पटना के मनेर में दिनदहाड़े एक युवक ने अपने दोस्त राहुल कुमार को गोली मार दी. घटना थाने के सामने हुई और पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई. गोली लगने के बाद घायल राहुल किसी तरह थाने तक पहुंचा, जहां से पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े हुए गोलीकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. मनेर थाना के सामने ही एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मार दी. पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि दोनों पहले बातचीत कर रहे थे और अचानक आरोपी ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी.
मनेर में दिनदहाड़े चली गोलीघटना में घायल युवक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है जो मनेर के हुलासीटोला का रहने वाला है. गोली लगने के बाद राहुल लहूलुहान हालत में किसी तरह थाने तक दौड़कर पहुंचा. थानाध्यक्ष ने तुरंत गंभीर हालत में उसे दानापुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.कोचिंग और लाइब्रेरी साथ जाते थे दोनों दोस्तपुलिस के अनुसार राहुल और आरोपी युवक आपस में दोस्त थे. दोनों कोचिंग और लाइब्रेरी में एक साथ आते-जाते थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी वीडियो को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते आरोपी ने पहले राहुल को कोचिंग से बुलाया और फिर बातचीत के दौरान गोली मार दी. Advertisement घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज को कब्जे में लिया. सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घायल राहुल को उसके परिचित ने गोली मारी है. दोनों एक-दूसरे को जानते थे और इसी वजह से विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.राहुल के पिता ने क्या कहा ?घायल के पिता राजेश कुमार ने मीडिया से कहा, मेरा बेटा पढ़ाई करने कोचिंग गया था, वहीं एक लड़के ने उसे बुलाकर गोली मार दी. मेरा बेटा अभी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Maner Crime News Friend Shot Friend Rahul Kumar Injured CCTV Footage Bihar Crime Patna Police Danapur Hospital Hulasi Tola City SP West Bhanu Pratap Singh
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Leopard Attack Pet Dog: ഞെട്ടിപ്പിക്കുന്ന ദൃശ്യങ്ങൾ... വീട്ടുമുറ്റത്ത് കിടന്നുറങ്ങിയ വളർത്തുനായയെ പുലി പിടിച്ചുLeopard attacks pet dog in front of house in Idukki- Shocking CCTV Visual
Read more »
IIM Calcutta Incident: অভিযোগের পর পিছু হটছেন IIM কাণ্ডের নির্যাতিতা? অন্যদিকে CCTV ফুটেজে মিলেছে জোরাল প্রমাণ...Victim retracting allegations Meanwhile strong evidence found in CCTV footage
Read more »
Fauja Singh की मौत से पहले का CCTVAthlete Fauja Singh की मौत से पहले का CCTV फुटेज आया सामने
Read more »
CBSE के सभी स्कूलों में लगेंगे CCTV कैमरे: कॉरिडोर, लैब, एंट्री-एग्जिट पर होगी निगरानी, 15 दिन की रिकॉर्डि...CCTV cameras will be installed in all CBSE schools 15 Days recording mandatory
Read more »
Delhi CM Case: CM रेखा गुप्ता मामले में आरोपी राजेश का नया CCTV फुटेज आया सामनेDelhi CM Case: New CCTV footage of accused Rajesh in CM Rekha Gupta case surfaced, CM रेखा गुप्ता मामले में आरोपी राजेश का नया CCTV फुटेज आया सामने
Read more »
Bengaluru Horror: ভয়ংকর ভিডিয়ো! বেঙ্গালুরুর পিজি-তে ঢুকে তরুণীর শ্লী*লতাহানি মুখোশধারীর...Woman molested robbed inside PG in Bengaluru CCTV captures accused fleeing
Read more »
