पत्नी उदिता गोस्वामी की शिकायतों पर 'सैयारा' निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं फिर से पुराना मोहित बन जाऊंगा'
मुंबई, 3 अगस्त । फिल्म निर्माता-निर्देशक मोहित सूरी की हालिया रिलीज फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे निर्देशक ने बताया है कि फिल्म की सफलता के कारण, वह अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं। Advertismentमोहित ने बताया कि फिल्म की सफलता के चलते वह अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं। उनकी पत्नी, अभिनेत्री उदिता गोस्वामी, को इस बात की शिकायत है कि मोहित अपनी व्यस्तता के कारण घर पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि, मोहित इसे सुखद एहसास मानते हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में मोहित ने सैयारा की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने बताया, हर शाम 6 से 9 बजे तक मैं फोन पर रहता हूं, क्योंकि मुझे इंतजार रहता है कि थिएटर्स से शाम के शो की जानकारी मिले। लोग फोन करके अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं, कुछ तो भावुक और रोते हुए बात कर रहे हैं। यह प्यार देखकर मुझे लगता है कि ऐसी फिल्म शायद ही दोबारा बन पाए। यह मेरे लिए बेहद खास है। मोहित ने अपनी पत्नी उदिता की शिकायतों का जिक्र करते हुए कहा, मैं उदिता से कहता हूं कि मैं बाहर पार्टी करने नहीं जा रहा। मैं घर पर ही बैठकर दर्शकों का प्यार महसूस कर रहा हूं। मुझे 2-3 हफ्ते दीजिए; जब फिल्म का थिएटर में शानदार दौर पूरा हो जाएगा, तब मैं फिर से पुराना मोहित बन जाऊंगा। सैयारा का म्यूजिक भी चार्टबस्टर साबित हुआ है। फिल्म का टाइटल ट्रैक दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है, वहीं गाना बर्बाद अपनी गहराई और शानदार वीडियो के लिए चर्चा में है। बर्बाद के बारे में मोहित ने बताया, इस गाने की शूटिंग में जैसे भगवान का आशीर्वाद था। एक सीन में, जहां दो किरदार पहली बार करीब आ रहे थे, वह शॉट इतना लंबा नहीं होना था। मैंने कैमरा चलने दिया और एक्टर्स ने इसे बखूबी निभाया। उसी समय लाइट भी सही पड़ी। यह एक जादुई पल था। हमने दूसरी बार वैसा शॉट लेने की कोशिश की, लेकिन वह जादू दोबारा नहीं बन पाया। जब सब कुछ सही होता है, तो वह फिल्म निर्माण का जादू कहलाता है। 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अहान पांडे और अनित पड्डा स्टारर सैयारा 170 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। --आईएएनएस एमटी/केआर डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Saiyaara Movie Review : दिल को छू लेगी मोहित सूरी की ये म्यूजिकल लव स्टोरी, छा गए न्यू कमर्समोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सैयारा' एक म्यूजिकल लव स्टोरी है, अनन्या पांडे की कजिन ब्रदर अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपना डेब्यू किया है
Read more »
सुर-ताल की समझ के बिना कैसे बनाई म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर? मोहित सूरी ने बताई वजहसुर-ताल की समझ के बिना कैसे बनाई म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर? 'सैयारा' की सफलता के बाद मोहित सूरी ने बताई वजह
Read more »
'तारक मेहता' ठुकरा कर पछताया एक्टर? बेचनी पड़ी सब्जियां, बोला- बच्चे किसान...मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' में एक्टर राजेश कुमार ने अहम रोल नजर आए. छोटे से रोल में वो दमदार भूमिका निभाते दिखे.
Read more »
'सैयारा' की आशिकी में डूबे फैन्स, मोहित सूरी की इन फिल्मों से भी हो जाएगी 'आशिकी'फिल्ममेकर मोहित सूरी की फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इसी बीच अब उनकी पुरानी फिल्मों की चर्चा भी तेज हो चुकी है. मोहित कई शानदार फिल्में बना चुके हैं जिसकी कहानी हैरान कर देने वाली थीं. आइए, उन फिल्मों के बारे में थोड़ा जानते हैं.
Read more »
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सैयारा की वाणी Aneet Padda, क्यूटनेस भरी स्माइल ने जीत लिया फैंस का दिल!Saiyaara Actress Aneet Padda: मोहित सुरी की मूवी सैयारा ने धमाल मचाया हुआ है और लोगों को भी फिल्म Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
'सैयारा' के लिए अहान पांडे ने बदले तेवर, डायरेक्टर मोहित ने खोली पोल, बोले- वो छपरी...मोहित ने अहान के काम की तारीफ करते हुए ये बताया है कि उन्होंने एक्टर के टैलेंट को पूरी तरह फिल्म में नहीं दिखाया. अहान के अंदर एक छपरी टिकटॉकर शामिल है जिसे उन्होंने फिल्म से दूर रखा.
Read more »
