पटना सहित बिहार के शहरों में वायु गुणवत्ता में सुधार, जानें शहरों का AQI

पर्यावरण News

पटना सहित बिहार के शहरों में वायु गुणवत्ता में सुधार, जानें शहरों का AQI
वायु प्रदूषणवायु गुणवत्ताAQI
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 53%

2025-26 में पटना सहित बिहार के प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया है। पटना का AQI 168 से घटकर 107 हुआ। कई शहरों में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रही।

जागरण संवाददाता, पटना । 2025-26 में, 2024-25 की तुलना में, पटना सहित प्रमुख शहरों की हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया है। 2024-25 में पटना का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 168 दर्ज किया गया था, जबकि 2025-26 में यह घटकर 107 हो गया। 2025-26 में, राज्य में हाजीपुर, बिहार शरीफ, छपरा, और राजगीर के बाद, पटना की हवा अत्यधिक खराब श्रेणी में नहीं रही। हाजीपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 118 दर्ज किया गया, जबकि पटना का 107 एक्यूआइ दर्ज किया गया। वायु प्रदूषण की समस्या नवंबर से जनवरी तक प्रदूषण

नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, वायु प्रदूषण की समस्या प्रदेश में विशेष रूप से नवंबर से जनवरी तक बनी रहती है। जबकि, जुलाई से अक्टूबर के दौरान मानसून में होने वाली वर्षा के कारण धूल कणों की मात्रा में कमी आने से वायु गुणवत्ता में सुधार होता है। राज्य सरकार वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए काफी सतर्कता बरत रही है। प्रदेश की भौगोलिक संरचना शहर की वायु गुणवत्ता को प्रभावित करती है। मिट्टी ठोस न होने के कारण हवा में धूलकण की मात्रा अधिक होती है। विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण भी हवा का स्तर खराब होता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से आने वाली हवाएं प्रदूषण को अपने साथ लेकर बिहार तक पहुंचती हैं। बिहार की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि बिहार से आने वाली हवाएं यहां आकर स्थिर हो जाती हैं। अन्य राज्यों की तुलना में, प्रदेश में हवा की गति कम होती है, जिसके कारण बाहर से आई प्रदूषित हवा रुकने के साथ प्रदूषण के स्तर को बढ़ाती है। इसी वजह से कभी-कभी वायु गुणवत्ता सूचकांक में तेजी देखने को मिलती है। हालांकि, बिहार की हवा फिलहाल अत्यधिक खराब श्रेणी में नहीं है। कई स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों से निकलने वाले धूलकण वायुमंडल की निचली परत में जमा होते हैं, जिससे प्रदूषण के स्तर में वृद्धि होती है।\2025-26 में मध्यम प्रदूषित रहने वाले शहर इस प्रकार हैं: हाजीपुर (118), बिहारशरीफ (113), छपरा (108), राजगीर (108), पटना (107), सासाराम (106), औरंगाबाद (105), सिवान (103)। हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रहने वाले शहर हैं: समस्तीपुर (97), किशनगंज (97), अररिया (95), बेगूसराय (91), गयाजी (88), बक्सर (87), सहरसा (87), मोतिहारी (84), भागलपुर (84), बेतिया (84), मुजफ्फरपुर (80), कटिहार (80), आरा (75), मुंगेर (74), पूर्णिया (72)।\2024-25 में प्रमुख शहरों का एक्यूआइ इस प्रकार था: हाजीपुर (187), पटना (168), मुजफ्फरपुर (142), गयाजी (105), भागलपुर (132), अररिया (128), आरा (100), औरंगाबाद (127), बेगूसराय (140), बेतिया (130), बिहारशरीफ (117), बक्सर (141), छपरा (113), कटिहार (103), किशनगंज (123), मोतिहारी (104), मुंगेर (121), पूर्णिया (115), राजगीर (105), सहरसा (116), समस्तीपुर (125), सासाराम (113), सिवान (129)।\वायु गुणवत्ता की श्रेणियां इस प्रकार हैं: अच्छा (0-50), संतोषजनक (51-100), मध्यम प्रदूषित (101-200), खराब (201-300), बहुत खराब (301-400), गंभीर (401-450)

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

वायु प्रदूषण वायु गुणवत्ता AQI पटना बिहार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi AQI: दिल्ली की हवा अभी भी बेहद खराब, गाजियाबाद में 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांकDelhi AQI: दिल्ली की हवा अभी भी बेहद खराब, गाजियाबाद में 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांकDelhi AQI: दिल्ली की हवा अभी भी बेहद खराब, गाजियाबाद में 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक Delhi AQI: Delhi air is still extremely bad, AQI reaches severe category in Ghaziabad
Read more »

Punjab Weather News: ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸੀਤ ਲਹਿਰ ਦਾ ਅਲਰਟ; ਧੁੰਦ ਖੜ੍ਹੀ ਕਰੇਗੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ, ਜਾਣੋ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਮੌਸਮ ਦਾ ਹਾਲPunjab Weather News: ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸੀਤ ਲਹਿਰ ਦਾ ਅਲਰਟ; ਧੁੰਦ ਖੜ੍ਹੀ ਕਰੇਗੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ, ਜਾਣੋ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਮੌਸਮ ਦਾ ਹਾਲPunjab Weather News: ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਹਵਾ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਿਤ ਹੈ। ਹਰ ਥਾਂ ਹਵਾ ਦੀ ਗੁਣਵੱਤਾ AQI 100 ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਸਵੇਰੇ 6 ਵਜੇ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਾ AQI 114, ਬਠਿੰਡਾ ਦਾ AQI 78, ਜਲੰਧਰ ਦਾ AQI 128, ਖੰਨਾ ਦਾ AQI 109, ਮੰਡੀ ਗੋਬਿੰਦਗੜ੍ਹ 123, ਪਟਿਆਲਾ ਦਾ AQI 148 ਅਤੇ ਰੂਪਨਗਰ ਦਾ AQI 60...
Read more »

ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਯੈਲੋ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ; ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦਾ AQI 222 ਤੇ ਪਹੁੰਚਿਆ, ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਈ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੀ ਹਵਾ ਬੇਹੱਦ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਿਤਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਯੈਲੋ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ; ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦਾ AQI 222 ਤੇ ਪਹੁੰਚਿਆ, ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਈ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੀ ਹਵਾ ਬੇਹੱਦ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਿਤPunjab Weather Update News: ਸਵੇਰੇ 7 ਵਜੇ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਾ AQI 112, ਜਲੰਧਰ ਦਾ AQI 155, ਖੰਨਾ ਦਾ AQI 162, ਲੁਧਿਆਣਾ ਦਾ AQI 151, ਮੰਡੀ ਗੋਬਿੰਦਗੜ੍ਹ ਦਾ AQI 207, ਅਤੇ ਪਟਿਆਲਾ ਦਾ AQI 144 ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਸੈਕਟਰ 22 ਵਿੱਚ AQI 222, ਸੈਕਟਰ 25 ਦਾ AQI 212, ਅਤੇ ਸੈਕਟਰ 53 ਦਾ AQI 213 ਦਰਜ ਕੀਤਾ...
Read more »

ईरान से भी खराब है दिल्ली की हवा, तेहरान में टॉक्सिक तेल घुलने के बाद भी AQI कैसे बेहतर?ईरान से भी खराब है दिल्ली की हवा, तेहरान में टॉक्सिक तेल घुलने के बाद भी AQI कैसे बेहतर?एक तरफ ईरान की राजधानी तेहरान है, जहां अमेरिकी और इजराइली बमबारी से तेल डिपो धधक रहे हैं, और दूसरी तरफ भारत की राजधानी नई दिल्ली है. युद्ध की आग झेल रहे तेहरान का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) दिल्ली की हवा से कहीं बेहतर है.
Read more »

जंग के बीच भी दिल्ली से साफ तेहरान की हवा... चौंकाने वाला है ईरान का AQIजंग के बीच भी दिल्ली से साफ तेहरान की हवा... चौंकाने वाला है ईरान का AQIएयर क्वालिटी डेटा ने यह चौंकाने वाला तथ्य सामने रखा है कि युद्ध के माहौल के बावजूद तेहरान का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) दिल्ली की तुलना में बेहतर बना हुआ है.
Read more »

अब AI स्मार्ट मास्क करेगा रियल-टाइम AQI मॉनिटर, खतरे पर तुरंत देगा चेतावनी, पांच-लेयर फिल्ट्रेशन की सुरक्षा...अब AI स्मार्ट मास्क करेगा रियल-टाइम AQI मॉनिटर, खतरे पर तुरंत देगा चेतावनी, पांच-लेयर फिल्ट्रेशन की सुरक्षा...AI smart mask: भारत की स्टार्टअप कंपनी अडेवायर ने भारत में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एक AI-पावर्ड स्मार्ट मास्क बनाया है, जिसका नाम उन्होंने सेक्यूरियो रखा है. यह मास्क केवल आपको सिर्फ प्रदूषण से बचाने का काम ही नहीं, बल्कि आसपास की AQI भी यह मास्क आपको रियल-टाइम में मॉनिटर करके बताता रहता है. वहीं यह मास्क PM2.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:36:42