Deepfake video of Lt Gen KJS Dhillon: दुबई एयर शो में तेजस प्लेन के क्रैश होने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) केजेएस ढिल्लों के नाम से वायरल किया जा रहा वीडियो फर्जी निकला है. पता चला है कि यह वीडियो एआई तकनीक का इस्तेमाल कर भारत को बदनाम करने के लिए बनाया गया था.
PIB Fact Check on Lt Gen KJS Dhillon video of Dubai Tejas Crash : दिवंगत जनरल रावत ने कहा था कि देश को ढाई मोर्चों पर लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए. उनका इशारा पाकिस्तान और चीन के साथ ही देश में पनप रहे विघटनकारियों की ओर था.
जो रहते और खाते तो भारत का हैं लेकिन वफादारी दुश्मन देशों से निभाते हैं. ऐसे ही विघटनकारियों को दुबई तेजस फाइटर प्लेन क्रैश को भारत को नीचा दिखाने की घटना के रूप में यूज कर लिया. उन्होंने जम्मू कश्मीर में तैनात रहे साहसी लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों का एआई से फर्जी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. अब इस वीडियो पर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने फैक्ट चेक करके चेतावनी जारी की है. भारत में सेना के प्रति अविश्वास की साजिश वीडियो में दावा किया गया था कि दुबई एयर शो में हुए तेजस विमान हादसे पर लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों ने सरकार की आलोचना की है. लेकिन PIB ने यह दावा पूरी तरह झूठा बताया है और कहा कि ढिल्लों ने ऐसा कोई बयान कभी नहीं दिया. PIB के मुताबिक यह वीडियो खासतौर पर पाकिस्तान से जुड़े कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने फैलाया है. इसका मकसद भारत में सेना के प्रति अविश्वास पैदा करना है. PIB फैक्ट चेक में वीडियो पाया गया फर्जी वीडियो में दिखाया गया है कि मानो जनरल ढिल्लों ने सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान दिया हो. लेकिन PIB ने साफ कहा है कि यह वीडियो पूरी तरह डिजिटल छेड़छाड़ और AI से बनाया गया डीपफेक है. PIB ने अपनी पोस्ट में कहा, लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. यह वीडियो डीपफेक है और इसे भारतीय सेना की छवि खराब करने के लिए फैलाया जा रहा है. बताते चलें कि दुबई एयर शो में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना की ओर से तेजस विमान आसमान में कलाबाजी दिखा रहा था. तभी विमान का संतुलन बिगड़ने की वजह से वह अचानक तेजी से नीचे गिरा और देखते ही देखते विमान आग के गोले में बदल गया. इस दुर्घटना में विमान उड़ा रहे विंग कमांडर नमन स्याल की मौत हो गई. देशविरोधी तत्वों ने बनाया था वीडियो इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की वीडियो और अफवाहें फैलने लगीं. देशविरोधी तत्वों ने मौका देखकर एआई से बनाया गया यह डीपफेक वीडियो वायरल करना शुरू कर दिया. इस वीडियो में लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों का नाम जोड़कर गलत बातें फैलाई जा रही थीं. लेकिन PIB ने तुरंत तथ्य सामने रखकर साफ कर दिया कि यह सब पूरी तरह मनगढ़ंत है. जनरल वीपी मलिक भी हो चुक हैं शिकार बताते चलें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी.पी. मलिक का भी एक डीपफेक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें सरकार और सेना के खिलाफ बयान देते हुए दिखाया गया था. हालांकि विशेषज्ञों और तथ्य-जांच एजेंसियों ने साफ किया कि वह वीडियो पूरी तरह से डिजिटल छेड़छाड़ करके बनाया गया है. असल में जनरल मलिक ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था. डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर उनकी आवाज और चेहरे की नकल करके बनाया गया यह फर्जी वीडियो लोगों में भ्रम और अविश्वास फैला रहा था. एकदम से शेयर न करें अनजान वीडियो PIB और विशेषज्ञ लगातार लोगों को आगाह कर रहे हैं कि डीपफेक तकनीक से बनाए गए वीडियो बहुत असली लग सकते हैं, लेकिन उनमें कही गई बातें जरूरी नहीं कि सच हों. ऐसे वीडियो का इस्तेमाल अफवाह फैलाने, लोगों में भ्रम पैदा करने और देश की सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े करने के लिए किया जा सकता है. लिहाजा ऐसे वीडियो को एकदम शेयर करने से बचें और पहले अच्छी तरह उनकी सच्चाई जान लें.
Dubai Air Show 2025 Tejas Accident Deepfake Video Deepfake Video Of Lt Gen KJS Dhillon On Dubai Tej PIB Fact Check Lt Gen (Retd) KJS Dhillon दुबई तेजस हादसा दुबई एयर शो 2025 तेजस हादसा डीपफेक वीडियो दुबई तेजस हादसे पर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्या AI बन जाएगा सबका BOSS? गूगल सीईओ सुंदर पिचाई का जवाब- 12 महीनों में AI करने लगेगा...एआई का विकास तेजी से हो रहा है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का मानना है कि एआई भविष्य में इंसानों के मुश्किल काम भी कर लेगा। एआई कई नौकरियों को बदलेगा और एक सीईओ की नौकरी करना भी उसके लिए बेहद आसान होगा।
Read more »
AI in India: भारत के SMBs भी धड़ल्ले से कर रहे हैं AI का इस्तेमाल, LinkedIn की यह रिपोर्ट आपकी आंखें खोल देगीArtificial Intelligence News: इस समय देश ही नहीं, दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल खूब हो रहा है। लोग समझते हैं कि इसे अपनाने में सिर्फ बड़ी कंपनियां ही आगे हैं। छोटी एवं मंझोली कंपनियां भी अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए बड़ी कंपनियों की तरह ही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके आगे बढ़ रही...
Read more »
Google का नया AI फीचर: नकली छवियों का पता लगाना हुआ आसानGoogle ने अपने AI ऐप में एक नया फीचर जोड़ा है जो उपयोगकर्ताओं को यह पता लगाने में मदद करेगा कि कोई छवि AI द्वारा जनरेट की गई है या नहीं। यह फीचर SynthID नामक एक अदृश्य वॉटरमार्क तकनीक का उपयोग करता है। Google जल्द ही C2PA क्रेडेंशियल्स का भी समर्थन करेगा, जिससे OpenAI, Adobe और अन्य AI टूल से बनी छवियों का स्रोत सत्यापन किया जा सकेगा। TikTok ने भी C2PA मेटाडेटा अपनाने की घोषणा की है।
Read more »
मेक्सिको की फातिमा बोश बनीं मिस यूनिवर्स 2025: डम्बहेड कहे जाने पर कॉन्टेस्ट छोड़ा था, मिस मेक्सिको बनने...Fatima Bosch of Mexico crowned Miss Universe 2025 Check Profile
Read more »
Tejas Crashed: WATCH |তেল লিক গুজবের পরদিনই আগুনের গোলা তেজস! ২৪ বছরে দ্বিতীয়বার...তদন্তের নির্দেশ IAF-রTejas crashed at Dubai air show just one day after Tejas oil leak rumour PIB fact check IAF order court of inquiry 2nd times in 24 years watch Tejas crash video
Read more »
How to Check Your Name in SIR List: এনুমারেশন ফর্ম তো জমা দিলেন, কিন্তু SIR তালিকায় যদি আপনার নাম খুঁজে না পান? আতঙ্কে...How to check your name in SIR list: Know whether your BLO has uploaded your enumeration form quick guide to check if your BLO has digitised your details
Read more »
