रिलेशनशिप /पत्नी को लेकर बोले अनिल कपूर- साथ में मैगजीन कवर के लिए उसके पैरों पर भी गिर चुका AnilKapoor
अनिल कपूर और सुनीता 45 साल से निभा रहे एक-दूसरे का साथ।अनिल कपूर और सुनीता 45 साल से निभा रहे एक-दूसरे का साथ। अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता की शादी को 35 साल हो गए हैं। 19 मई 1984 को 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी की थी। अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में अनिल ने अपनी लव लाइफ के साथ-साथ शादीशुदा जीवन पर भी बात की। उन्होंने बताया कि सुनीता के साथ मैगजीन कवर पर पोज देने के लिए वो करीब-करीब उनके पैरों तक पर गिर चुके हैं। - दरअसल, पूछा गया था कि क्या सुनीता मीडिया से शर्माती हैं, क्योंकि उन्होंने एनिवर्सरी पर इंटरव्यू में एक बयान भी नहीं दिया। जवाब में अनिल ने कहा,"वह मीडिया से शर्माती नहीं है, बस बात नहीं करती। नॉर्मल लाइफ जीना चाहती है और मैं उसके फैसले का सम्मान करता हूं। लेकिन कभी-कभी यह मेरे खिलाफ चला जाता है। मैं खुद भी अपने आपको पब्लिक के सामने रखना चाहता हूं। चाहता हूं कि कुछ मैगजीन कवर शूट किए जाएं, जिनपर लिखा हो 'हैप्पी फैमिली', 'अनिल कपूर की पत्नी'। मैंने बड़ी कोशिश की। ऐसा कवर पाने के लिए मैं लगभग उसके पैरों में गिर गया कि 'फोटो ले ले यार'। क्या करूं।"- अनिल ने बताया,"मुझे सबसे पहले उसकी आवाज से प्यार हुआ था। मैं सोचता था हे भगवान! कितनी खूबसूरत आवाज है यार। क्या इंग्लिश बोलती है। उच्चारण तो बहुत ही अच्छा है। पहली बार मैं उससे राजकपूर के घर में मिला था। वह बहुत ही आकर्षक थी या कहूं कि सेक्सी भी। उसने गोगो चश्मा पहना हुआ था। फिर हमारी फोन पर बात शुरू हुई और दोस्ती आगे बढ़ी। शुरुआत में हम अच्छे दोस्त बने और फिर हमें एक-दूसरे से प्यार हुआ। जब वो मेरे आसपास नहीं होती थी तो मैं उसे याद करने लगा था। जब तक उससे बात न हो, एक खालीपन सा लगता था। उससे मिलने के लिए मैं बस से जाया करता था।"- अनिल कपूर आगे कहते हैं,"उसने मुझे स्पष्ट रूप से कहा था- 'मैं किचन में नहीं जाउंगी। तुम्हारे लिए खाना नहीं बनाउंगी।' मैंने कभी यह उम्मीद नहीं की थी कि वह मेरे लिए खाना बनाए। मैं सोचता था कि मेरे घर में कई नौकर होने चाहिए और एक अच्छा शेफ भी। मैं पंजाबी हूं और खाने का शौकीन भी। इसके अलावा मुझे लगता था कि मेरा अपना घर भी हो। मैं हमेशा खुश रहा। हम किराए के घर में रहे। जब मैं छोटा था तो हमारी फैमिली छोटी सी जगह में रहती थी। फिर एक कमरे के घर में, फिर दो बेडरूम और हॉल वाले घर में। लेकिन सभी किराए के थे। हम घर खरीदने में सक्षम नहीं थे। मुझे उसे शादी के लिए प्रपोज करने से पहले एक शेफ और एक कुक की जरूरत थी।"- बकौल अनिल,"लोग मुझे शादी के लिए मना करते थे। कहते थे यह फैसला मेरे लिए सही नहीं रहेगा। मैं ऐसी सिचुएशन में पहुंच गया था, जहां प्यार और करियर में से किसी एक को चुनना था। मुझे काम मिलना शुरू हो गया था, लेकिन लोग कहते थे- 'तुम अच्छा कर रहे और यह तुम्हारे करियर की शुरुआत है। तुम सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हो और अगर अभी तुम शादी करते हो तो नीचे गिर जाओगे।' मैंने कहा कि नीचे आने में मुझे कोई दिक्कत नहीं, लेकिन मैं समझौता नहीं करूंगा। वह मेरे लिए ज्यादा मायने रखती है। यह सच्चाई है, मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं।"- अनिल कपूर की मानें तो सुनीता उन हाउसवाइव्स में से नहीं हैं, जो पति के काम पर जाने के बाद घर पर रहकर बच्चों की जिम्मेदारी संभालें। वे कहते हैं,"जब हम एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे, तब वह एक मॉडल थी। एक बैंकर की बेटी होने के बावजूद उसने हमेशा खुद को सपोर्ट किया, कभी भी अपने पेरेंट्स से पैसा नहीं लिया। इसके लिए मैं उसका बहुत सम्मान करता हूं। उसने कहा था- जब मैं शादी करूंगी तो सिर्फ एक जोड़ी कपड़े में आऊंगी। कोई गहना या ज्वैलरी नहीं होगी। सिर्फ एक सलवार कमीज या साड़ी, बस। बाकी हम खुद अपने लिए बनाएंगे।".
अनिल कपूर और सुनीता 45 साल से निभा रहे एक-दूसरे का साथ।अनिल कपूर और सुनीता 45 साल से निभा रहे एक-दूसरे का साथ। अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता की शादी को 35 साल हो गए हैं। 19 मई 1984 को 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी की थी। अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में अनिल ने अपनी लव लाइफ के साथ-साथ शादीशुदा जीवन पर भी बात की। उन्होंने बताया कि सुनीता के साथ मैगजीन कवर पर पोज देने के लिए वो करीब-करीब उनके पैरों तक पर गिर चुके हैं। - दरअसल, पूछा गया था कि क्या सुनीता मीडिया से शर्माती हैं, क्योंकि उन्होंने एनिवर्सरी पर इंटरव्यू में एक बयान भी नहीं दिया। जवाब में अनिल ने कहा,"वह मीडिया से शर्माती नहीं है, बस बात नहीं करती। नॉर्मल लाइफ जीना चाहती है और मैं उसके फैसले का सम्मान करता हूं। लेकिन कभी-कभी यह मेरे खिलाफ चला जाता है। मैं खुद भी अपने आपको पब्लिक के सामने रखना चाहता हूं। चाहता हूं कि कुछ मैगजीन कवर शूट किए जाएं, जिनपर लिखा हो 'हैप्पी फैमिली', 'अनिल कपूर की पत्नी'। मैंने बड़ी कोशिश की। ऐसा कवर पाने के लिए मैं लगभग उसके पैरों में गिर गया कि 'फोटो ले ले यार'। क्या करूं।"- अनिल ने बताया,"मुझे सबसे पहले उसकी आवाज से प्यार हुआ था। मैं सोचता था हे भगवान! कितनी खूबसूरत आवाज है यार। क्या इंग्लिश बोलती है। उच्चारण तो बहुत ही अच्छा है। पहली बार मैं उससे राजकपूर के घर में मिला था। वह बहुत ही आकर्षक थी या कहूं कि सेक्सी भी। उसने गोगो चश्मा पहना हुआ था। फिर हमारी फोन पर बात शुरू हुई और दोस्ती आगे बढ़ी। शुरुआत में हम अच्छे दोस्त बने और फिर हमें एक-दूसरे से प्यार हुआ। जब वो मेरे आसपास नहीं होती थी तो मैं उसे याद करने लगा था। जब तक उससे बात न हो, एक खालीपन सा लगता था। उससे मिलने के लिए मैं बस से जाया करता था।"- अनिल कपूर आगे कहते हैं,"उसने मुझे स्पष्ट रूप से कहा था- 'मैं किचन में नहीं जाउंगी। तुम्हारे लिए खाना नहीं बनाउंगी।' मैंने कभी यह उम्मीद नहीं की थी कि वह मेरे लिए खाना बनाए। मैं सोचता था कि मेरे घर में कई नौकर होने चाहिए और एक अच्छा शेफ भी। मैं पंजाबी हूं और खाने का शौकीन भी। इसके अलावा मुझे लगता था कि मेरा अपना घर भी हो। मैं हमेशा खुश रहा। हम किराए के घर में रहे। जब मैं छोटा था तो हमारी फैमिली छोटी सी जगह में रहती थी। फिर एक कमरे के घर में, फिर दो बेडरूम और हॉल वाले घर में। लेकिन सभी किराए के थे। हम घर खरीदने में सक्षम नहीं थे। मुझे उसे शादी के लिए प्रपोज करने से पहले एक शेफ और एक कुक की जरूरत थी।"- बकौल अनिल,"लोग मुझे शादी के लिए मना करते थे। कहते थे यह फैसला मेरे लिए सही नहीं रहेगा। मैं ऐसी सिचुएशन में पहुंच गया था, जहां प्यार और करियर में से किसी एक को चुनना था। मुझे काम मिलना शुरू हो गया था, लेकिन लोग कहते थे- 'तुम अच्छा कर रहे और यह तुम्हारे करियर की शुरुआत है। तुम सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हो और अगर अभी तुम शादी करते हो तो नीचे गिर जाओगे।' मैंने कहा कि नीचे आने में मुझे कोई दिक्कत नहीं, लेकिन मैं समझौता नहीं करूंगा। वह मेरे लिए ज्यादा मायने रखती है। यह सच्चाई है, मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं।"- अनिल कपूर की मानें तो सुनीता उन हाउसवाइव्स में से नहीं हैं, जो पति के काम पर जाने के बाद घर पर रहकर बच्चों की जिम्मेदारी संभालें। वे कहते हैं,"जब हम एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे, तब वह एक मॉडल थी। एक बैंकर की बेटी होने के बावजूद उसने हमेशा खुद को सपोर्ट किया, कभी भी अपने पेरेंट्स से पैसा नहीं लिया। इसके लिए मैं उसका बहुत सम्मान करता हूं। उसने कहा था- जब मैं शादी करूंगी तो सिर्फ एक जोड़ी कपड़े में आऊंगी। कोई गहना या ज्वैलरी नहीं होगी। सिर्फ एक सलवार कमीज या साड़ी, बस। बाकी हम खुद अपने लिए बनाएंगे।"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हॉलीवुड फिल्म रेड के रीमेक में काम करेंगे अनिल कपूर, रिटायर्ड सीआईए एजेंट की निभाएंगे भूमिकाबॉलीवुड डेस्क. अभिनय देव और अनिल कपूर एक बार फिर साथ काम करने वाले हैं। दरअसल, अनिल ने दो साल पहले हॉलीवुड फिल्म रेडका हिंदी रीमेक बनाने की घोषणा की थी। | Anil Kapoor will play the role of Retired CIA agent in remake of Hollywood movie Red
Read more »
तीसरा मोर्चा कांग्रेस के साथ सरकार बनाने को तैयार, 'ड्राइविंग सीट' को लेकर रारतीसरा मोर्चा कांग्रेस के साथ सरकार बनाने को तैयार, 'ड्राइविंग सीट' को लेकर रार INCIndia RahulGandhi yadavtejashwi ncbn MamataOfficial UpendraRLSP LokSabhaElections Loksabhaelections2019
Read more »
3 साल की बच्ची के रेप में आरोपी के परिवार को गांव छोड़ने को कहापड़ोसियों ने कश्मीर में 3 साल की बच्चे से रेप के लिए आरोपी और उसके परिवार वालों को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही, उन्हें गांव छोड़कर जाने के लिए कहा है।
Read more »
राष्ट्रपिता को लेकर विवादित बयान देने पर बीजेपी नेता अनिल सौमित्र निलंबित– News18 हिंदीBreaking राष्ट्रपिता को लेकर विवादित बयान देने पर बीजेपी नेता अनिल सौमित्र निलंबित
Read more »
महात्मा गांधी को लेकर विवादित पोस्ट लिखने वाले एमपी बीजेपी प्रवक्ता अनिल सौमित्र पार्टी से सस्पेंडमध्य प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता अनिल सौमित्र ने फेसबुक पर लिखा था, 'राष्ट्रपिता थे,लेकिन पाकिस्तान राष्ट्र के, भारत राष्ट्र में तो उनके जैसे करोड़ो पुत्र हुए, कुछ लायक तो कुछ नालायक.'
Read more »
'सारा मुस्लिम वोट कांग्रेस को गया' के बयान पर शीला ने केजरीवाल को दिया करारा जवाब'सारा मुस्लिम वोट कांग्रेस को गया' के बयान पर शीला ने केजरीवाल को दिया करारा जवाब arvindkejriwal sheilaDikshit ElectionWithJagran ArvindKejriwal
Read more »
व्यापमं पर भाजपा को घेरने वाली कांग्रेस ने घोटाले के एक संदिग्ध को उम्मीदवार क्यों बनाया?एक ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी रैली में व्यापमं घोटाले की जांच कराने की बात करते हैं, तो दूसरी ओर पार्टी ने इंदौर लोकसभा सीट से उन पंकज संघवी को प्रत्याशी बनाया है जिन पर घोटाले में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं.
Read more »
चुनाव 2019: कांग्रेस के लिए रणनीति बना रही हैं सोनिया गांधी, BJP और मोदी को सत्ता से दूर रखने के लिए कर रही हैं कामसूत्रों ने बताया कि कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मतगणना से एक दिन पहले 22 मई को वरिष्ठ पार्टी नेताओं की एक और बैठक बुलाई है. पार्टी के शीर्ष नेताओं ने यूपीए-3 गठन के एक प्रयास के तहत गैर राजग पार्टियों के साथ सलाह मशविरा किया ताकि इन सभी को एक संयुक्त गठबंधन में साथ लाया जा सके. सोनिया गांधी ने रविवार को अपने आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ एक बैठक की. कांग्रेस को उम्मीद है कि एनडीए के पूर्ण बहुमत हासिल करने में असफल रहने पर वह भाजपा और नरेंद्र मोदी को सत्ता से दूर रख पाएगी.
Read more »
Exit Poll Results 2019: पप्पू यादव बोले, तेजस्वी के अंहकार की वजह से NDA को बढ़त– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए न्यूज18 के एक्जिट पोल में NDA को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. जबकि अन्य चैनलों के एक्जिट पोल में भी NDA को पूर्ण बहुमत दिखाया गया है. एग्जिट पोल के नतीजे पर जनाधिकार पार्टी के सरंक्षक पप्पू यादव ने न्यूज़18 से कहा कि तेजस्वी यादव के अंहकार और अपरिपक्वता के कारण एग्जिट पोल के नतीजे बिहार में एनडीए को बढ़त दिखा रहे हैं. बिहार में कई मंच को कांग्रेस और राजद ने एक साथ साझा नहीं किया.
Read more »
