BSEB Bihar board 10th result : बगहा की अंशिका कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 482 अंक प्राप्त कर राज्य में नौवां स्थान हासिल किया है। श्री हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पतिलार की छात्रा अंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और गुरुजनों को...
जागरण संवाददाता, बगहा । श्री हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पतिलार की छात्रा अंशिका कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 482 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में नौवां स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अंशिका ने अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। परिवार और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय अंशिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता आरती कुमारी, पिता संतोष कुमार, जो दोनों शिक्षक हैं, के साथ-साथ अपने गुरुजनों, दादा रामाशंकर प्रसाद और दादी गिरिजा देवी को दिया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान परिवार और शिक्षकों का पूरा सहयोग मिला। नियमित पढ़ाई बनी सफलता की कुंजी अंशिका ने बताया कि वह प्रतिदिन आठ से दस घंटे तक नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं। उनकी इसी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है कि उन्होंने राज्य स्तर पर टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। पहले से था टॉप 10 में आने का विश्वास उन्होंने कहा कि परीक्षा के बाद से ही उन्हें पूरा भरोसा था कि वह राज्य के शीर्ष दस छात्रों में स्थान बनाएंगी। जब उन्हें पटना बुलाया गया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार का सहयोग और पृष्ठभूमि अंशिका के दादा रामाशंकर प्रसाद दवा की दुकान चलाते हैं, जबकि दादी गिरिजा देवी घर की जिम्मेदारियां संभालती हैं। परिवार का सहयोग और प्रेरणा उन्हें आगे बढ़ने में लगातार मदद करता रहा। डॉक्टर बनने का लिया संकल्प अंशिका ने बताया कि कोरोना काल में इलाज के अभाव में कई लोगों की मौत ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। उसी समय उन्होंने डॉक्टर बनने का संकल्प लिया, ताकि भविष्य में जरूरतमंद लोगों की सेवा कर सकें। आगे की पढ़ाई और संदेश अंशिका इंटरमीडिएट में विज्ञान संकाय से पढ़ाई करेंगी। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, इसलिए सभी को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए।.
जागरण संवाददाता, बगहा । श्री हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पतिलार की छात्रा अंशिका कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 482 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में नौवां स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अंशिका ने अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। परिवार और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय अंशिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता आरती कुमारी, पिता संतोष कुमार, जो दोनों शिक्षक हैं, के साथ-साथ अपने गुरुजनों, दादा रामाशंकर प्रसाद और दादी गिरिजा देवी को दिया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान परिवार और शिक्षकों का पूरा सहयोग मिला। नियमित पढ़ाई बनी सफलता की कुंजी अंशिका ने बताया कि वह प्रतिदिन आठ से दस घंटे तक नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं। उनकी इसी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है कि उन्होंने राज्य स्तर पर टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। पहले से था टॉप 10 में आने का विश्वास उन्होंने कहा कि परीक्षा के बाद से ही उन्हें पूरा भरोसा था कि वह राज्य के शीर्ष दस छात्रों में स्थान बनाएंगी। जब उन्हें पटना बुलाया गया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार का सहयोग और पृष्ठभूमि अंशिका के दादा रामाशंकर प्रसाद दवा की दुकान चलाते हैं, जबकि दादी गिरिजा देवी घर की जिम्मेदारियां संभालती हैं। परिवार का सहयोग और प्रेरणा उन्हें आगे बढ़ने में लगातार मदद करता रहा। डॉक्टर बनने का लिया संकल्प अंशिका ने बताया कि कोरोना काल में इलाज के अभाव में कई लोगों की मौत ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। उसी समय उन्होंने डॉक्टर बनने का संकल्प लिया, ताकि भविष्य में जरूरतमंद लोगों की सेवा कर सकें। आगे की पढ़ाई और संदेश अंशिका इंटरमीडिएट में विज्ञान संकाय से पढ़ाई करेंगी। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, इसलिए सभी को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए।
Bihar Board 10Th Result Matric Exam 9Th Rank BSEB 10Th Topper West Champaran Student Bagaha Topper Bihar Education Patilar School Doctor Ambition Bihar Board Result 2026 West Champaran News West Champaran Latest News West Champaran News In Hindi West Champaran Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Board Matric 2026 Results: आज जारी हो सकता है बिहार मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोडबीएसईबी की ओर से Bihar Board 10 Result 2026 आज जारी किया जा सकता है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।
Read more »
Bihar Board 10th Result 2026: ऐसे देखें 10वीं के नतीजे, जानें पूरी प्रक्रियाबिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द ही घोषित होने वाले हैं। परिणाम देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण करें और रिजल्ट जारी होने पर तुरंत देखें। पूरी प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी यहां प्राप्त करें।
Read more »
BSEB 10th Result 2026 (OUT) Direct Link: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, इस Link पर सबसे पहले चेक करेंBSEB Bihar Board 10th Result 2026 Declared Link: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। अब Bihar Board Class 10th Result 2026 का डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो गया है। यहां आप ऑफिशियल लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट तुरंत चेक कर सकते...
Read more »
BSEB 10th Result 2026 (OUT): बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, वेबसाइट क्रैश तो यहां Roll Number भरकर देखेंBihar Board 10th Result 2026 Declared Direct Link: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट matricbiharboard.
Read more »
Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार 10वीं टॉपर्स के लिए एक और बड़ी खुशखबरीबिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने 10वीं कक्षा का परिणाम आज, 29 मार्च को घोषित कर दिया है। इसके साथ ही 15 लाख से अधिक छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है।
Read more »
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार मैट्रिक रिजल्ट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 81.79% छात्र पासBihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कुल 81.79% छात्रों ने सफलता हासिल की है.
Read more »
