नई बिहार सरकार में जदयू के मंत्रियों की संख्या भाजपा से अधिक होगी, जबकि मुख्यमंत्री पद भाजपा को मिल सकता है। पिछली सरकार के मुकाबले मंत्रिमंडल का गठन 'रिवर्स मोड' में होगा।
भुवनेश्वर वात्स्यायन, पटना। बिहार में जो नयी सरकार अस्तित्व में आएगी उसमें इस बार भाजपा से अधिक जदयू के मंत्री होंगे। एनडीए से मिल रही खबर के अनुसार यह तय माना जा रहा कि इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी भाजपा के खाते में जानी है। इस वजह से मंत्रिमंडल का गठन रिवर्स मोड में होना है। पिछले वर्ष नवंबर में बिहार में एनडीए जिस सरकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शपथ ली थी उसमें नीतीश सहित 27 मंत्री थे। नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद संख्या 26 हो गयी है। वर्तमान में जदयू के आठ विधायक मंत्री वर्तमान में नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो सरकार काम कर रही है उसमें नीतीश को छोड़कर जदयू के आठ मंत्री हैं। इनमें विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार व जमां खान मंत्री हैं। कहा जा रहा कि इस बार संख्या 13-14 तक जा सकती है। भाजपा के 13 विधायक हैं वर्तमान में मंत्री अभी जो सरकार बिहार में काम कर रही है उनमें भाजपा के 13 विधायक मंत्री हैं। इनमें दो उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा भी शामिल हैं। इनके अतिरिक्त मंगल पांडेय, दुिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, संजय टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, श्रेयसी सिंह, डॉ.
प्रमोद कुमार, रमा निषाद व लखेंद्र कुमार रोशन भाजपा कोटे से मंत्री है। नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद भाजपा के मंत्रियों की संख्या में एक मंत्री के कम होने के बाद अभी 13 मंत्री हैं भाजपा से। भाजपा की संख्या दो से तीन तक कम हो सकती है। कई मंत्रियों के एक से अधिक विभागों का प्रभार भाजपा और जदयू दोनों के कोटे से जो मंत्री हैं उनमें कई के पास दो व दो से अधिक विभागों का प्रभार है। नए मंत्रिमंडल में इसका जिम्मा दूसरे मंत्रियों को मिलने की संभावना है। जिन मंत्रियों के पास एक से अधिक विभाग का प्रभार है उनमें विजय कुमार सिन्हा के पास तीन, विजय कुमार चौधरी के पास चार, बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास चार विभाग, श्रवण कुमार के पास दो विभाग, दिलीप कुमार जायसवाल के पास दो विभाग, सुनील कुमार के पास दो विभाग, श्रेयसी सिंह व प्रमोद कुमार के पास दो-दो विभाग का जिम्मा है। विधानसभा अध्यक्ष भी जदयू को मिलने की संभावना मंत्रिमंडल का गठन रिवर्स मोड में होने की स्थिति में विधानसभा अध्यक्ष पद जदयू को मिल सकता है। इसकी दावेदारी संभव है। मंत्रिमंडल के सदस्यों का संख्यात्मक फार्मूला मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुुल संख्या विधानसभा के कुल सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता। बिहार में 243 सदस्यों की संख्या के आधार पर यह 36 .45 आता है। यानी अधिकतम 36 मंत्री ही हो सकते हैं। इस हिसाब से इनका बंटवारा एनडीए के अलग-अलग घटक दलों में उनकी संख्या के आधार पर होगा। यह भी पढ़ें- MP गोपालजी ठाकुर ने लोकसभा में मिथिला से पलायन रोकने का उठाया मुद्दा, बंद औद्योगिक इकाइयों को चालू करने की मांग यह भी पढ़ें- बिहार में बढ़ा मखाना उत्पादन का दायरा: अब 16 जिलों में होगी खेती, किसानों को मिलेगा 75% अनुदान
JDU Ministers BJP Ministers Bihar Government Nitish Kumar NDA Alliance Bihar Ministerial Portfolios Bihar Politics Assembly Speaker Bihar Patna Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ममता बोलीं- भगवान की चक्की धीमी लेकिन बारीक पीसती है: शाह TMC के खिलाफ चार्जशीट जारी करेंगे; तमिलनाडु में 2...West Bengal BJP Manifesto likely today, TVK announces candidates March 29 in Tamil Nadu & Puducherry. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
'फ्यूचर CM ऑफ बिहार' का पोस्टर: JDU ऑफिस के बाहर निशांत कुमार को बताया अगला मुख्यमंत्रीJDU कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर ने बिहार की सियासत गरमा दी है, जिसमें निशांत कुमार को 'फ्यूचर CM ऑफ बिहार' बताया गया है। पोस्टर में नीतीश कुमार से पद न छोड़ने की अपील भी है। निशांत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है, और अनंत सिंह जैसे नेताओं ने भी उनकी तारीफ की...
Read more »
CM Yogi Jewar Airport Speech: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर CM Yogi का दमदार भाषणNoida International Airport: पीएम मोदी ने आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज़-1 का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी जी का बहुत आभार। हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। जेवर एयरपोर्ट से यूपी को नई उड़ान मिलेगी। जेवर एयरपोर्ट विकास का उदाहरण है। पिछले 11-12 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो कार्य योजना...
Read more »
नीतीश के उत्तराधिकारी निशांत की JDU में बढ़ी धमकः एमएलसी और CM के कयासों ने पकड़ा जोरNitish Kumar and Nishant Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी निशांत की जदयू में बढ़ी धमक बढ़ गई है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के पहले नीतीश कुमार विधान परिषद से त्यागपत्र दे देंगे। ऐसे में निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग भी जोर पकड़ने लगी...
Read more »
झारखंड BJP की नई टीम की घोषणा, आदित्य साहू की कमेटी में 9 उपाध्यक्ष और 3 महासचिव बनाए गएJharkhand BJP New Team: झारखंड बीजेपी की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। नई टीम में 9 उपाध्यक्ष और तीन महासचिव बनाए गए हैं।
Read more »
नोएडा में अखिलेश की सद्भावना रैली आज: पश्चिमी यूपी से 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी सपाAkhilesh Yadav Sadbhavna Rally Noida Dadri 29 March Western UP BJP Failings.
Read more »
