Bihar CM Nitish Kumar inaugurates new administrative and academic buildings for Patna University. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
छात्र बोले- कैंपस को BJP ऑफिस नहीं बनने देंगे; ताला लेकर पहुंचे छात्र संघ अध्यक्षमुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना यूनिवर्सिटी में एकेडमिक भवन और प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों ने पटना DM चोर है और डिप्टी CM गो बैक के नारे भी लगाए। CM के पहुंचने से पहले भी छात्र नेता नारेबाजी कर रहे थे। पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु शेखर का कहना है कि इस कार्यक्रम के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। यहां तक कि कुलपति को भी इसके लिए निमंत्रण नहीं दिया गया है। हंगामे के चलते CM ने 7 से 8 मिनट में अपना कार्यक्रम खत्म किया और वहां से निकल गए। इस दौरान मुख्यमंत्री कैंपस में जहां-जहां गए छात्रनेता उनके पीछे-पीछे जाते रहे। VC से छात्रों ने कहा, आप अपने लिए खड़े होइए सर, हमलोग आपके साथ हैं। यूनिवर्सिटी को हम बीजेपी का कार्यालय नहीं बनने देंगे। छात्रों का कहना है VC को CM से मिलने नहीं दिया गया। वो गए, लेकिन उनको बिना मिले भेज दिया गया।कुछ छात्र हाथ में पोस्टर लिए खड़े थे। इस पर लिखा था- हम छात्रों का अभिमान। इस पर नीतीश की फोटो थी।पटना स्टूडेंट छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु कॉलेज गेट पर ताला लगाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें ताला लगाने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि मैं विश्वविद्यालय का अध्यक्ष चुनकर आया हूं और मैं छात्रों के हित में अपनी बातें आज यहां पर रखूंगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिंह और शिक्षा मंत्री सुनील सिंह ने भी छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। डीएम त्यागराजन ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की है। छात्रों ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री को भी घेर लिय।कुछ छात्र नीतीश कुमार के समर्थन में भी नारेबाजी करते दिखे। देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया के नारे लगे। बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो के भी नारे लगे। कुछ छात्र हाथ में पोस्टर लिए खड़े दिखे। इस पर लिखा था- हम छात्रों का अभिमान। इस पर नीतीश की फोटो लगी थी।बता दें कि पटना यूनिवर्सिटी के नए प्रशासनिक और एकेडमिक भवन का CM ने आज उद्घाटन किया है। यह दोनों भवन 147.
29 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए हैं। प्रशासनिक भवन G+8 और एकेडमिक भवन G+9 है। इसके उद्घाटन के बाद नए प्रशासनिक ब्लॉक में पटना यूनिवर्सिटी का मुख्यालय शिफ्ट हो जाएगा। यही पीयू के मौजूदा कार्यालय की जगह लेगा। वहीं, एकेडमिक भवन में दरभंगा हाउस में चल रहे सभी पीजी विभाग शिफ्ट होंगे। इसके साथ ही वाणिज्य कॉलेज को दरभंगा हाउस में फिलहाल शिफ्ट किया जाएगा।इन दोनों ब्लॉकों का निर्माण बिहार एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा तीन एकड़ में किया गया है। कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने बताया कि, हर फ्लोर पर सुरक्षा के दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा, नियंत्रण कक्ष, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, मीटिंग हॉल, सेमिनार हॉल सहित अन्य सभी तरह सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने आगे बताया कि, सभी फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। परिसर में ही विद्युत सब स्टेशन का निर्माण किया गया है। बिजली कटने की स्थिति में सौर उर्जा प्लांट प्रयोग किया जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था के अलावा सुंदर गार्डन का निर्माण किया जा रहा है।'तेजस्वी बोले- BJP ने दबाव में इस्तीफा दिलवाया; नितिन नवीन ने भी MLA पद से रिजाइन कियाहरनौत का लाल ही CM बनेगा; जानिए नीतीश के इस्तीफे पर क्या कहते हैं नालंदा के लोगपिछले सीजन में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड; टी-20 में सेंचुरी लगाने वाले यंगेस्ट बैटरराजस्थान में बारिश, कोटा में ओले भी गिरेजैसलमेर में आज आंधी-बारिश का अलर्टबाड़मेर में आंधी-बारिश का अलर्टसीकर में 2 दिन बारिश की चेतावनीगुरदासपुर का बाढ़ प्रभावित गांव राधे मां ने लिया गोद
New Headquarters Nitish Kumar Inauguration Bihar News Administrative Building Academic Building Patna
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
झारखंड BJP की नई टीम की घोषणा, आदित्य साहू की कमेटी में 9 उपाध्यक्ष और 3 महासचिव बनाए गएJharkhand BJP New Team: झारखंड बीजेपी की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। नई टीम में 9 उपाध्यक्ष और तीन महासचिव बनाए गए हैं।
Read more »
अदालती मामलों पर AAP-BJP में तीखी जुबानी जंग, केजरीवाल ने अमित शाह पर उठाए सवालअदालती मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाईकोर्ट संबंधी बयान पर सवाल उठाए, आरोप लगाया कि शाह हाईकोर्ट के फैसले को पहले से ही कैसे बता सकते हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार करते हुए कहा कि शाह ने केवल सीबीआई के मजबूत केस पर विश्वास व्यक्त किया...
Read more »
कांग्रेस की बंगाल के लिए कैंडिडेट्स को लेकर मीटिंग हुई: शाह बोले- असम में NDA 90+ सीटें जीतेगी; खेड़ा बोले-...Assembly Elections (Vidhan Sabha) 2026 Latest Updates; Follow West Bengal Tamil Nadu Kerala Assam Puducherry Election News, BJP Congress DMK TMC Manifesto, Candidates List Information On Dainik Bhaskar.
Read more »
नोएडा में अखिलेश की सद्भावना रैली आज: पश्चिमी यूपी से 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी सपाAkhilesh Yadav Sadbhavna Rally Noida Dadri 29 March Western UP BJP Failings.
Read more »
DMK का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन देगी: इससे टीवी-फ्रिज खरीद सकेंगी; पश्चिम बंगाल में चुनाव ...Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress
Read more »
DMK का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन देगी: इससे टीवी-फ्रिज खरीद सकेंगी; पश्चिम बंगाल में चुनाव ...Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress
Read more »
