बठिंडा में आत्महत्या की तीन घटनाओं से शोक का माहौल

आपराधिक News

बठिंडा में आत्महत्या की तीन घटनाओं से शोक का माहौल
आत्महत्याबठिंडाशव बरामद
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 53%

पंजाब के बठिंडा शहर में तीन अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों ने आत्महत्या की और एक युवक का शव झील में मिला, जिससे शहर में शोक का माहौल है। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है, जिनमें मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद जैसे मुद्दे सामने आए हैं।

जागरण संवाददाता, बठिंडा । पंजाब के बठिंडा शहर में अलग-अलग स्थानों पर सामने आई तीन घटनाओं ने इलाके को गमगीन कर दिया। दो लोगों द्वारा आत्महत्या करने और एक युवक का झील में शव मिलने से पूरे शहर में शोक का माहौल है। पुलिस ने तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। पहली घटना सुर्खपीर रोड की गली नंबर 33 में सामने आई, जहां 40 वर्षीय लक्ष्मण ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने चुन्नी से फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त की। घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया। थाना कैनाल की पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक मानसिक तनाव से जूझ रहा था और उसका उपचार भी चल रहा था। यह भी पढ़ें- जालंधर में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक टीमों में मुकाबला; 27 अक्टूबर से राज्य में सजेगा एशियन हॉकी महाकुंभ महिला ने निगला जहरीला पदार्थ दूसरी घटना परसराम नगर की गली नंबर 7/4 में हुई, जहां परमिंदर कौर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची सहारा टीम और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- हंसला नदी में गंदगी पर NGT का सख्त रुख; सरकार से मांगा जवाब, 17 जुलाई को होगी अगली सुनवाई 50 घंटों बाद शव पानी में तैरता दिखा तीसरी घटना थर्मल प्लांट स्थित झील नंबर-2 से जुड़ी है, जहां एक युवक का शव करीब पचास घंटे बाद बरामद किया गया। मृतक की पहचान विक्रमजीत सिंह निवासी गांव मुखिया वाली भगवानगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले अपनी गाड़ी से वहां पहुंचा और झील में छलांग लगा दी थी। घटना के बाद से पुलिस, राहत दल और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए थे। अंततः उसका शव पानी में तैरता हुआ मिला। पुलिस के अनुसार तीनों मामलों में अलग-अलग पहलुओं से जांच की जा रही है। इन घटनाओं ने एक बार फिर मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर किया है। यह भी पढ़ें- हरियाणा में ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ पर उठे सवाल, हाईकोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार, सरकार के समक्ष आपत्तियां रखने की छूट.

जागरण संवाददाता, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा शहर में अलग-अलग स्थानों पर सामने आई तीन घटनाओं ने इलाके को गमगीन कर दिया। दो लोगों द्वारा आत्महत्या करने और एक युवक का झील में शव मिलने से पूरे शहर में शोक का माहौल है। पुलिस ने तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। पहली घटना सुर्खपीर रोड की गली नंबर 33 में सामने आई, जहां 40 वर्षीय लक्ष्मण ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने चुन्नी से फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त की। घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया। थाना कैनाल की पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक मानसिक तनाव से जूझ रहा था और उसका उपचार भी चल रहा था। यह भी पढ़ें- जालंधर में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक टीमों में मुकाबला; 27 अक्टूबर से राज्य में सजेगा एशियन हॉकी महाकुंभ महिला ने निगला जहरीला पदार्थ दूसरी घटना परसराम नगर की गली नंबर 7/4 में हुई, जहां परमिंदर कौर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची सहारा टीम और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- हंसला नदी में गंदगी पर NGT का सख्त रुख; सरकार से मांगा जवाब, 17 जुलाई को होगी अगली सुनवाई 50 घंटों बाद शव पानी में तैरता दिखा तीसरी घटना थर्मल प्लांट स्थित झील नंबर-2 से जुड़ी है, जहां एक युवक का शव करीब पचास घंटे बाद बरामद किया गया। मृतक की पहचान विक्रमजीत सिंह निवासी गांव मुखिया वाली भगवानगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले अपनी गाड़ी से वहां पहुंचा और झील में छलांग लगा दी थी। घटना के बाद से पुलिस, राहत दल और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए थे। अंततः उसका शव पानी में तैरता हुआ मिला। पुलिस के अनुसार तीनों मामलों में अलग-अलग पहलुओं से जांच की जा रही है। इन घटनाओं ने एक बार फिर मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर किया है। यह भी पढ़ें- हरियाणा में ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ पर उठे सवाल, हाईकोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार, सरकार के समक्ष आपत्तियां रखने की छूट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

आत्महत्या बठिंडा शव बरामद मानसिक तनाव पारिवारिक विवाद

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 19:49:41