PAC: वित्त, रक्षा, रेलवे समेत अहम मुद्दों की जांच के लिए उप-समितियों का गठन; जानें किस समिति के कौन हैं सदस्य

Parliament News

PAC: वित्त, रक्षा, रेलवे समेत अहम मुद्दों की जांच के लिए उप-समितियों का गठन; जानें किस समिति के कौन हैं सदस्य
Public Accounts CommitteeSix CommitteesPac
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 25 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 111%
  • Publisher: 51%

संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने वित्त, रक्षा, रेलवे और नागरिक मामलों समेत कई अहम मुद्दों की जांच के लिए छह उप-समितियों का गठन किया है। इन समितियों का काम सरकारी विभागों में

संसद की लोक लेखा समिति ने वित्त , रक्षा , रेलवे और नागरिक मामलों समेत कई अहम मुद्दों की जांच के लिए छह उप-समितियों का गठन किया है। इन समितियों का काम सरकारी विभागों में देरी, गड़बड़ियों और ऑडिट रिपोर्टों में दर्ज मामलों की गहराई से जांच करना होगा। इसमें देरी से बने 'धनुष' तोप प्रणाली से लेकर दूरसंचार विभाग में स्पेक्ट्रम प्रबंधन की ऑडिट रिपोर्ट तक कई अहम विषय शामिल हैं। यह भी पढ़ें - Politics: शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल के CEO पर आरोप साबित करें सीएम ममता, TMC चीफ ने लगाए हैं धमकाने के आरोप वित्त संबंधी मामलों की जांच के लिए समिति वित्त पर बनी उप-समिति का संयोजन सुखेंदु शेखर रे करेंगे और कांग्रेस नेता अमर सिंह वैकल्पिक संयोजक होंगे। इस समिति में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, सी.

एम, रमेश, अनुराग ठाकुर, टीडीपी के एम. श्रीनिवासुलु रेड्डी और जनसेना पार्टी केबालाशोवरी वल्लभनेनी शामिल होंगे। रक्षा मामलों की जांच समिति में कौन-कौन? रक्षा पर बनी उप-समिति की संयोजक भाजपा नेता अपराजिता सारंगी होंगी। इसमें वैकल्पिक संयोजक सी.एम. रमेश होंगे। समिति में वल्लभनेनी, सूर्या, रेड्डी,रविशंकर प्रसाद और टीआर बालू सदस्य हैं। रेलवे उप-समिति की समिति रेलवे से जुड़े मामलों की जांच के लिए भाजपा के के. लक्ष्मण को संयोजक और डीएमके नेता तिरूची शिवा को वैकल्पिक संयोजक बनाया गया है। समिति में सौगत राय , जय प्रकाश , अशोक चव्हाण, जगदंबिका पाल और अनुराग ठाकुर सदस्य हैं। सिविल-I और सिविल-II उप-समिति सिविल-I उप-समिति की संयोजन जिम्मेदारी सपा नेता धर्मेंद्र यादव को दी गई है, जबकि वैकल्पिक संयोजक भाजपा के निशिकांत दुबे होंगे। इस समिति में तिरुची शिवा, शक्तिसिंह गोहिल, अमर सिंह, अशोक चव्हाण और रविशंकर प्रसाद सदस्य हैं। सिविल-II समिति के संयोजक डीएमके नेता टीआर बालू होंगे और भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी वैकल्पिक संयोजक। इसमें सौगत राय, जय प्रकाश, जगदंबिका पाल, प्रफुल पटेल और के. लक्ष्मण सदस्य होंगे। यह भी पढ़ें - India-Afghan Ties: भारत-अफगानिस्तान के बीच मजबूत होंगे हवाई संपर्क, मुत्ताकी बोले- व्यापार बढ़ाने के लिए सहमत कार्रवाई रिपोर्ट में देरी की जांच सरकारी विभागों द्वारा ऑडिट टिप्पणियों पर कार्रवाई रिपोर्ट देने में हो रही देरी की जांच के लिए बनी उप-समिति में सुधांशु त्रिवेदी, सौगत राय, अपराजिता सरंगी, प्रफुल पटेल और निशिकांत दुबे सदस्य होंगे। पीएसी के इन छह उप-समितियों का मकसद सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाना और जवाबदेही तय करना है, ताकि भविष्य में देरी और लापरवाही के मामलों को कम किया जा सके।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Public Accounts Committee Six Committees Pac Diverse Issues Dhanush Gun System Finance Defence Spectrum Management Department Of Telecommunications Cag India News In Hindi Latest India News Updates संसद लोक लेखा समिति छह समितियां पीएसी धनुष तोप प्रणाली वित्त रक्षा स्पेक्ट्रम प्रबंधन दूरसंचार विभाग कैग रिपोर्ट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी की बड़ी खबरें: कंगना रनोट ने कोर्ट से मांगा एक सप्ताह का समय, आगरा में पेश हुईं सुप्रीमकोर्ट की वकीलयूपी की बड़ी खबरें: कंगना रनोट ने कोर्ट से मांगा एक सप्ताह का समय, आगरा में पेश हुईं सुप्रीमकोर्ट की वकीलअलीगढ़ के नगला कलार इलाके में नाले में एक PAC जवान का शव मिला। वह पिछले 10 दिन से लापता चल रहा था। परिजनों ने बन्नादेवी थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अलीगढ़ की 38वीं बटालियन PAC में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात अमित कुमार
Read more »

दिल्ली विधानसभा में आज पेश होगी दूसरी CAG रिपोर्ट, सामने आएगा हेल्थ सेक्टर का लेखा-जोखादिल्ली विधानसभा में आज पेश होगी दूसरी CAG रिपोर्ट, सामने आएगा हेल्थ सेक्टर का लेखा-जोखाDelhi Assembly Updates: दिल्ली विधानसभा में आज पब्लिक हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सेवाओं पर सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट पेश की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने शराब नीति पर सीएजी की रिपोर्ट की जांच PAC को सौंप दी है। PAC को तीन महीने में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया...
Read more »

दिल्ली में AAP का चीफ कौन? न अरविंद केजरीवाल-न आतिशी, जानिए किसके सिर सजा ताज, ये फैसले भी जानिएदिल्ली में AAP का चीफ कौन? न अरविंद केजरीवाल-न आतिशी, जानिए किसके सिर सजा ताज, ये फैसले भी जानिएAAP PAC Meet: आम आदमी पार्टी यानी AAP की PAC बैठक में सौरभ भारद्वाज को दिल्ली अध्यक्ष नियुक्त किया गया. संगठन को मजबूत करने के लिए चार राज्यों में प्रभारी और दो राज्यों में अध्यक्ष बनाए गए हैं.
Read more »

UP पुलिस में 4543 पदों पर सीधी भर्ती, 11 सितंबर तक कर सकेंगे अप्लाईUP पुलिस में 4543 पदों पर सीधी भर्ती, 11 सितंबर तक कर सकेंगे अप्लाईउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने 4 हजार 543 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इनमें SI के 4 हजार 242, प्लाटून कमांडर PAC के 135, विशेष सुरक्षा बल के 60 और महिला PAC के 106 पद शामिल हैं. आवेदन 12 अगस्त से 11 सितंबर 2025 तक होंगे. विस्तृत जानकारी और आवेदन लिंक uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है.
Read more »

हाथरस में पशुमित्र के हत्यारों पर कार्रवाई के लिए बवाल, पथराव में दारोगा घायल; PAC तैनातहाथरस में पशुमित्र के हत्यारों पर कार्रवाई के लिए बवाल, पथराव में दारोगा घायल; PAC तैनातहाथरस में पशुमित्र विनय कुमार की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शव गांव पहुंचने पर हंगामा शुरू हो गया और लोग हत्यारों को गोली मारने की मांग करने लगे। पुलिस के साथ झड़पें हुईं और आरोपियों के घर पर पथराव किया गया जिसमें एक दारोगा घायल हो गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया...
Read more »

बाराबंकी में ‘I LOVE MOHAMMAD’ पोस्टर फाड़े जाने के बाद भारी बवाल, PAC तैनातबाराबंकी में ‘I LOVE MOHAMMAD’ पोस्टर फाड़े जाने के बाद भारी बवाल, PAC तैनातबाराबंकी के फैजुल्लागंज मोहल्ले में 'I LOVE MOHAMMAD' पोस्टर फाड़े जाने के बाद तनाव फैल गया. घटना से आक्रोशित लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हालात काबू में आ गए. CCTV फुटेज में आरोपी धनीराम का चेहरा कैद हुआ है. पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है और भारी फोर्स की तैनाती कर शांति बनाए रखी गई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:51:55