प्रयागराज में दो गुटों में पत्थरबाजी में रोडवेज ड्राइवर की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवे जाम कर दिया, PAC तैनात

Prayagraj News News

प्रयागराज में दो गुटों में पत्थरबाजी में रोडवेज ड्राइवर की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवे जाम कर दिया, PAC तैनात
प्रयागराज की खबरधूमनगंज न्यूजजीटी रोड इलाहाबाद जाम
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

​प्रयागराज के शहर पश्चिमी क्षेत्र के धूमनगंज में दीपावली के एक दिन पहले और एक बाद फिर से बवाल हो गया है। जीटी रोड पर मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे मुंडेरा चुंगी के पास दो गुटों के बीच विवाद के बाद ईट पत्थर चले। जिसमें से पर ईट लगने से एक युवक की मौत हो...

शिवपूजन सिंह, प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के शहर पश्चिमी क्षेत्र के धूमनगंज में दीपावली के एक दिन पहले और एक बाद फिर से बवाल हो गया है। जीटी रोड पर मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे मुंडेरा चुंगी के पास दो गुटों के बीच विवाद के बाद ईट पत्थर चले। जिसमें से पर ईट लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस वारदात में मृतक की शिनाख्त रोडवेज में ड्राइवर के तौर पर हुई है। उसकी मौत से आक्रोशित साथियों ने एक कार में तोड़फोड़ किया। कुछ ही मिनट में मृतक के मोहल्ले से आए परिजनों और मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने प्रयागराज कानपुर नेशनल हाईवे जीटी रोड को पर डेडबॉडी रख चक्का जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ती गई और पुलिस बैकफुट पर आ गई। उच्च अधिकारियों के पहुंचने पर स्थिति को कंट्रोल किया गया और बड़ी संख्या में पीएसी और पुलिस बल तैनात है। अभी भी स्थिति नियंत्रण में है लेकिन आवागमन बाधित है। नेशनल हाईवे पर आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है लेकिन हजारों लोग ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि जीटी रोड पटरी के किनारे एक सफेद रंग की कार के पास लगभग सात की संख्या में लोग एकत्र होकर बात आपस में बात कर रहे हैं। तभी 2 युवक ईंट से हमला करते हैं। एकत्र युवक डिफेंस के लिए कुछ सीढ़ी पर और कुछ बगल में दुकानों की तरफ भागते हैं और उसमें से दो युवक ने मोर्चा संभाल लिया। एक युवक तेजी से हाथ में ईट लेकर जीटी रोड की तरफ से आता है। कार की ओट लेकर बचाव पक्ष का युवक भी ललकारता है। डिफेंस करता है। लेकिन हमलावर दोनों युवक के ईंट को टारगेट रखते हुए काफी पास आ जाते हैं। पीछे का युवक पहले ईंट चलता है उसके ईंट से सामने वाले व्यक्ति लड़खड़ा कर गिर जाता है। गिरते ही दूसरा हमलावर युवक सीधे आधा ईंट जमीन पर गिरे युवक की सर के पीछे मारता है। वार इतना सटीक और घातक था कि युवक तुरंत शांत हो जाता है। शायद युवक की तुरंत ही मौत हो जाती है। हमलावर युवक मौके से भाग जाते हैं। मृतक का नाम रवेंद्र उर्फ मन्नू बताया गया, वह रोडवेज में संविदा पर चालक है और अपने भाई के साथ मुंडेरा आया था। परिजनों की मांग है कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और उन पर सख्त कार्रवाई हो।.

शिवपूजन सिंह, प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के शहर पश्चिमी क्षेत्र के धूमनगंज में दीपावली के एक दिन पहले और एक बाद फिर से बवाल हो गया है। जीटी रोड पर मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे मुंडेरा चुंगी के पास दो गुटों के बीच विवाद के बाद ईट पत्थर चले। जिसमें से पर ईट लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस वारदात में मृतक की शिनाख्त रोडवेज में ड्राइवर के तौर पर हुई है। उसकी मौत से आक्रोशित साथियों ने एक कार में तोड़फोड़ किया। कुछ ही मिनट में मृतक के मोहल्ले से आए परिजनों और मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने प्रयागराज कानपुर नेशनल हाईवे जीटी रोड को पर डेडबॉडी रख चक्का जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ती गई और पुलिस बैकफुट पर आ गई। उच्च अधिकारियों के पहुंचने पर स्थिति को कंट्रोल किया गया और बड़ी संख्या में पीएसी और पुलिस बल तैनात है। अभी भी स्थिति नियंत्रण में है लेकिन आवागमन बाधित है। नेशनल हाईवे पर आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है लेकिन हजारों लोग ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि जीटी रोड पटरी के किनारे एक सफेद रंग की कार के पास लगभग सात की संख्या में लोग एकत्र होकर बात आपस में बात कर रहे हैं। तभी 2 युवक ईंट से हमला करते हैं। एकत्र युवक डिफेंस के लिए कुछ सीढ़ी पर और कुछ बगल में दुकानों की तरफ भागते हैं और उसमें से दो युवक ने मोर्चा संभाल लिया। एक युवक तेजी से हाथ में ईट लेकर जीटी रोड की तरफ से आता है। कार की ओट लेकर बचाव पक्ष का युवक भी ललकारता है। डिफेंस करता है। लेकिन हमलावर दोनों युवक के ईंट को टारगेट रखते हुए काफी पास आ जाते हैं। पीछे का युवक पहले ईंट चलता है उसके ईंट से सामने वाले व्यक्ति लड़खड़ा कर गिर जाता है। गिरते ही दूसरा हमलावर युवक सीधे आधा ईंट जमीन पर गिरे युवक की सर के पीछे मारता है। वार इतना सटीक और घातक था कि युवक तुरंत शांत हो जाता है। शायद युवक की तुरंत ही मौत हो जाती है। हमलावर युवक मौके से भाग जाते हैं। मृतक का नाम रवेंद्र उर्फ मन्नू बताया गया, वह रोडवेज में संविदा पर चालक है और अपने भाई के साथ मुंडेरा आया था। परिजनों की मांग है कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और उन पर सख्त कार्रवाई हो।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

प्रयागराज की खबर धूमनगंज न्यूज जीटी रोड इलाहाबाद जाम GT Road Prayagraj News दो ग्रुप में बवाल इलाहाबाद बमबाजी Bambaji News Crime In Prayagraj Prayagraj Kanpur Highway

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हाथरस में पशुमित्र के हत्यारों पर कार्रवाई के लिए बवाल, पथराव में दारोगा घायल; PAC तैनातहाथरस में पशुमित्र के हत्यारों पर कार्रवाई के लिए बवाल, पथराव में दारोगा घायल; PAC तैनातहाथरस में पशुमित्र विनय कुमार की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शव गांव पहुंचने पर हंगामा शुरू हो गया और लोग हत्यारों को गोली मारने की मांग करने लगे। पुलिस के साथ झड़पें हुईं और आरोपियों के घर पर पथराव किया गया जिसमें एक दारोगा घायल हो गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया...
Read more »

वाराणसी में वकीलों ने दारोगा और सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कचहरी में PAC तैनात, जानिए बवाल की वजहवाराणसी में वकीलों ने दारोगा और सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कचहरी में PAC तैनात, जानिए बवाल की वजहवाराणसी में वकीलों ने एक दारोगा और कुछ सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस घटना के बाद दारोगा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह विवाद एक पुराने केस से जुड़ा है, जिसमें दारोगा पर एक वकील के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप था.
Read more »

बाराबंकी में ‘I LOVE MOHAMMAD’ पोस्टर फाड़े जाने के बाद भारी बवाल, PAC तैनातबाराबंकी में ‘I LOVE MOHAMMAD’ पोस्टर फाड़े जाने के बाद भारी बवाल, PAC तैनातबाराबंकी के फैजुल्लागंज मोहल्ले में 'I LOVE MOHAMMAD' पोस्टर फाड़े जाने के बाद तनाव फैल गया. घटना से आक्रोशित लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हालात काबू में आ गए. CCTV फुटेज में आरोपी धनीराम का चेहरा कैद हुआ है. पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है और भारी फोर्स की तैनाती कर शांति बनाए रखी गई है.
Read more »

बरेली बवाल: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट... इन इलाकों में ड्रोन से निगरानी; पुलिस-PAC और RAF के 8500 जवान तैनातबरेली बवाल: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट... इन इलाकों में ड्रोन से निगरानी; पुलिस-PAC और RAF के 8500 जवान तैनातबरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए जिले में फिर इंटरनेट सेवा शनिवार तक बंद कर दी गई है। पुलिस-प्रशासन की ओर से हाई अलर्ट भी जारी किया गया है। शहर
Read more »

PAC: वित्त, रक्षा, रेलवे समेत अहम मुद्दों की जांच के लिए उप-समितियों का गठन; जानें किस समिति के कौन हैं सदस्यPAC: वित्त, रक्षा, रेलवे समेत अहम मुद्दों की जांच के लिए उप-समितियों का गठन; जानें किस समिति के कौन हैं सदस्यसंसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने वित्त, रक्षा, रेलवे और नागरिक मामलों समेत कई अहम मुद्दों की जांच के लिए छह उप-समितियों का गठन किया है। इन समितियों का काम सरकारी विभागों में
Read more »

संभल में 'कल्कि धाम' के पास मस्जिद पर चला बुलडोजर, पूरा स्ट्रक्चर ध्वस्त, तीन थानों की पुलिस फोर्स और PAC रही तैनातसंभल में 'कल्कि धाम' के पास मस्जिद पर चला बुलडोजर, पूरा स्ट्रक्चर ध्वस्त, तीन थानों की पुलिस फोर्स और PAC रही तैनातसंभल जिले के एचौड़ा कंबोह में सार्वजनिक पार्क की 265 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर बनी एक अवैध मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन हुआ. कल्कि धाम के पास बनी 'छोटी मस्जिद' को तहसीलदार के बेदखली आदेश के बाद नायब तहसीलदार और सीओ की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया. 11 जून को नोटिस दिया गया था, लेकिन मस्जिद पूरी नहीं हटाई गई थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:10:17