पटना में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: दिल्ली जाते समय पक्षी टकराया; 169 पैसेंजर्स सवार थे

Patna Tragedy News

पटना में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: दिल्ली जाते समय पक्षी टकराया; 169 पैसेंजर्स सवार थे
Patna FlightIndigo FlightIndigo Flight Emergency Landing
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 240 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 109%
  • Publisher: 51%

Delhi Patna IndiGo Flight Airport Emergency Landing Update; What happens when a bird hits a flight? पटना में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। 6E- 5009 फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी तभी इससे पक्षी टकराया। यह जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दी...

पटना में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। IG-05009 फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी तभी इससे पक्षी टकराया। यह जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दी है।पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, पटना से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या IG-05009 अपने समय से 8.

42 बजे उड़ान भरी, लेकिन टेकऑफ के तुरंत बाद एक पक्षी विमान से टकरा गया। विमान के एक इंजन में वाइब्रेशन की वजह से एयरक्राफ्ट को वापस लौटना पड़ा। जांच के दौरान रनवे से मरे हुए पक्षी के अवशेष भी मिले हैं।एक दिन पहले दिल्ली से पटना आने के बाद एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से विमान अपने समय पर उड़ान नहीं भर सका। करीब 7 घंटे तक यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। विमान के समय पर टेकऑफ नहीं करने से यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। फ्लाइट के टेकऑफ का समय सुबह 10:40 था। करीब साढ़े 6 घंटे बाद विमान को ठीक किया गया। शाम 6 बजे विमान ने उड़ान भरी। कई यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भी दिल्ली भेजा गया। ये 8 जुलाई की तस्वीर है। पटना में एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों ने हंगामा किया। पढ़िए एक पक्षी इतने बड़े विमान को कितना नुकसान पहुंचा देता है कि उसकी आनन-फानन में लैंडिंग करानी पड़ती है...जब कोई पक्षी उड़ते हुए विमान से टकराता है, तो उसे 'बर्ड स्ट्राइक' या 'बर्ड हिट' कहा जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 1.8 किलो का एक पक्षी जब किसी तेज रफ्तार विमान से टकराता है तो 3,50,000 न्यूटन फोर्स पैदा होता है। इसे ऐसे समझें कि 0.365 मीटर की नली वाली बंदूक से जब 700m/s की रफ्तार से एक 40 ग्राम का बुलेट फायर होता है तो इससे 2,684 न्यूटन फोर्स पैदा होता है। यहां न्यूटन, फोर्स का यूनिट है। यह विज्ञान की भाषा हुई। अब इसे आसान भाषा में समझें तो 1.8 किलो का एक पक्षी जब विमान से टकराता है तो इसका फोर्स एक बुलेट की तुलना में करीब 130 गुना ज्यादा होता है। ABC साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक 5 किलो के एक पक्षी का 275 किमी/घंटा के रफ्तार से किसी विमान से टकराना वैसा ही है जैसे 100 किलो भार के किसी बैग के 15 मीटर ऊपर से जमीन पर गिरना। हालांकि, विमान को ‘बर्ड हिट’ से बचाने के लिए सावधानियां बरती जाती हैं, लेकिन जब प्लेन के टर्बाइन से टकराकर पक्षी विमान के इंजन में फंसता है तो इससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है।‘बर्ड हिट’ के ज्यादातर मामलों में पक्षी किसी प्लेन के सामने से या किनारे से टकराता है। इस दौरान प्लेन के विंग से पक्षियों के टकराने की आशंका ज्यादा होती है। जब चिड़िया प्लेन के विंडशील्ड से टकराती है तो इसमें दरार आ जाती है। इसकी वजह से केबिन के अंदर हवा के दबाव में अंतर होता है। ‘बर्ड हिट’ किसी प्लेन के लिए कितना खतरनाक या घातक हो सकता है, ये इन 4 बातों पर निर्भर करता है…हर दिन 34 ‘बर्ड हिट’ के मामले सामने आते हैं इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन ने 91 देशों पर सर्वे किया। इसमें पाया कि हर रोज 34 ‘बर्ड हिट’ के मामले दुनिया भर में सामने आते हैं। इसकी वजह से हर साल दुनिया भर में कॉमर्शियल प्लेन को करीब 7.79 हजार करोड़ रुपए का सालाना नुकसान होता है। हालांकि, 92% 'बर्ड हिट' के मामले बिना किसी डैमेज के होते हैं।: सिंगापुर एयरपोर्ट पर बर्ड हिट से बचने और पक्षियों को भगाने के लिए वैन तैनात की जाती है। इसमें लंबी दूरी तक पक्षियों को भगाने के लिए गनशॉट से लेकर 20 तरह की आवाज निकालने वाले लाउडस्पीकर लगे होते हैं।सूरत एयरपोर्ट पर बर्ड हिट से फ्लाइट को बचाने के लिए और पक्षियों को भगाने के लिए लेजर लाइट या लेजर गन का सहारा लिया जा रहा है। दरअसल, लेजर गन से लाइट और साउंड साथ निकलता है जो पक्षियों के ध्यान को भटकाने का काम करता है।: दुनिया के कई बड़े एयरपोर्ट पर विमान को बर्ड हिट से बचाने के लिए शूटर की नियुक्ति की जाती है। पाकिस्तान के लाहौर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 2020 में 12 बर्ड शूटर्स पक्षियों को मारने के लिए बहाल किए थे।बर्ड हिट का पहला मामला 1905 में हवाई जहाज बनाने वाले ओरविल राइट यानी राइट ब्रदर्श में से एक भाई ने रिपोर्ट की थी। ओरविल जब एक मकई के खेत के ऊपर से फ्लाइट उड़ा रहे थे, तब पक्षियों के एक झुंड में वो फंस गए। इस दौरान एक चिड़िया उनके प्लेन से टकराई थी। हालांकि, दुनिया में बर्ड हिट की वजह से होने वाली बड़ी घटनाओं की संख्या कम है। ज्यादातर मामले में हवाई जहाज को कम नुकसान पहुंचता है, लेकिन कई बार यह खतरनाक भी साबित हो जाता है। यह तस्वीर उस वक्त की है जब 2009 में हडसन नदी में 'बर्ड हिट' के बाद Airbus 1549 विमान को उतारा गया था।हर साल दुनिया भर में 'बर्ड हिट' के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आते हैं, लेकिन 15 जनवरी 2009 में अमेरिका में घटी एक घटना ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। दरअसल, US एयरवेज फ्लाइट 1549 के न्यूयॉर्क सिटी से उड़ान भरते ही एक पक्षी विमान से टकराया। यह 'बर्ड हिट' इतना जोरदार था कि पक्षी के टकराते ही विमान के इंजन में आग लग गई। हालांकि खतरे को भांपते हुए पायलट ने हडसन नदी में फ्लाइट को लैंड करा दिया। जिससे बड़ा खतरा टल गया।इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी:रायपुर से दिल्ली आ रही थी, 80 KMPH की आंधी के कारण हवा में कई चक्कर लगाए, फिर सेफ लैंडिंग छत्तीसगढ़ के रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6313 रविवार को टर्बुलेंस में फंस गई। दिल्ली में लैंड करने से पहले पायलट को फ्लाइट को दोबारा हवा में उड़ाना पड़ा। ऐसा दिल्ली-NCR में दोपहर के वक्त धूलभरी आंधी के कारण हुआ। इसके बाद फ्लाइट ने आसमान में कई चक्कर लगाए। बाद में एयर ट्रैफिक कंट्रोल से क्लियरेंस मिलने के बाद फ्लाइट सुरक्षित लैंड कराई गई। फ्लाइट के हवा में चक्कर काटने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि फ्लाइट में बैठे पैसेंजर्स घबराए हुए हैं।15 जुलाई तक जारी रहेगी बारिशरायपुर में तेज बारिश, दोपहर 3 बजे छाया अंधेराझज्जर में बारिश के बाद स्कूल में भरा पानीगुरुग्राम में कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम के आदेश

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Patna Flight Indigo Flight Indigo Flight Emergency Landing

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अहमदाबाद प्लेन क्रैशः ज़िंदा बचे विश्वास कुमार ने क्या बतायाअहमदाबाद प्लेन क्रैशः ज़िंदा बचे विश्वास कुमार ने क्या बतायाइस विमान में कुल 242 लोग सवार थे जिनमें क्रू के सदस्यों समेत 169 भारतीय नागरिक और 61 विदेशी नागरिक सवार थे.
Read more »

इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बम की धमकी का आया था कॉलइंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बम की धमकी का आया था कॉलकोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में मंगलवार को बम की धमकी से हड़कंप मच गया. सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते विमान की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और विमान की जांच की गई.
Read more »

Maharashtra News: नागपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन में मचा हड़कंपMaharashtra News: नागपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन में मचा हड़कंपसुरक्षा के लिहाज से हर एहतियात बरती जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमकी कहां से और किस मकसद से दी गई थी. राज्य। महाराष्ट्र
Read more »

दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट की इमर्जेंसी लैंडिंग, विमान में थे 180 यात्रीदिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट की इमर्जेंसी लैंडिंग, विमान में थे 180 यात्रीindigo flight emergency landing: दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E2006 को तकनीकी खराबी के कारण इमर्जेंसी लैंडिंग करवाई गई. विमान में 180 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं. इंडिगो ने बयान जारी नहीं किया है.
Read more »

Air India Flight: एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी, पुणे से दिल्ली आने वाली फ्लाइट कैंसिलAir India Flight: एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी, पुणे से दिल्ली आने वाली फ्लाइट कैंसिलBird hits Air India plane, Pune bound flight returns to Delhi । एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी, पुणे से दिल्ली आने वाली फ्लाइट कैंसिल
Read more »

'मेडे' कॉल के बाद इंडिगो फ्लाइट की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग, 168 यात्रियों की जान बची'मेडे' कॉल के बाद इंडिगो फ्लाइट की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग, 168 यात्रियों की जान बचीगुवाहाटी से चेन्नै जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई-6764 को ईंधन की कमी के कारण बेंगलुरु में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान ने गुरुवार शाम को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:42:59