पराली जलाने पर राजनीति नहीं होनी चाहिए... एयर पॉल्यूशन पर SC की खरी-खरी, सीजेआई बोले- हम चुप नहीं बैठ सकते

Supreme Court On Delhi Air Pollution News

पराली जलाने पर राजनीति नहीं होनी चाहिए... एयर पॉल्यूशन पर SC की खरी-खरी, सीजेआई बोले- हम चुप नहीं बैठ सकते
Supreme Court Backs Farmers On Stubble BurningDelhi Pollution PlanCji Suryakant Air Pollution
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

Supreme Court on Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट अहम टिप्पणी की है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि हम इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठ सकते। स्वतः संज्ञान लेते हुए सीजेआई ने कहा कि हम इसकी नियमित सुनवाई करेंगे। जानें पूरा...

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयर पॉल्यूशन के मुद्दे पर सुनवाई करते हुए दो टूक कहा कि परानी जलाने पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम पराली जलाने को लेकर टिप्पणी नहीं करना चाहते। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि दिल्ली में खराब एयर क्वालिटी और पॉल्यूशन के मुद्दे को हर साल आने वाली एक रस्म की तरह नहीं देखा जा सकता। दिल्ली में प्रदूषण के मामले को अक्टूबर में बस लिस्ट करके नहीं छोड़ा जा सकता, हम इसकी नियमित सुनवाई करेंगे। हमने यह भी देखा है कि जब इस मामले की सुनवाई हुई तो हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया है।सीजेआई की एयर पॉल्यूशन पर दो टूकसीजेआई सूर्यकांत ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग और केंद्र सरकार से कहा कि हम में से कोई भी खाली नहीं बैठ सकता। हम यह नहीं मान सकते कि इस समस्या का कोई हल नहीं है। सर्वोच्च अदालत ने CAQM से अपनी छोटी और लंबी अवधि की योजनाओं को पेश करने के लिए कहा है। साथ ही, अब तक उठाए गए कदमों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने को भी कहा।CAQM से शीर्ष कोर्ट के सवालसीजेआई ने आयोग से पूछा कि खुद से एक सवाल पूछिए, क्या आपकी कार्य योजना ने स्थिति को सुधारा है? उन्होंने आयोग को यह सोचने के लिए कहा कि क्या एक्शन प्लान से उनकी उम्मीदें पूरी हुई हैं। अगर आपकी कार्य योजना अप्रभावी रही है, तो शायद आपको किसी वैकल्पिक उपाय के बारे में सोचना होगा।पराली जलाने का भी उठा मुद्दाअतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कोर्ट को बताया कि CAQM ने हर राज्य सरकार से सलाह ली है और पराली जलाने, गाड़ियों से निकलने वाला धुआं, निर्माण स्थलों की धूल, सड़क की धूल और बायोमास जलाने जैसे मुख्य कारणों पर विस्तृत कार्य योजनाएं तैयार की हैं। उन्होंने माना कि कार्यान्वयन की आवश्यकता है।पराली जलाने पर ज्यादा ध्यान देना गलत: SCशीर्ष कोर्ट ने इस बात पर भी जोर दिया कि पराली जलाने पर बहुत ज्यादा ध्यान देना गलत है। सीजेआई ने कहा कि हम पराली जलाने पर टिप्पणी नहीं करना चाहते क्योंकि उन लोगों पर बोझ डालना आसान है जिनका हमारे सामने कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। यह एक ऐसी चीज बन गई है जिस पर आप आसानी से दोष मढ़ सकते हैं। कोरोना काल के दौरान हुए बड़े बदलावों की ओर इशारा करते हुए बेंच ने पूछा कि कोविड के समय में भी पराली जल रही थी, फिर भी आसमान नीला क्यों था? किसी को इसका जवाब देना होगा।कोरोना काल का जिक्र कर सीजेआई की दो टूक सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अन्य गतिविधियां, खासकर गाड़ियों का चलना और निर्माण कार्य, रुक गए थे। इससे यह पता चलता है कि दिल्ली की जहरीली हवा का सबसे बड़ा कारण क्या है, इसकी पहचान करने की जरूरत है। शीर्ष अदालत ने कहा कि पराली जलाने के मुद्दे को राजनीति का खेल या अहंकार का सवाल नहीं बनाना चाहिए। कोर्ट ने जोर देकर कहा कि किसानों को सिर्फ दोष देने के बजाय उन्हें समझाया-बुझाया जाना चाहिए और उन्हें जरूरी मशीनें भी दी जानी चाहिए।.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयर पॉल्यूशन के मुद्दे पर सुनवाई करते हुए दो टूक कहा कि परानी जलाने पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम पराली जलाने को लेकर टिप्पणी नहीं करना चाहते। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि दिल्ली में खराब एयर क्वालिटी और पॉल्यूशन के मुद्दे को हर साल आने वाली एक रस्म की तरह नहीं देखा जा सकता। दिल्ली में प्रदूषण के मामले को अक्टूबर में बस लिस्ट करके नहीं छोड़ा जा सकता, हम इसकी नियमित सुनवाई करेंगे। हमने यह भी देखा है कि जब इस मामले की सुनवाई हुई तो हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया है।सीजेआई की एयर पॉल्यूशन पर दो टूकसीजेआई सूर्यकांत ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग और केंद्र सरकार से कहा कि हम में से कोई भी खाली नहीं बैठ सकता। हम यह नहीं मान सकते कि इस समस्या का कोई हल नहीं है। सर्वोच्च अदालत ने CAQM से अपनी छोटी और लंबी अवधि की योजनाओं को पेश करने के लिए कहा है। साथ ही, अब तक उठाए गए कदमों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने को भी कहा।CAQM से शीर्ष कोर्ट के सवालसीजेआई ने आयोग से पूछा कि खुद से एक सवाल पूछिए, क्या आपकी कार्य योजना ने स्थिति को सुधारा है? उन्होंने आयोग को यह सोचने के लिए कहा कि क्या एक्शन प्लान से उनकी उम्मीदें पूरी हुई हैं। अगर आपकी कार्य योजना अप्रभावी रही है, तो शायद आपको किसी वैकल्पिक उपाय के बारे में सोचना होगा।पराली जलाने का भी उठा मुद्दाअतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कोर्ट को बताया कि CAQM ने हर राज्य सरकार से सलाह ली है और पराली जलाने, गाड़ियों से निकलने वाला धुआं, निर्माण स्थलों की धूल, सड़क की धूल और बायोमास जलाने जैसे मुख्य कारणों पर विस्तृत कार्य योजनाएं तैयार की हैं। उन्होंने माना कि कार्यान्वयन की आवश्यकता है।पराली जलाने पर ज्यादा ध्यान देना गलत: SCशीर्ष कोर्ट ने इस बात पर भी जोर दिया कि पराली जलाने पर बहुत ज्यादा ध्यान देना गलत है। सीजेआई ने कहा कि हम पराली जलाने पर टिप्पणी नहीं करना चाहते क्योंकि उन लोगों पर बोझ डालना आसान है जिनका हमारे सामने कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। यह एक ऐसी चीज बन गई है जिस पर आप आसानी से दोष मढ़ सकते हैं। कोरोना काल के दौरान हुए बड़े बदलावों की ओर इशारा करते हुए बेंच ने पूछा कि कोविड के समय में भी पराली जल रही थी, फिर भी आसमान नीला क्यों था? किसी को इसका जवाब देना होगा।कोरोना काल का जिक्र कर सीजेआई की दो टूकसुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अन्य गतिविधियां, खासकर गाड़ियों का चलना और निर्माण कार्य, रुक गए थे। इससे यह पता चलता है कि दिल्ली की जहरीली हवा का सबसे बड़ा कारण क्या है, इसकी पहचान करने की जरूरत है। शीर्ष अदालत ने कहा कि पराली जलाने के मुद्दे को राजनीति का खेल या अहंकार का सवाल नहीं बनाना चाहिए। कोर्ट ने जोर देकर कहा कि किसानों को सिर्फ दोष देने के बजाय उन्हें समझाया-बुझाया जाना चाहिए और उन्हें जरूरी मशीनें भी दी जानी चाहिए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Supreme Court Backs Farmers On Stubble Burning Delhi Pollution Plan Cji Suryakant Air Pollution दिल्ली में प्रदूषण का हाल दिल्ली में कैसा है मौसम सुप्रीम कोर्ट में प्रदूषण का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Chokes As AQI Hits ‘Severe’ Levels; Supreme Court To Resume Hearing On Pollution CrisisDelhi Chokes As AQI Hits ‘Severe’ Levels; Supreme Court To Resume Hearing On Pollution CrisisDelhi’s AQI remained in the ‘very poor’ to ‘severe’ range, prompting the Supreme Court to resume hearings on pollution control measures as stubble burning and weather conditions worsen air quality.
Read more »

देश की हर प्राइवेट, डीम्ड यूनिवर्सिटी का ऑडिट होगा: स्टूडेंट ने लगाया था ‘मुसलिम नाम’ से भेदभाव का आरोप; SC...देश की हर प्राइवेट, डीम्ड यूनिवर्सिटी का ऑडिट होगा: स्टूडेंट ने लगाया था ‘मुसलिम नाम’ से भेदभाव का आरोप; SC...सुप्रीम कोर्ट ने देशभर की प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज का ऑडिट करने का आदेश दिया है। इसमें कोर्ट ने केंद्र, सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों और UGC यानी यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन को इस ऑडिट के बाद व्यक्तिगत तौर हस्ताक्षर किया हुआ एफिडेविट जमा...
Read more »

T20 पर ध्यान दोगे तो टेस्ट हारोगे: SC में अफ्रीका से हार की गूंज, रोहतगी ने जज को टोका, बोले- गंभीर मेरा क्...T20 पर ध्यान दोगे तो टेस्ट हारोगे: SC में अफ्रीका से हार की गूंज, रोहतगी ने जज को टोका, बोले- गंभीर मेरा क्...Gautam Gambhir: सुप्रीम कोर्ट में कानून की सुनवाई में क्रिकेट का जिक्र हुआ. जस्टिस एम.एम. सुंदरेश ने कहा कि T20 पर ध्यान दोगे तो टेस्ट हारोगे. इस पर मुकुल रोहतगी ने तुरंत टोका, 'हेड कोच मेरे दोस्त हैं.' उन्होंने खुलासा किया कि हार पर सुबह ही गौतम गंभीर से बात की और कहा, 'अपनी पिचों पर हारो तो बेहतर है रुक जाओ.
Read more »

VHP: 'हलाल की कमाई बंद होने पर मुसलमानों को भड़काने पर उतारू मदनी', विहिप ने SC से स्वतः संज्ञान लेने की अपीलVHP: 'हलाल की कमाई बंद होने पर मुसलमानों को भड़काने पर उतारू मदनी', विहिप ने SC से स्वतः संज्ञान लेने की अपीलजमीयत उलमा-ए-हिंद के नेता मौलाना महमूद मदनी के &39;जुल्म होने पर जिहाद होगा&39; वाले बयान पर घमासान छिड़ गया है। विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया है कि जमीयत नेता मौलाना महमूद मदनी देश
Read more »

SC ने हाथरस कांड की निगरानी करने और आदेश देने की मांग की खारिज, HC में लंबित है मामलाSC ने हाथरस कांड की निगरानी करने और आदेश देने की मांग की खारिज, HC में लंबित है मामलासुप्रीम कोर्ट ने हाथरस कांड की निगरानी हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने पीड़ित परिवार के पुनर्वास की मांग भी अस्वीकार कर दी, क्योंकि मामला पहले से ही हाईकोर्ट में लंबित है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोर्ट को बताया कि पीड़ित परिवार के पुनर्वास और रोजगार के आदेश दिए गए हैं, जिसके बाद कोर्ट ने हस्तक्षेप...
Read more »

'हम चुप नहीं बैठ सकते...', दिल्ली-NCR के प्रदूषण को लेकर SC सख्त; एक हफ्ते में रिपोर्ट देने का आदेश'हम चुप नहीं बैठ सकते...', दिल्ली-NCR के प्रदूषण को लेकर SC सख्त; एक हफ्ते में रिपोर्ट देने का आदेशसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि वह चुप नहीं बैठ सकता। चीफ जस्टिस ने पराली जलाने को प्रदूषण का एक कारण बताया और CAQM से प्रदूषण कम करने की योजनाओं पर रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने CAQM को एक हफ्ते में रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 10 दिसंबर को...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:58:02