न्यूज़ीलैंड का हमलावर 'पाकिस्तान' में क्या कर रहा था?

United States News News

न्यूज़ीलैंड का हमलावर 'पाकिस्तान' में क्या कर रहा था?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 51%

Christchurch: न्यूज़ीलैंड की मस्जिद में हमला करने वाले ब्रेंटन टैरंट पाकिस्तान में क्या कर रहे थे?

ब्रेंटन टैरंट के गिलगित में रुकने की जानकारियां इकट्ठा की जा रही हैं न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों पर हमले के बाद हिरासत में लिए गए संदिग्ध हमलावर ब्रेंटन टैरंट के बारे में बीबीसी को पता चला है कि वह पिछले साल अक्टूबर के आख़िर और नवंबर की शुरुआत में पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान में घूम रहे थे.

इन इलाक़ों के होटलों में ब्रेंटन टैरंट का जो भी रिकॉर्ड मौजूद था, वह अधिकारियों ने 17 मार्च को अपने क़ब्ज़े में ले लिया था. उन दो हफ़्तों के दौरान वह दूर-दराज़ के इलाक़ों की सैर करते रहे. ब्रेंटन ज़्यादातर पैदल चलते थे, रोज़ाना उठकर व्यायाम करते थे और पहाड़ों पर ट्रेकिंग भी करते थे. मालूम चला है कि ब्रेंटन टैरंट को घूमना बहुत पसंद था. वो एक ऐसे सैलानी थे जो ज़्यादा पैसे ख़र्च नहीं करते, सस्ते होटलों में ठहरते हैं, अपना बैग ख़ुद उठाते हैं, सार्वजनिक परिवहन में सफ़र करते हैं और किसी गाइड का इस्तेमाल नहीं करते हैं.गिलगित-बाल्टिस्तान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैगिलगित में ब्रेंटन दो अलग-अगल मनी चेंजर्स से 2,300 अमरीकन डॉलर पकिस्तान रुपये में बदलवाए थे. जिसका रिकॉर्ड भी अधिकारियों ने अपने क़ब्ज़े में ले लिया है. बताया गया है कि एक मनी चेंजर से कम पैसे देने पर उनकी बहस भी हुई थी. ब्रेंटन को गिलगित की दुकानें उन्हें पसंद थीं और उन्हें सूखे मेवों की दुकानों पर मोल-भाव करते हुए भी देखा गया था. जिस मौसम में वह करीमाबाद, हुंज़ा पहुंचे उस वक़्त वहां पर्यटन का सीज़न लगभग ख़त्म ही होने वाला होता है. ऐसे में अगर कोई विदेशी आए तो सब चाहते हैं कि वो उनका मेहमान बने. स्थानीय लोगों ने बताया,"वो हमारे लिए एक आम विदेशी पर्यटक थे जो अपना बैग ख़ुद उठाकर आए थे. अच्छे दोस्ताना अंदाज़ में गपशप करते थे. इलाक़े और पहाड़ों की जानकारी लेते थे. स्थानीय संस्कृति की बात करते थे. देखने में ही मिलनसार लगते थे. हर एक से बहुत जल्द दोस्ती करने की कला जानते थे." उन्होंने बताया कि वह यही पूछते थे कि सबसे सस्ता होटल कौन-सा है, वह सस्ते होटल में ही ठहरेंगे चाहे वहां सहूलियतें कम ही क्यों न हों.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

न्यूजीलैंड में बंदूकधारी ने मस्जिद में चलाई गोलियां, नौ की मौत, बाल-बाल बची बांग्लादेशी क्रिकेट टीम- Amarujalaन्यूजीलैंड में बंदूकधारी ने मस्जिद में चलाई गोलियां, नौ की मौत, बाल-बाल बची बांग्लादेशी क्रिकेट टीम- Amarujalaपुलिस ने यह तो नहीं बताया है कि कितने लोग इस घटना में मारे गए हैं लेकिन उन्होंने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की
Read more »

न्यूजीलैंड में मस्जिद में गोलीबारी, बाल-बाल बची बांग्लादेश की टीमन्यूजीलैंड में मस्जिद में गोलीबारी, बाल-बाल बची बांग्लादेश की टीमबांग्लादेश के क्रिकेटर तमीम इकबाल भी गोलीबारी के दौरान मस्जिद में मौजूद थे और उन्होंने हादसे के बाद ट्वीट कर इसे बेहद ही भयावह करार दिया।
Read more »

न्‍यूजीलैंड: क्राइस्‍टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्‍यूजीलैंड: क्राइस्‍टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्‍यूजीलैंड के दौरे पर गई बांग्‍लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित है. पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
Read more »

हाईअलर्ट पर न्यूजीलैंड, क्राइस्टचर्च में फायरिंग के बाद अब ऑकलैंड में विस्फोट- Amarujalaहाईअलर्ट पर न्यूजीलैंड, क्राइस्टचर्च में फायरिंग के बाद अब ऑकलैंड में विस्फोट- Amarujalaशुक्रवार सुबह न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च स्थित दो मस्जिदों में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 40 लोगों की हत्या
Read more »

न्यूजीलैंड में दक्षिणपंथी आतंकियों के हमले में 40 की मौत | DW | 15.03.2019न्यूजीलैंड में दक्षिणपंथी आतंकियों के हमले में 40 की मौत | DW | 15.03.2019ChristchurchMosqueAttack हमलावरों में एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है. एक हमलावर ने गोलीबारी का फेसबुक पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया था. बांग्लादेशी क्रिकेट टीम हमले में बाल-बाल बची.
Read more »

न्यूजीलैंड आतंकी हमले में 6 भारतीयों की मौत, मृतकों में गुजरात के 4 लोगन्यूजीलैंड आतंकी हमले में 6 भारतीयों की मौत, मृतकों में गुजरात के 4 लोगन्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में हुए आतंकी हमले में 6 भारतीयों की मौत हो गई. मरने वालों में 4 गुजरात के और 2 हैदराबाद के हैं. कुल 7 भारतीय आतंकी हमले का शिकार हुए थे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:05:12