Most Runs in ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (23 अक्टूबर) को खेला जाएगा. पर्थ में मिली हार के बाद टीम इंडिया की नजर वापसी करने पर होगी. एडिलेड में उसे हर हाल में जीतना होगा. अगर कंगारू टीम मैच में जीतती है तो वह सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगी.
Most Runs in ODIs: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा. पर्थ में मिली हार के बाद टीम इंडिया की नजर वापसी करने पर होगी. एडिलेड में उसे हर हाल में जीतना होगा.
अगर कंगारू टीम मैच में जीतती है तो वह सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 224 दिनों के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की, लेकिन फेल हो गए. रोहित 8 रन ही बना पाए और कोहली शू्न्य पर पवेलियन लौट गए. वनडे क्रिकेट के चेज मास्टर एडिलेड में दूसरे वनडे मैच के दौरान विराट की नजर दो बड़े रिकॉर्ड पर होगी. वह पर्थ में मिचेल स्टार्क का शिकार बन गए थे, लेकिन इस बार रनों की बारिश करना चाहेंगे. वनडे क्रिकेट में चेज मास्टर कहे जाने वाले इस बल्लेबाज ने दुनिया के हर कोने में जमकर रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट के वे बेताज बादशाह हैं. ऐसे में सिर्फ एक पारी में खराब प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सिरे से खारिज कर देना बेवकूफी होगी. कोहली कंगारू टीम के खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब हुए हैं. इस दौरान कभी-कभी फेल भी हुए. ये भी पढ़ें: 26 छक्के... 36 चौके और 498 रन, ODI में बना नामुमकिन जैसा वर्ल्ड रिकॉर्ड! 3 शतक से गूंजा क्रिकेट जगत संगकारा से निकल जाएंगे आगे इस मैच में कोहली कई बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं और कुछ उपलब्धियां भी हासिल कर सकते हैं. कोहली के पास वनडे क्रिकेट में सबसे ज्याद रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आने का मौका है. इसके लिए उन्हें 54 रन बनाने होंगे. विराट 57.88 की औसत से 14,181 वनडे रन बना चुके हैं. वह सर्वकालिक वनडे रनों की सूची में वह केवल कुमार संगकारा और सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं. ये भी पढ़ें: 51, 55*, 87*... ऑस्ट्रेलिया में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाला भारत का वो महान खिलाड़ी, जिसने 3 मैचों में मचाई तबाही सचिन का टूटेगा महारिकॉर्ड इसके अलावा विराट लिमिटेड ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं. कोहली के वनडे और टी20 में कुल 18369 रन हैं. तेंदुलकर वनडे-टी20 इंटरनेशनल को मिलाकर 18436 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं. विराट को उनसे आगे निकलने के लिए 67 रनों की जरूरत है. इसके अलावा विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों में 8 शतक लगा चुके हैं. एक और शतक से और वह सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे.
Virat Kohli Most Runs In Odi Odi World Record Odi Cricket Record Odi Records India Vs Australia Odi India Vs Australia 2ND Odi IND VS AUS 2Nd ODI
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, मिचेल मार्श बने रहेंगे कप्तान, इस दिग्गज तेज गेंदबाज की वापसीमिचेल स्टार्क ने ODI में वापसी की है, जबकि अनकैप्ड बैटर मैथ्यू रेनशॉ को भारत के खिलाफ स्क्वॉड में शामिल किया गया है. मिचेल मार्श टीम के कप्तान रहेंगे, पैट कमिंस ऐशेज की तैयारी के कारण अनुपस्थित हैं. भारत तीन ODI (19, 23, 25 अक्टूबर) और पांच T20I (29 अक्टूबर-8 नवंबर) मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा.
Read more »
Team India ODI Captaincy Row: আমিই অধিনায়ক...গিল দায়িত্ব পেতেই বিস্ফোরক রোহিতের ভক্ত, বোর্ডের সঙ্গে যুদ্ধে বিদ্রোহী তরুণ তারকা!This Star Indian sets sights on captaincy after Rohit Sharmas ODI snub
Read more »
Sourav Ganguly On Rohit Sharma: ১০ বছর পর শুভমনেরও ৪০ হবে! রোহিতের ব্যাখ্যায় সৌরভের মুখে নাদাল-মারাদোনা...Sourav Ganguly On Shubman Gill Replacing Rohit Sharma As ODI Captain
Read more »
Shubman Gill On Virat Kohli And Rohit Sharmas ODI Future: খুবই কম...! বিশ্বকাপের ভাবনায় কি আদৌ আছেন বিরাট-রোহিত? অকপট উত্তর শুভমনেরShubman Gill On Virat Kohli And Rohit Sharmas ODI Future
Read more »
ஆஸ்திரேலியா ஒருநாள் போட்டிகள்: விராட் கோலியின் சாதனைகள் என்னென்ன?Virat Kohli ODI Records Against Australia: ஆஸ்திரேலியாவுக்கு எதிரான விராட் கோலியின் ஒருநாள் சாதனைகள் குறித்து பார்ப்போம்.
Read more »
शुभमन बोले- रोहित-विराट से मेरे रिश्ते पहले जैसे: जरूरत पड़ने पर दोनों मेरे साथ खड़े होंगे; मैंने उनकी कप्तान...India Australia ODI Series 2025 Update Shubman Gill.
Read more »
