पत्नी की हत्या मामले में उम्रकैद के बाद फरार कैप्टन चार साल बाद अरेस्ट; पहचान बदलकर मध्य-प्रदेश में रह रहा था

Sandeep Tomar Arrest News

पत्नी की हत्या मामले में उम्रकैद के बाद फरार कैप्टन चार साल बाद अरेस्ट; पहचान बदलकर मध्य-प्रदेश में रह रहा था
Captain Sandeep TomarWife Murder CaseShweta Singh
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 53%

पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद के बाद फरार आरोपी चार साल तक पहचान छिपाकर रहा। पुलिस ने उसे मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया और अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

संवाद सहयोगी, अबोहर। पत्नी की मौत के बाद सजा सुनाए जाने पर फरार हुआ पति आखिरकार चार साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पहचान बदलकर नई जिंदगी शुरू करने की उसकी कोशिश आखिरकार नाकाम रही और कानून के लंबे हाथों ने उसे ढूंढ निकाला। थाना नंबर-1 पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पा चुके सेना के निलंबित कैप्टन संदीप तोमर को मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब चार वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर एक जूस फैक्ट्री में प्रभारी के रूप में काम कर रहा था और सामान्य जीवन जीने का प्रयास कर रहा था। पुलिस के अनुसार संदीप तोमर मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है और अबोहर छावनी में कैप्टन के पद पर तैनात था। वर्ष 2013 में उसकी पत्नी श्वेता सिंह की फांसी लगने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मृतका के पिता के बयान पर संदीप और उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- पंजाब में बेमौसम बारिश से गेहूं और सब्जियों की फसल को भारी नुकसान 2022 में सुनाई थी उम्रकैद मामले की सुनवाई के दौरान 23 सितंबर 2022 को अदालत ने संदीप को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सजा के बाद वह फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपनी पहचान बदल ली। बताया जा रहा है कि उसने छिंदवाड़ा में रहकर खुद को पूरी तरह छिपा लिया था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। इस बीच पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही। कई स्थानों पर दबिश देने और तकनीकी साधनों की मदद से आखिरकार पुलिस को उसकी लोकेशन का सुराग मिला। इसके बाद टीम ने छिंदवाड़ा पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- रंधावा आत्महत्या मामले में लालजीत भुल्लर का रिमांड तीन दिन बढ़ा; दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने लिया फैसला चार साल तक छिपकर रहा आरोपी चार साल तक छिपकर जी रहे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही एक लंबे समय से लंबित न्याय प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस अब उसे अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अपराध कर कोई भी व्यक्ति लंबे समय तक कानून से बच नहीं सकता। आखिरकार सच सामने आता ही है और न्याय की प्रक्रिया अपना रास्ता बना ही लेती है। यह भी पढ़ें- 31 मार्च तक पंजाब में मौसम विभाग का अलर्ट जारी; कई जिलों में आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी.

संवाद सहयोगी, अबोहर। पत्नी की मौत के बाद सजा सुनाए जाने पर फरार हुआ पति आखिरकार चार साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पहचान बदलकर नई जिंदगी शुरू करने की उसकी कोशिश आखिरकार नाकाम रही और कानून के लंबे हाथों ने उसे ढूंढ निकाला। थाना नंबर-1 पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पा चुके सेना के निलंबित कैप्टन संदीप तोमर को मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब चार वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर एक जूस फैक्ट्री में प्रभारी के रूप में काम कर रहा था और सामान्य जीवन जीने का प्रयास कर रहा था। पुलिस के अनुसार संदीप तोमर मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है और अबोहर छावनी में कैप्टन के पद पर तैनात था। वर्ष 2013 में उसकी पत्नी श्वेता सिंह की फांसी लगने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मृतका के पिता के बयान पर संदीप और उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- पंजाब में बेमौसम बारिश से गेहूं और सब्जियों की फसल को भारी नुकसान 2022 में सुनाई थी उम्रकैद मामले की सुनवाई के दौरान 23 सितंबर 2022 को अदालत ने संदीप को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सजा के बाद वह फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपनी पहचान बदल ली। बताया जा रहा है कि उसने छिंदवाड़ा में रहकर खुद को पूरी तरह छिपा लिया था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। इस बीच पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही। कई स्थानों पर दबिश देने और तकनीकी साधनों की मदद से आखिरकार पुलिस को उसकी लोकेशन का सुराग मिला। इसके बाद टीम ने छिंदवाड़ा पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- रंधावा आत्महत्या मामले में लालजीत भुल्लर का रिमांड तीन दिन बढ़ा; दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने लिया फैसला चार साल तक छिपकर रहा आरोपी चार साल तक छिपकर जी रहे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही एक लंबे समय से लंबित न्याय प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस अब उसे अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अपराध कर कोई भी व्यक्ति लंबे समय तक कानून से बच नहीं सकता। आखिरकार सच सामने आता ही है और न्याय की प्रक्रिया अपना रास्ता बना ही लेती है। यह भी पढ़ें- 31 मार्च तक पंजाब में मौसम विभाग का अलर्ट जारी; कई जिलों में आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Captain Sandeep Tomar Wife Murder Case Shweta Singh Life Imprisonment Chhindwara Arrest Abohar Crime Punjab News Fazilka News Absconding Convict Fazilka News Fazilka Latest News Fazilka News In Hindi Fazilka Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 04:10:30