केजरीवाल ने कहा, पीएम से पाकिस्तान तो संभलता नहीं दिल्ली पुलिस को क्या संभालेंगे (PankajJainClick )
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव से पहले प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं. उत्तरी पूर्वी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार को चौपाल का उद्घाटन करने पहुंचे केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य की मांग करते हुए अपना दर्द बयां किया.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसी से नहीं मिलते. मैं 4 साल से टाइम मांग रहा हूं, मुझसे भी नहीं मिले. घर में चोरी हो जाए तो दिल्ली के लोग कहां जाएं? उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम से पाकिस्तान तो संभलता नहीं दिल्ली पुलिस को क्या संभालेंगे. अरविंद केजरीवाल ने इस लोकसभा चुनाव में दिल्ली को पूर्ण राज्य को मुख्य मुद्दा बना लिया है. बुराड़ी में जनता को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दिल्ली में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं. बच्चियों के साथ दिल्ली में बलात्कार हो रहे हैं. जनता और विधायक की पुलिस सुनती नहीं है, क्योंकि पुलिस प्रधानमंत्री के अंडर आती है. अब हमारे घर में बेटी के साथ कुछ गलत हो जाए तो हम प्रधानमंत्री के पास जाएं क्या? केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि हमने प्रधानमंत्री को कई बार कहा कि दिल्ली पुलिस हमें दे दो, वो कहते हैं दिल्ली पुलिस मैं चलाऊंगा, लेकिन इनसे पाकिस्तान तो संभलता नहीं है. केजरीवाल ने कहा कि पहले पाकिस्तान संभाल लो. दिल्ली पूर्ण राज्य बनेगी तो दिल्ली पुलिस आपके विधायक और मुख्यमंत्री के अंडर आएगी, अगर दिल्ली पुलिस काम नहीं करती है तो जनता विधायक से शिकायत कर सकती है. विधायक के पास पावर होगी कि वो एसएचओ का अगले दिन ट्रांसफर कर दे. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस की तारीफ की और जनता से पुलिस के हालात सुधारने का वादा भी किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के कर्मचारी बहुत अच्छे हैं. केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि जैसे सरकारी स्कूल और सरकारी अस्पताल ठीक किए वैसे ही दिल्ली पुलिस को ठीक करेंगे. दिल्ली पूर्ण राज्य बनते ही ऐसी कानून व्यवस्था लाएंगे कि जब रात को 11 बजे भी बहू-बेटी घर से बाहर निकलेंगी, तो किसी की आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं होगी. आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली को अधूरा राज्य बताते हुए कई सवाल खड़े किए हैं. पूर्ण राज्य की मांग को लेकर अरविंद केजरीवाल 1 मार्च से अनिश्चितकालीन उपवास करने वाले थे हालांकि उन्होंने एयर स्ट्राइक केब बाद उपवास स्थगित कर दिया. फिलहाल अपनी जनसभाओं से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और अरविंद केजरीवाल पूर्ण राज्य की मांग जनता के सामने उठाते हुए वोट मांगते नज़र आ रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
JNU देशद्रोह केस: दिल्ली सरकार नहीं देती है इजाजत तो हम खुद करेंगे कार्रवाई- कोर्टसुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि हम वीडियो देखेंगे और अगर सरकार अनुमति नहीं देगी, तो भी हम 11 मार्च को सबूत का वीडियो देखकर कार्रवाई करेंगे.
Read more »
येदियुरप्पा के बहाने PM मोदी पर बिफरे केजरीवाल, कहा- लाशें गिन रही है BJPयेदियुरप्पा ने जवानों की शहादत को लोकसभा चुनाव से जोड़ा था. इस पर विवाद बढ़ता देख कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने सफाई पेश की और कहा कि जवानों की शहादत का चुनावी फायदा लेने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि देश पहले है, न कि चुनाव.
Read more »
दिल्ली सरकार की अनुमति बिना भी कन्हैया और अन्य पर राजद्रोह की सुनवाई करेगा कोर्टHearing in court against Kanhaiya Kumar | कोर्ट नाराजगी जताते हुए कहा- दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दायर करने में 3 साल लगाए, अब सरकार भी 3 साल लगाएगी दिल्ली पुलिस की ओर से दायर चार्जशीट का अध्ययन कर रही है राज्य सरकार
Read more »
DCW चीफ ने पुलिस आयुक्त से की अवैध शराब के बढ़ते कारोबार पर कार्रवाई की मांगमहिला आयोग की अध्यक्ष ने दिल्ली में अवैध शराब के अड्डों को ख़त्म करने के लिए पुलिस आयुक्त से तुरंत सभी जिलों के पुलिस उपायुक्तों की एक उच्च स्तरीय मीटिंग बुलाने के लिए कहा. साथ ही उन्होंने पुलिस आयुक्त से यह भी पता लगाने को कहा है कि हफ्ता बसूली के पैसे कैसे इकठ्ठा किए जाते हैं.
Read more »
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की छह सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया, कांग्रेस से गठबंधन नहींआम आदमी पार्टी ने दिल्ली की छह सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया, कांग्रेस से गठबंधन नहीं AAP Delhi LoksabhaElections Congress आप दिल्ली कांग्रेस लोकसभाचुनाव
Read more »
अभिनंदन ने कहा- पाक में शारीरिक नहीं, मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गयाWing Commander Abhinandan told that he was mentally harassment by pak | शनिवार सुबह विंग कमांडर ने वायुसेना के अधिकारियों और करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात की हॉस्पिटल में अभिनंदन को सामान्य करने की प्रक्रिया से गुजारा जा रहा
Read more »
दिल्ली आसपास के इलाकों में अगले 2 घंटे में बारिश, ओलावृष्टि की संभावनाशनिवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई, इस कारण दिल्ली के लोगों को ठंड से राहत मिलती नहीं दिखती.
Read more »
दिल्ली को जानता नहीं था, 2014 में यही वरदान साबित हुआ: PM मोदीप्रधानमंत्री ने कहा कि अब ये नया भारत अपने सामर्थ्य, अपने साधन, अपने संसाधनों पर भरोसा करते हुए आगे बढ़ रहा है, अपनी बुनियादी कमजोरियों को दूर करने का, अपनी चुनौतियों को कम करने का प्रयास कर रहा है.
Read more »
