दुमका के गोपीकांदर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान पति के डांस करने से नाराज पत्नी ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। मुंबई से आए पति मनोज राय और पत्नी सूर्या देवी के बीच इसी बात पर विवाद हुआ था।
जागरण संवाददाता, दुमका। पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, विश्वास और आपसी समझ पर टिका होता है, जहां छोटी मोटी नोक झोंक आम बात है। पर कई बार यही छोटी तकरार दुखद अंजाम तक पहुंच जाती है। जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के शहरों गांव में शनिवार की रात पत्नी के कहने पर पति ने डांस बंद नहीं किया तो महिला ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। उत्सवी माहौल में हुआ विवाद जानकारी के अनुसार गोपीकांदर थाना क्षेत्र के शहरो गांव में शनिवार की रात घर में शादी का माहौल था। मृतका सूर्या देवी का पति मनोज राय अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मुंबई से घर आया था। घर में डीजे की धुन पर जश्न चल रहा था और इसी दौरान मनोज डांस करने लगे। पत्नी ने उन्हें डांस करने से मना किया, लेकिन जब उन्होंने बात नहीं मानी तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। यह मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर सूर्या देवी ने कीटनाशक खा लिया। उसे तुरंत इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस महिला के घर वालों का इंतजार कर रही है जिस कारण अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि स्वजन के आने के बाद ही मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- झारखंड का शातिर शराब तस्कर दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा, 3 साल से चकमा दे रहा था भगोड़ा.
जागरण संवाददाता, दुमका। पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, विश्वास और आपसी समझ पर टिका होता है, जहां छोटी मोटी नोक झोंक आम बात है। पर कई बार यही छोटी तकरार दुखद अंजाम तक पहुंच जाती है। जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के शहरों गांव में शनिवार की रात पत्नी के कहने पर पति ने डांस बंद नहीं किया तो महिला ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। उत्सवी माहौल में हुआ विवाद जानकारी के अनुसार गोपीकांदर थाना क्षेत्र के शहरो गांव में शनिवार की रात घर में शादी का माहौल था। मृतका सूर्या देवी का पति मनोज राय अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मुंबई से घर आया था। घर में डीजे की धुन पर जश्न चल रहा था और इसी दौरान मनोज डांस करने लगे। पत्नी ने उन्हें डांस करने से मना किया, लेकिन जब उन्होंने बात नहीं मानी तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। यह मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर सूर्या देवी ने कीटनाशक खा लिया। उसे तुरंत इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस महिला के घर वालों का इंतजार कर रही है जिस कारण अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि स्वजन के आने के बाद ही मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- झारखंड का शातिर शराब तस्कर दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा, 3 साल से चकमा दे रहा था भगोड़ा
Pesticide Consumption Husband Dance Argument Wedding Dispute Tragedy Surya Devi Death Manoj Rai Gopikandar Incident Jharkhand News Domestic Dispute Dumka Dumka News Dumka Latest News Dumka News In Hindi Dumka Samachar
