Gen Z Investment Tips: हमेशा सेविंग-इन्वेस्टमेंट के तरीके हमें हमारे पापा ही समझाते थे. ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी कि आज के समय में Gen Z इंवेस्टमेंट में कमाल कर रहे हैं. इस खबर में हम आपको ऐसे Gen Z के इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में बताएंगे.
Gen Z Investment Plan: बचपन से हमने पापा को सेविंग-इन्वेस्टमेंट करते देखा है. बड़े होने के बाद पापा हमें अपने सेलरी को सही जगह इन्वेस्ट करने की सलाह देने लगे. लेकिन क्या आप पता है, कि आज के समय में इंवेस्टमेंट का सही खेल पापा की जेनरेशन या मिलेनियल्स नहीं, बल्कि नई पीढ़ी यानी Gen Z समझ रही है.
15 से 28 साल के युवा पुरानी इन्वेस्टमेंट सोच से आगे बढ़कर स्मार्ट और मॉडर्न ऑप्शन चुन रहे हैं. वे बिना सीधे शेयर खरीदे, मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं. इस खबर में हम आपको ऐसे 3 बड़े तरीके बताएंगे, जिसके जरिए Gen Z भारत के इंवेस्टमेंट के तरीके को बदल रहा है. डिडिटल गोल्ड सोना में इंवेस्ट करना भारत में हमेशा सेफ माना गया है. लेकिन Gen Z मॉडर्न तरीके से गोल्ड इंवेस्टमेंट कर रहे हैं. युवा नकदी या गहनों की बजाय डिजिटल गोल्ड और SGBs खरीद रहे हैं. आपको बता दें, डिजिटल गोल्ड का सबसे बड़ा फायदा है कि आप छोटे अमाउंट से शुरुआत कर सकते हैं, स्टोरेज की झंझट नहीं होती और इसे बेचने भी आसान होता है. आपको बता दें, 2025 में गोल्ड ETFs ने 60% तक का शानदार रिटर्न दिया, जो कि Nifty 50 की 25% ग्रोथ से कहीं ज्यादा था. ऐसे में युवा समझ रहे हैं कि इस तरीके से कम पूंजी में स्मार्ट रिटर्न कमाया जा सकता है. क्रिप्टो में करें इंवेस्ट क्रिप्टोकरेंसी Gen Z के लिए एक रोमांचक और हाई-ग्रोथ ऑप्शन है. CoinSwitch के 2025 की आंकड़ों के अनुसार, 18 से 25 साल के युवा अब 37% से भी ज्यादा क्रिप्टो इन्वेस्टर का ग्रुप बन चुके हैं. वहीं युवा बिटकॉइन, इथेरियम और मेमेकोइन्स में एक स्थिर निवेश रणनीति यानी DCA अपनाकर जोखिम को समझदारी से संभाल रहे हैं. 2025 में Chainalysis ने भारत को दुनिया का नंबर 1 क्रिप्टो अपनाने वाला देश बताया, जिसमें Gen Z की भूमिका सबसे ज्यादा रही. SIP Gen Z में SIP का इस्तेमाल भी तेजी से देखा जा रहा है. अगर आपको लगता है कि Gen Z सिर्फ रिस्क लेना जानते हैं, तो आपको बता दें, साल 225 में 40% नए SIP अकाउंट 35 साल से कम उम्र के युवाओं ने खोले. वहीं ScanX के अनुसार, भारत के लगभग 75 लाख करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड AUM में से 48% हिस्सा Gen Z और मिलेनियल्स के पास है. Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Investment Tips Gen Z Gen Z Investing Trends India Gen Z Gold Investment Digital SGB Popularity Young Investors Digital Gold Adoption India Crypto Adoption Gen Z India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Apple की बड़ी तैयारी, सस्ता मैकबुक, iPhone और iPad जल्द करेगा लॉन्च2025 खत्म होने वाला है और ऐपल ने 2026 को लेकर अपना बड़ा प्लान तैयार कर लिया है. साल 2026 में हमें ना सिर्फ एक सस्ता iPhone देखने को मिलेगा. बल्कि कंपनी सस्ता मैकबुक और iPad भी लाने की तैयारी में है. ये सभी प्रोडक्ट्स अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं. आइए जानते हैं iPhone 17e, iPad 12th Gen और नए MacBook में क्या खास होगा.
Read more »
PIB Fact Check: पूर्व आर्मी चीफ के बाद अब ले. जनरल ढिल्लों का वीडियो निकला AI डीपफेक, तेजस क्रैश के बाद हुआ वायरलDeepfake video of Lt Gen KJS Dhillon: दुबई एयर शो में तेजस प्लेन के क्रैश होने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) केजेएस ढिल्लों के नाम से वायरल किया जा रहा वीडियो फर्जी निकला है. पता चला है कि यह वीडियो एआई तकनीक का इस्तेमाल कर भारत को बदनाम करने के लिए बनाया गया था.
Read more »
पूर्व नेपाली पीएम ओली ने पार्टी की सिक्योरिटी फोर्स बनाई: सरकार पर सुरक्षा में फेल होने का आरोप; अंतरिम सरक...Nepal Political Tension; पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली ने CPN-UML के लिए ‘नेशनल वॉलंटियर सर्विस’ नाम की सिक्योरिटी फोर्स बनाई। कहा—सरकार सुरक्षा देने में फेल है। Gen-Z प्रदर्शनों के बाद UML कार्यकर्ताओं में झड़पें बढ़ीं; कई इलाकों में हिंसा हुई।
Read more »
Economic Crisis Hoodie: साल 2008 की मंदी की याद दिलाती है यह हूडी, ऑनलाइन 16000 रुपये में बिकी, Gen Z में काफी क्रेजStreetwear Brand: साल 2008 में आए आर्थिक संकट से जुड़ी एक हूडी 16 हजार रुपये से ज्यादा में बिकी है। इसे एक कंपनी ने ऑनलाइन बेचा है। ऐसे कपड़े Gen Z को काफी पसंद आ रहे हैं।
Read more »
moto g57 POWER लॉन्च हुआ 8GB रैम, 7000mAh बैटरी के साथ, दुनिया का पहला Snapdragon 6s Gen 4 स्मार्टफोनमोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन moto g57 POWER को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। इस फोन में 7 हजार एमएएच बैटरी, 8 जीबी रैम, फुल एचडी प्लस डिस्प्ले जैसी खूबियां हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी बड़ी...
Read more »
Moto G57 Power लॉन्च: 7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स सस्ते मेंमोटोरोला ने भारत में Moto G57 Power 5G लॉन्च किया है। इसमें 7,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा है। 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है, लेकिन शुरुआती ऑफर में यह 12,999 रुपये में उपलब्ध है। यह फोन 3 दिसंबर से फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर मिलेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 चिपसेट भी...
Read more »
