पश्चिम एशिया में तनाव के बीच कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी

अर्थव्यवस्था News

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी
एलपीजीकीमततेल
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक तेल कीमतों में वृद्धि के चलते सरकारी कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सरकारी कंपनियों ने बुधवार को कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 19 किलो सिलिंडर पर की गई है। हालांकि, सरकारी कंपनियों की ओर से घरेलू सिलिंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरों में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी गैस की दरें पहले के जैसी ही हैं। कमर्शियल सिलिंडरों के दामों में हुई यह वृद्धि सीधे तौर पर पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण वैश्विक तेल कीमत ों में आई तेजी का नतीजा है। नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत अब 2,078.

50 रुपये हो गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने इससे पहले एक मार्च को 19 किलोग्राम के सिलिंडर पर 114.5 रुपये की वृद्धि की थी। घरेलू एलपीजी दरों में नहीं हुआ कोई बदलाव हालांकि, सरकार की ओर से घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलोग्राम के सिलिंडर के लिए पिछली बार सात मार्च को 60 रुपये की वृद्धि की गई थी। दिल्ली में यह सिलेंडर अब 913 रुपये में उपलब्ध है। कैसे तय होती हैं कीमत? सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विनिमय दर के आधार पर विमानन टरबाइन ईंधन और एलपीजी की कीमतों में संशोधन करती हैं। वैश्विक तेल कीमतों में उछाल पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान आने से वैश्विक तेल की कीमतें लगभग 50 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। इसी का असर एलपीजी की कीमतों पर भी देखा जा रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले साल मार्च में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद से ये दरें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत वर्तमान में 94.72 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यह मूल्य वृद्धि व्यवसायों और छोटे उद्योगों के लिए चिंता का विषय हो सकती है, जो ऊर्जा लागत में वृद्धि से सीधे प्रभावित होंगे। अन्य वीडियो

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

एलपीजी कीमत तेल पश्चिम एशिया महंगाई

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में की वृद्धिपश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में की वृद्धिपश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक तेल कीमतों में वृद्धि के चलते, केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की वृद्धि की है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Read more »

Gas Price Hike: कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी, घरेलू गैस में नहीं हुआ कोई बदलावGas Price Hike: कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी, घरेलू गैस में नहीं हुआ कोई बदलावपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सरकारी कंपनियों ने बुधवार को कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 19 किलो सिलिंडर पर की गई है। हालांकि, सरकारी
Read more »

पश्चिम एशिया संकट का असर: कमर्शियल LPG सिलेंडर 195.5 रुपये महंगा, आज से नई दरें लागूपश्चिम एशिया संकट का असर: कमर्शियल LPG सिलेंडर 195.5 रुपये महंगा, आज से नई दरें लागूतेल कंपनियों ने बुधवार को कमर्शियल एलपीजी 19 किलोग्राम के सिलेंडरों की कीमतों में 195.50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी है। यह वृद्धि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण की गई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:26:38