क्या आपने कभी सोचा है कि जब भी आप किसी मॉल थिएटर या ऑफिस के टॉयलेट में जाते हैं तो उनके दरवाजों के नीचे एक बड़ा-सा गैप Gap Under Toilet Door क्यों होता है? दरअसल यह कोई डिजाइन की गलती नहीं है बल्कि इसके पीछे कई दिलचस्प और जरूरी कारण छिपे हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपकी जिंदगी में ऐसी कई छोटी-छोटी चीजें होंगी जिन पर आपका ध्यान तो जाता है, लेकिन आप उनके पीछे की वजह नहीं जानते। ऐसा ही एक सवाल है पब्लिक टॉयलेट के दरवाजों का। आपने देखा होगा कि मॉल, थिएटर या ऑफिस के टॉयलेट के दरवाजे नीचे जमीन तक नहीं होते, बल्कि उनमें एक गैप होता है। क्या आपने कभी सोचा है यह गैप क्यों है? क्या ये सिर्फ एक डिजाइन है या इसके पीछे कोई गहरी वजह है? आज हम आपको 5 ऐसे कारण बताएंगे जिन्हें जानकर आप भी कहेंगे, 'वाह, यह तो मैंने सोचा ही नहीं था!' साफ-सफाई में आसानी मॉल या थियेटर जैसे स्थानों में टॉयलेट का इस्तेमाल लगातार होता है। ऐसे में, सफाईकर्मियों को बार-बार वहां सफाई करनी पड़ती है। अगर दरवाजे पूरे नीचे तक बंद हों, तो हर बार उन्हें खोलना पड़ेगा, लेकिन जब नीचे खाली जगह होती है, तो झाड़ू-पोंछा आसानी से बिना दरवाजा खोले ही किया जा सकता है। पानी या गंदगी को भी उसी जगह से बाहर निकाला जा सकता है, जिससे सफाई जल्दी और अच्छी हो जाती है। इमरजेंसी में राहत कभी-कभी लोग टॉयलेट में बेहोश हो सकते हैं या तबीयत बिगड़ सकती है। ऐसे में, दरवाजे के नीचे से देखा जा सकता है कि अंदर क्या हो रहा है। अगर कोई जरूरतमंद हो, तो तुरंत मदद पहुंचाई जा सकती है और अगर किसी का दरवाजा अंदर से लॉक हो जाए या फंस जाए, तो वह नीचे की जगह से बाहर निकल भी सकता है। यह भी पढ़ें- कभी सोचा है गोल या तिकोनी न होकर चौकोर ही क्यों होती हैं Books? वजह जानकर आप भी कहेंगे 'वाह' गलत इस्तेमाल पर नजर रखना आसान कुछ लोग पब्लिक टॉयलेट का गलत इस्तेमाल भी करते हैं, जैसे सिगरेट पीना या और कोई अनुचित गतिविधि। ऐसे में, नीचे की जगह से हलचल दिखाई देती है, जिससे सुरक्षा कर्मचारी यह देख सकते हैं कि अंदर सब कुछ सामान्य है या नहीं, और बिना किसी की गोपनीयता भंग किए निगरानी रखी जा सकती है। कम लागत और कम रखरखाव पूरे फर्श तक के दरवाजे बनाना महंगा होता है और वो नमी से जल्दी खराब भी हो सकते हैं, लेकिन आधे दरवाजे सस्ते भी होते हैं और टिकाऊ भी। गीली जमीन से दरवाजा जल्दी सड़ता नहीं, जिससे बार-बार मरम्मत की जरूरत भी नहीं पड़ती। वेंटिलेशन भी है वजह पब्लिक टॉयलेट में अक्सर वेंटिलेशन यानी हवा की निकासी का इंतज़ाम ठीक नहीं होता। ऐसे में, नीचे और ऊपर से खुला दरवाजा हवा के प्रवाह को बनाए रखता है, जिससे बदबू कम होती है और जगह घुटनभरी नहीं लगती। रोशनी भी अंदर तक पहुंच जाती है, जिससे स्टॉल में अंधेरा नहीं रहता। आपातकाल में बाहर निकलने का रास्ता अगर कभी आग लग जाए या पानी भर जाए, तो ऐसे दरवाजों को आसानी से खोला या तोड़ा जा सकता है। नीचे की जगह से बाहर निकलने का भी मौका रहता है। इससे संकट के समय कीमती समय बचाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- फ्लाइट के टॉयलेट्स में आखिर क्यों होते हैं एशट्रे, जब स्मोकिंग है पूरी तरह बैन?.
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपकी जिंदगी में ऐसी कई छोटी-छोटी चीजें होंगी जिन पर आपका ध्यान तो जाता है, लेकिन आप उनके पीछे की वजह नहीं जानते। ऐसा ही एक सवाल है पब्लिक टॉयलेट के दरवाजों का। आपने देखा होगा कि मॉल, थिएटर या ऑफिस के टॉयलेट के दरवाजे नीचे जमीन तक नहीं होते, बल्कि उनमें एक गैप होता है। क्या आपने कभी सोचा है यह गैप क्यों है? क्या ये सिर्फ एक डिजाइन है या इसके पीछे कोई गहरी वजह है? आज हम आपको 5 ऐसे कारण बताएंगे जिन्हें जानकर आप भी कहेंगे, 'वाह, यह तो मैंने सोचा ही नहीं था!' साफ-सफाई में आसानी मॉल या थियेटर जैसे स्थानों में टॉयलेट का इस्तेमाल लगातार होता है। ऐसे में, सफाईकर्मियों को बार-बार वहां सफाई करनी पड़ती है। अगर दरवाजे पूरे नीचे तक बंद हों, तो हर बार उन्हें खोलना पड़ेगा, लेकिन जब नीचे खाली जगह होती है, तो झाड़ू-पोंछा आसानी से बिना दरवाजा खोले ही किया जा सकता है। पानी या गंदगी को भी उसी जगह से बाहर निकाला जा सकता है, जिससे सफाई जल्दी और अच्छी हो जाती है। इमरजेंसी में राहत कभी-कभी लोग टॉयलेट में बेहोश हो सकते हैं या तबीयत बिगड़ सकती है। ऐसे में, दरवाजे के नीचे से देखा जा सकता है कि अंदर क्या हो रहा है। अगर कोई जरूरतमंद हो, तो तुरंत मदद पहुंचाई जा सकती है और अगर किसी का दरवाजा अंदर से लॉक हो जाए या फंस जाए, तो वह नीचे की जगह से बाहर निकल भी सकता है। यह भी पढ़ें- कभी सोचा है गोल या तिकोनी न होकर चौकोर ही क्यों होती हैं Books? वजह जानकर आप भी कहेंगे 'वाह' गलत इस्तेमाल पर नजर रखना आसान कुछ लोग पब्लिक टॉयलेट का गलत इस्तेमाल भी करते हैं, जैसे सिगरेट पीना या और कोई अनुचित गतिविधि। ऐसे में, नीचे की जगह से हलचल दिखाई देती है, जिससे सुरक्षा कर्मचारी यह देख सकते हैं कि अंदर सब कुछ सामान्य है या नहीं, और बिना किसी की गोपनीयता भंग किए निगरानी रखी जा सकती है। कम लागत और कम रखरखाव पूरे फर्श तक के दरवाजे बनाना महंगा होता है और वो नमी से जल्दी खराब भी हो सकते हैं, लेकिन आधे दरवाजे सस्ते भी होते हैं और टिकाऊ भी। गीली जमीन से दरवाजा जल्दी सड़ता नहीं, जिससे बार-बार मरम्मत की जरूरत भी नहीं पड़ती। वेंटिलेशन भी है वजह पब्लिक टॉयलेट में अक्सर वेंटिलेशन यानी हवा की निकासी का इंतज़ाम ठीक नहीं होता। ऐसे में, नीचे और ऊपर से खुला दरवाजा हवा के प्रवाह को बनाए रखता है, जिससे बदबू कम होती है और जगह घुटनभरी नहीं लगती। रोशनी भी अंदर तक पहुंच जाती है, जिससे स्टॉल में अंधेरा नहीं रहता। आपातकाल में बाहर निकलने का रास्ता अगर कभी आग लग जाए या पानी भर जाए, तो ऐसे दरवाजों को आसानी से खोला या तोड़ा जा सकता है। नीचे की जगह से बाहर निकलने का भी मौका रहता है। इससे संकट के समय कीमती समय बचाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- फ्लाइट के टॉयलेट्स में आखिर क्यों होते हैं एशट्रे, जब स्मोकिंग है पूरी तरह बैन?
Public Restroom Doors Why Are There Gaps Under Bathroom Doors Why Public Toilet Doors Have Gap Why Do Toilet Doors Have Gaps Safety Reasons Medical Emergencies Ventilation Easy Cleaning Cost-Effective Privacy Mall Toilets Theater Restrooms Did You Know GK Lifestyle Special Jagran News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मगरमच्छ के सामने बकरी ऱखकर कर रहा था ऐसा स्टंट, फिर जो हुआसोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो इन दिनों लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान और नाराज कर दिया है.
Read more »
छोटे बच्चे ने अजगर को समझ लिया खिलौना, फिर खेल-खेल में हुआ कुछ ऐसा!सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.
Read more »
अरे बाप रे! टॉयलेट सीट के अंदर बैठा दिखा विशालकाय अजगर, वीडियो देखकर ही छूट गए लोगों के पसीने!Python in Toilet Seat: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसे Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
सपेरे के पिटारा खोलते ही मंदिर पहुंचा सांप, शिवलिंग के ऊपर फन फैलाकर बैठा, फिर जो किया उसे देख सब हैरानKanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सांप शिवलिंग में जाकर लिपट गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
Read more »
155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है ये धांसू EV, फुल चार्जिंग में चलती है 323 kmUltraviolette F77 super street: इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक का डिजाइन से लेकर इसकी रेंज आपको हैरान कर सकती है, और इसे चलाना आपके लिए एक नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस साबित हो सकता है.
Read more »
मॉल-थिएटर के टॉयलेट में नीचे क्यों होता है गैप? पढ़कर कहेंगे- ओह! यह वजह थी...Why Public Toilet Doors Have Gap: हमलोग आए दिन मॉल और थिएटर जाते हैं है. या किसी पब्लिक प्लेस में जाते हैं. इन जगहों पर हम अक्सर टॉयलेट का उपयोग करते हैं. तो यहां एक बात देखते हैं कि दरवाजे पूरे नीचे तक नहीं होते. नीचे साफ-साफ एक गैप रहता है. कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है. अरे नहीं सोचा... तो सोचिए और यहां पढ़िए इनका जवाब.
Read more »
