का है क्योंकि पिछली बार इन सीटों में सिर्फ 2 सीटों पर कांग्रेस जीती थी. इस राउंड के साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान की भी इस चुनाव में एंट्री हो रही है, जहां अभी चार महीने पहले ही बनी कांग्रेस की सरकारों का पहला चुनावी टेस्ट होगा. 2019 के इस चौथे चुनावी टेस्ट के बीच अब चुनाव प्रधानमंत्री की जाति पर भी चला गया है, बात असली पिछड़ा और नकली पिछड़ा की होने लगी है. आज ख़बरदार में हम विश्लेषण करेंगे कि आखिर चुनाव जाति के मुद्दे पर क्यों चला गया है? पिछड़ा वाली राजनीति में चुनावी गणित का क्या चक्कर है? क्योंकि कल और आज में पीएम नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर बहुत राजनीति हुई है. प्रधानमंत्री ने कल उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रैली में अपनी जाति की जो बात की उस पर उनके राजनैतिक विरोधियों की तीखी प्रतिक्रियाएं आईं हैं. देखें वीडियो.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
Live : लोकसभा चुनाव 2019 का चौथा चरण, 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदाननई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इन उत्तरप्रदेश की 13 बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडीसा की 6, राजस्थान की 13 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। 17वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में हो रहे चुनाव में 543 में से 303 सीटों पर मतदान हो चुका है। पेश हैं मतदान से जुड़े ताजा अपडेट्स-
Read more »
दिल्ली पहुंची बंगाल की लड़ाई, TMC ने की बाबुल सुप्रियो की शिकायतटीएमसी ने शिकायत में बाबुल सुप्रियो पर बरभनी के बूथ नंबर 199 पर टीएमसी के पोलिंग एजेंट से बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. टीएमसी का आरोप है कि बाबुल सुप्रियो लोगों को धमका रहे हैं. टीएमसी ने इस मामले में EC से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
Read more »
बीरभूम में TMC नेता के घर भीड़ का हमला, दिल्ली की केमिकल फैक्ट्री में लगी आगहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, National Today News in Hindi LIVE Updates: Lok Sabha Election 2019 में चौथे चरण के तहत आज (29 अप्रैल) 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस दौरान राजस्थान और मध्य प्रदेश में पहली बार वोटिंग हो रही है, जबकि महाराष्ट्र और ओडिशा में आखिरी चरण का चुनाव है।
Read more »
डेढ़ करोड़ रुपये की लूट की वारदात में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, 3 लुटेरे गिरफ्तारदिल्ली पुलिस ने बीते मार्च महीने में दिल्ली के सावन पार्क इलाके में हुई डेढ़ करोड़ से ज्यादा की लूट की वारदात के एक मामले में मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.
Read more »
भारत में बड़े हमले की तैयारी में आईएसआई, खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में खुलासापाकिस्तान की आईएसआई भारत में बड़े हमले की फिराक में है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा गृह मंत्रालय को भेजी गई एक रिपोर्ट
Read more »
IPL-12: धोनी की चेन्नई और पंत की दिल्ली के मुकाबले से निकलेगा इस बार का टॉपरचेन्नई और दिल्ली दोनों ही टीमों के अभी 12-12 मैचों से 16-16 अंक हैं. बुधवार को मैच जीतने वाली टीम के 18 अंक हो जाएंगे.
Read more »
दिल्ली में 'स्टार पावर' की जंग, मैदान में क्रिकेटर, बॉक्सर, एक्टर और सिंगर– News18 हिंदीलोकसभा 2019 के लिए सभी पार्टियों ने नेताओं से ज्यादा खेल जगत और फिल्म जगत से जुड़े सितारों को चुनावी मैदान में उतारने पर तवज्जो दी है. दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस के तीन क्षेत्रों में गौतम गंभीर, हंसराज हंस व विजेंदर सिंह के चुनाव मैदान में आने से दो मौजूदा सांसदों के टिकट कट गए हैं. इतना ही नहीं दिल्ली के अलावा अन्य जगहों पर भी फिल्मी सितारों को जगह दी गई है. चाहे हम पंजाब की बात करें तो सनी देओल, मुंबई की बात करें तो उर्मिला मातोंडकर, मुनमुन सेन, हेमा मालिनी, बाबुल सुप्रियो, जया प्रदा, रवि किशन, दिनेश निरहुआ जैसे अभिनेता व गायक चुनाव मैदान में हैं.
Read more »
दिल्ली: सिविल लाइंस इलाके में कार और साइकिल की टक्कर, बुजुर्ग की मौतएक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बुधवार रात में उस समय हुई जब पीड़ित एक सिग्नल से दाहिने ओर मुड़ा और विपरीत दिशा से आ रही कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी.
Read more »
